13 मार्च को ओटीटी पर बंपर धमाका, एक साथ रिलीज होंगी 9 फिल्में और वेब सीरीज

नई दिल्ली। वीकेंड एंटरटेनमेंट का मज़ा अब घर बैठे ही दोगुना होने वाला है। 13 मार्च, शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर 9 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इनका मज़ा दर्शक अमेज़न प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और जी5 पर ले सकते हैं। एस्पिरेंट्स सीजन 3 – अमेज़न प्राइम वीडियो:मॉस्ट अवेटेड सीरीज ‘एस्पिरेंट्स 3’ शुक्रवार को प्राइम वीडियो पर दस्तक दे रही है। नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार, सनी हिंदूजा और अभिलाष थपलियाल की कहानी दर्शकों को रोमांचक और मनोरंजक अनुभव देगी। जूटोपिया 2 – जियोहॉटस्टार:एनिमेटेड फिल्म ‘जूटोपिया’ का दूसरा भाग बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगा। जूडी हॉप्स और निक वाइल्ड शहर के नए रहस्यों को सुलझाते नजर आएंगे। द ताज स्टोरी – लायंसगेट प्ले:परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ ताजमहल से जुड़े कानूनी और सामाजिक विवादों पर आधारित है। यह फिल्म इतिहास को रोचक तरीके से पेश करती है। भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति – जी5:तेलुगू रोमांटिक कॉमेडी फिल्म, जिसमें शराब व्यापारी राम सत्यनारायण (रवि तेजा) की जिंदगी की उलझनें और पत्नी तथा दूसरी महिला के बीच फंसी कहानी दिखाई गई है। फंकी – नेटफ्लिक्स:केवी अनुदीप की मेटा-कॉमेडी फिल्म ‘फंकी’ में फिल्ममेकर कोमल की कहानी दिखाई गई है। पहले प्रोजेक्ट का बजट 4 करोड़ से बढ़कर 40 करोड़ रुपये हो जाता है और कॉमेडी के साथ रोमांचक ट्विस्ट भी देखने को मिलते हैं। लैंडलॉर्ड – जी5:कन्नड़ भाषा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म, जो 1980-90 के दशक के ग्रामीण कोलार इलाके में जमीनदार और मजदूरों के जीवन को दर्शाती है। नांगल – सन NXT:तमिल सेमी-ऑटोबायोग्राफिकल फिल्म, जिसमें तीन भाइयों और उनके कुत्ते कैथी के साथ बचपन की चुनौतियों को दिखाया गया है। पूकी – जी5:तमिल रोमांटिक ड्रामा फिल्म, जो मॉडर्न Gen-Z रिश्तों और उनकी समस्याओं पर आधारित है। रिजॉर्ट – जियोहॉटस्टार:तमिल वेब सीरीज, जिसमें ड्रॉपआउट वेत्री रिजॉर्ट के एलीट किचन में अपनी काबिलियत साबित करने का सपना पूरा करने की कोशिश करता है। इस शुक्रवार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ इन फिल्मों और सीरीज की रिलीज वीकेंड एंटरटेनमेंट के लिए दर्शकों को रोमांच और मनोरंजन का बंपर डोज़ देगी।
कुंभ फेम मोनालिसा की शादी और लव जिहाद विवाद पर ताऊ ने किया साफ बयान

नई दिल्ली। कुंभ मेले से प्रसिद्ध हुई सोशल मीडिया स्टार मोनालिसा की केरल में अचानक शादी ने मीडिया और दर्शकों के बीच नए विवाद को जन्म दे दिया है। कुछ सूत्रों ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला भी बताया, लेकिन मोनालिसा के ताऊ वर्षा भोसले ने साफ किया कि उन्हें इस एंगल की कोई जानकारी नहीं थी और मोनालिसा को केवल एक्टिंग सिखाने के बहाने केरल बुलाया गया था। वर्षा भोसले ने अमर उजाला से बातचीत में कहा, “हमें बताया गया था कि मोनालिसा को अच्छे ट्रेनिंग के लिए केरल बुलाया जा रहा है ताकि वह जल्द काम के लिए तैयार हो सके। उसी भरोसे में वह अपने पिता के साथ केरल गई थी, लेकिन वहां अचानक शादी की खबर सामने आ गई, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।” उन्होंने आगे बताया कि मोनालिसा के पिता भी उस समय केरल में मौजूद थे। अचानक बने माहौल ने शादी तक स्थिति को पहुंचा दिया। पिता को बेटी के साथ निर्णय लेने के लिए थाने तक जाना पड़ा। वर्षा ने कहा, “बाप के लिए यह बेहद कठिन स्थिति होती है। बेटी अपने साथ हो और अचानक ऐसा कुछ सामने आए तो समझ नहीं आता कि क्या करें।” वहीं, फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा ने इसे ‘लव जिहाद’ करार दिया और दावा किया कि मोनालिसा को एक्टिंग सिखाने के बहाने बुलाया गया और वहीं यह पूरी घटना हुई। हालांकि, मोनालिसा के ताऊ ने स्पष्ट किया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी और अब जो भी हुआ उसे बदलना संभव नहीं है। परिवार ने यह भी कहा कि यह सब बहुत अचानक हुआ और अब मोनालिसा की शादी को उसकी किस्मत का फैसला माना जा रहा है। मीडिया और सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो गया है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस पूरे घटनाक्रम से यह स्पष्ट है कि मोनालिसा की शादी और इसके पीछे के कारणों को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन परिवार ने स्थिति को शांतिपूर्ण रूप से संभालने की कोशिश की है। संबंधित अधिकारियों और पुलिस की जांच के बाद ही इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।
बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली। फिल्म जगत में बोल्डनेस और सादगी दोनों ही काफी हद तक देखने को मिलती है। आज हम बात कर रहे हैं पूनम पांडे की जो अपना आज जन्मदिन मना रही हैं। उनके इस खास दिन पर उनके कुछ किस्से और कुछ उनसे जुड़े विवादों के बारे में आपको बताएंगे जिससे उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी और फिल्मों से ज्यादा उनका नाम विवाद के कारण बन गया। इस प्रकार शुरू किया फिल्मी करियरपूनम ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें मॉडलिंग जगत में पहचान साल 2011 में कैलेंडर गर्ल्स की मॉडल के तौर पर मिली थी। इसके बाद से पूनम एक सफल मॉडल के तौर पर जानी जाती थी। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों में भी देखा गया। अभिनेत्री ने साल 2013 में फिल्म ‘नशा’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इसके बाद वह द जर्नी ऑफ कर्मा, मालिनी एंड कंपनी और दिल बोले हडिप्पा आदि फिल्मों में भी नजर आईं। उन्होंने छोटे पर्दे पर मेरी आशिकी तुमसे ही, नादानियां और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी आदि शो भी किए।पूनम छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक पर काम कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।हालांकि, वह अपने बेतुके बयानों की वजह से चर्चा में ज्यादा रहीं। वर्ल्ड कप 2011 में विवाद से मिली सुर्खियांपूनम साल 2011 के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। दरअसल, उस साल वर्ल्ड कप हो रहा था और पूनम ने ऐलान कर दिया था कि अगर टीम इंडिया खिताब जीतती हैं तो वह अपनी खास तस्वीरें शेयर करेंगी। बाथरूम डांस वीडियोपूनम उस समय भी सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने अपना बाथरूम डांस वीडियो यूट्यूब पर खुद ही रिलीज कर दिया था। इसमें वह बाथरूम में डांस कर रही थीं। इस वीडियो के बाद पूनम काफी विवादों में फंस गई थीं। मौत का नाटकफरवरी 2024 में, पूनम पांडे के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक चौंकाने वाली घोषणा पोस्ट की थी जिसमें बताया गया था कि उनकी सर्वाइकल कैंसर से मृत्यु हो गई है। हालांकि, एक दिन बाद, पूनम ने खुलासा किया था कि वह ठीक हैं और यह घोषणा सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए था। इस तरह उनके कई सारे किस्से हैं जिसके कारण वो सुर्खियों में बनी रहती हैं।
बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली। ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ कानूनी लड़ाई, प्रोपेगैंडा के आरोपों और राजनीतिक विरोध के बाद 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस कारण इसमें काफी गिरावट देखने को मिली थी कई लोग फिल्म के खिलाफ खड़े हुए थे तो वहीं कुछ दर्शक इसे देखने के लिए अपनी उपसुकता दिखा रहे थे तो वहीं अब धीरे-धीरे फिल्म रफ्तार पकड़ रही है और अच्छा खासा कलेक्शन करती जा रही है। अब इसके 12 दिन का कलेक्शन रिपोर्ट आ गया है तो चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं। फिल्म का कैसा रहा कलेक्शनफिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। पहले दिन विवादों की वजह से फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी जरूर हुई थी, लेकिन फिर धीरे धीरे फिल्म ने रफ्तार पकड़ी। शुरुआती अंतरिम रोक के बावजूद, विपुल अमृतल शाह की बनाई इस फिल्म को अब ऑफिशियली सफल माना जा रहा है। फिल्म के कारोबार की बात करें तो ‘द केरल स्टोरी 2’ ने पहले हफ्ते में 22.34 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद इसने 8वे दिन 2.70 करोड़, 9वें दिन 3.75 करोड़, 10वें दिन 3.30 करोड़ और 11वें दिन 1.95 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शनसैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 12वें दिन 2.12 करोड़ का कलेक्शन किया है।इसी के साथ ‘द केरल स्टोरी 2’ की 12 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 36.97 करोड़ रुपये हो गई है।इसी के साथ ‘द केरल स्टोरी 2’ का ग्रॉस कलेक्शन 43.22 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म केरला स्टोरी 2 के बारे में द केरल स्टोरी 2′ का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। वहीं इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है।’द केरल स्टोरी 2′ की स्टार कास्ट की बात करें इसमें उल्का गुप्ता ने सुरेखा (केरल की एक IAS उम्मीदवार) का किरदार निभाया है।वहीं अदिति भाटिया ने दिव्या (राजस्थान की एक डांसर) और ऐश्वर्या ओझा ने नेहा (मध्य प्रदेश की एक एथलीट) का रोल प्ले किया है।
आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली । ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने एक से बढ़कर एक फिल्म और सीरीज रिलीज होती रहती हैं जिसे देखकर दर्शक ने काफी उत्सुकता दिखाई हैं। आपको बता दें कि, आप घर बैठे ही इनका आनंद ले सकते हैं। वहीं इस हफ्ते यानी आज से ही फिल्म और सीरीज का सिलसिला जारी होने वाला है। तो चलिए जानते हैं आज ओटीटी पर आप क्या देख सकते हैं। रिलीज होगी तीन फिल्मेंआज 11 मार्च को तीन फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।एक फिल्म में नाना पाटेकर हैं, और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके ट्रेलर की काफी तारीफ हुई है। सीरीज संकल्पआज 11 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म संकल्प में नाना पाटेकर हैं। वो इस सोशियो-पॉलिटिकल थ्रिलर में एक दमदार रोल में हैं। आप इसे MX प्लेयर पर देख सकते हैं। सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज से नाना पाटेकर अपना OTT डेब्यू कर रहे हैं। फैंस ने ट्रेलर को खूब पसंद किया है। इसमें संजय कपूर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, नीरज काबी, कुब्रा सैत और क्रांति प्रकाश झा लीड रोल में हैं। ज़ूटोपिया 2ज़ूटोपिया 2 एक फैमिली कॉमेडी फिल्म है। यह एक एनिमेटेड फिल्म है। इसे वॉल्ट डिज़्नी एनिमेशन स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है और जेरेड बुश और बायरन हॉवर्ड ने डायरेक्ट किया है।पहला पार्ट 2016 में रिलीज़ हुआ था। अब आप इसे 11 मार्च को OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। यह 11 मार्च को डिज़्नी प्लस पर और 13 मार्च को हॉटस्टार पर मिलेगा। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी डब किया गया है। स्कारपेटा S1यह एक थ्रिलर सीरीज़ है। आप इसे अमेज़न प्राइम पर देख सकते हैं। इसमें आठ एपिसोड हैं। यह मशहूर लेखिका पेट्रीसिया कॉर्नवेल की बेस्ट-सेलिंग के स्कारपेटा नॉवेल सीरीज़ पर आधारित है। कहानी दो टाइमलाइन में आगे बढ़ती है। यह सीरीज भी आज 11 मार्च को ही दस्तक देने जा रही हैं।
वैश्विक तनाव पर फिल्ममेकर प्रकाश झा का बयान, नेताओं की नीतियों को ठहराया जिम्मेदार

नई दिल्ली। सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर आधारित फिल्में बनाने के लिए पहचाने जाने वाले मशहूर फिल्ममेकर Prakash Jha ने दुनिया के मौजूदा हालात और कलाकारों की जिम्मेदारी पर खुलकर अपनी राय रखी है। Satyagraha, Raajneeti, Gangaajal, Jai Gangaajal और Aarakshan जैसी गंभीर विषयों पर आधारित फिल्मों का निर्माण कर चुके झा का मानना है कि आज दुनिया में जो संघर्ष और अस्थिरता दिखाई दे रही है, वह काफी हद तक जनता द्वारा चुने गए नेताओं की नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक फैसले समाज और दुनिया की दिशा तय करते हैं, इसलिए उनके प्रभाव से कोई भी अछूता नहीं रहता। नई वेब सीरीज ‘संकल्प’ को लेकर उत्साहितइन दिनों प्रकाश झा अपनी आने वाली वेब सीरीज Sankalp को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। इस सीरीज की निर्माता उनकी बेटी Disha Jha हैं और यह जल्द ही एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। झा का कहना है कि वे हमेशा ऐसी कहानियां चुनने की कोशिश करते हैं जिनका समाज से गहरा संबंध हो और जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करें। दुनिया बदलती रही, मैं देखता रहाआईएएनएस से बातचीत में प्रकाश झा ने कहा कि वर्तमान समय काफी दिलचस्प है, क्योंकि दुनिया तेजी से बदल रही है। उन्होंने कहा, “लोग ऐसे नेताओं को चुन रहे हैं जिनकी सोच, राजनीति और नेतृत्व शैली पहले से अलग है। मेरे लिए यह देखना रोचक है कि दुनिया किस तरह बदलती रही है। मैंने इन बदलावों को करीब से देखा है और हमेशा यह समझने की कोशिश की है कि इसके पीछे कौन-से सिस्टम काम करते हैं।” कलाकार की जिम्मेदारी पर दिया जोरप्रकाश झा की फिल्मों में हमेशा समाज और राजनीति की झलक दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि वे दुनिया में घट रही घटनाओं को कहानियों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएं। उनके अनुसार कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज के सच को सामने लाने का भी जरिया है। उन्होंने कहा, “मेरा काम है कि दुनिया में जो कुछ हो रहा है, उसे कहानियों के जरिए लोगों तक पहुंचाऊं। यही मेरे काम का सबसे दिलचस्प हिस्सा है और मैंने हमेशा इसका आनंद लिया है।” समय के साथ बदलना ही सच्चाईफिल्ममेकर का मानना है कि कोई भी व्यक्ति अकेले समय या परिस्थितियों को पूरी तरह बदल नहीं सकता। उन्होंने कहा कि हमें समय के साथ खुद को ढालना पड़ता है और यही जीवन की सच्चाई है। झा के अनुसार वे दुनिया में हो रही घटनाओं से प्रभावित होते हैं और उन्हें अपनी कहानियों में दर्शाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग इन मुद्दों को बेहतर तरीके से समझ सकें। मानवता देखकर जगता है विश्वासप्रकाश झा ने कहा कि जब वे दुनिया में दया, विनम्रता और मानवता के उदाहरण देखते हैं तो उनमें उम्मीद और विश्वास जागता है। लेकिन जब कहीं तबाही, हिंसा, मौत और पीड़ा दिखाई देती है तो स्वाभाविक रूप से दुख भी होता है। उनके अनुसार यह जीवन का हिस्सा है और हमें इन घटनाओं के पीछे के कारणों को समझने की जरूरत है, तभी समस्याओं को कम करने की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं। संघर्षों के पीछे नीतियां जिम्मेदारदुनिया में चल रहे विभिन्न संघर्षों पर चिंता जताते हुए प्रकाश झा ने कहा कि इनका संबंध अक्सर राजनीतिक फैसलों और नीतियों से होता है। उनका मानना है कि जब नेता अपने फैसले लेते हैं तो उनका असर केवल एक देश तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि लोग अपने नेताओं को चुनते समय उनके विचारों और नीतियों को गंभीरता से समझें। जागरूकता फैलाना कलाकार का दायित्वप्रकाश झा का कहना है कि कलाकार समाज का संवेदनशील दर्पण होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कलाकारों का कर्तव्य है कि वे अपने काम के जरिए समाज में जागरूकता फैलाएं और लोगों को सोचने के लिए प्रेरित करें। उनके अनुसार अगर कला के माध्यम से लोग समस्याओं को समझने लगें तो समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है।
मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई… प्रोड्यूसर की वजह से एक महीने से काम से दूर रहीं अदा शर्मा, वीडियो में बयां किया दर्द

नई दिल्ली। फिल्म The Kerala Story से सुर्खियों में आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस Adah Sharma इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। अदा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रोड्यूसर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शूटिंग की तारीखों को बार-बार बदलने की वजह से उन्हें पिछले एक महीने से बिना काम के बैठना पड़ रहा है। अदा शर्मा ने बताया कि उन्होंने एक साथ तीन फिल्मों के लिए अपनी तारीखें तय की थीं। लेकिन एक फिल्म के प्रोड्यूसर ने लगातार शूटिंग डेट्स में बदलाव किया। जब यह बात अन्य प्रोड्यूसर्स को पता चली तो उन्होंने भी अपनी शूटिंग की तारीखों में बदलाव कर लिया ताकि शेड्यूल टकराए नहीं। एक्ट्रेस के मुताबिक समस्या तब और बढ़ गई जब पहले प्रोड्यूसर ने अचानक फिर से अपनी शूटिंग डेट्स बदल दीं और कहा कि अब उन्हें पहले तय की गई तारीखें नहीं चाहिए। इस वजह से बाकी फिल्मों का शेड्यूल भी बिगड़ गया और अदा को नए प्रोजेक्ट्स लेने में परेशानी होने लगी। अदा ने अपने वीडियो में कहा, “मैं पिछले एक महीने से खाली बैठी हूं। पूरी तरह से इमोशनली, मेंटली, प्रोफेशनली और फाइनेंशियली प्रभावित हुई हूं। ऐसा लगता है जैसे मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है।” हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में सभी लोग ऐसे नहीं होते, कई अच्छे लोग भी हैं जो कलाकारों का सम्मान करते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अदा शर्मा ने फिल्म The Kerala Story से बड़ी पहचान हासिल की थी। कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और अदा के अभिनय की भी काफी तारीफ हुई। हाल ही में एक इंटरव्यू में अदा ने The Kerala Story 2 को लेकर भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि किसी फिल्म में उनका हिस्सा होना या न होना कलाकार और निर्माता के बीच की बात होती है, इसलिए वे बिना वजह चर्चा में नहीं रहना चाहतीं। फिलहाल अदा के फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही वह नए और दमदार किरदार में स्क्रीन पर नजर आएंगी।
जब टीवी पर सुनी श्रेया घोषाल की आवाज, संजय लीला भंसाली ने दिया पहला बड़ा मौका

नई दिल्ली। अक्सर आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को यह भी स्पष्ट नहीं होता कि वे आगे किस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, लेकिन उसी उम्र में एक लड़की बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने का सपना देख रही थी। वह नहीं जानती थी कि एक दिन उसकी आवाज हिंदी सिनेमा की पहचान बन जाएगी। हम बात कर रहे हैं मशहूर गायिका Shreya Ghoshal की, जो 12 मार्च को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। कोटा के एक छोटे से गांव से निकलकर संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली श्रेया आज भारतीय फिल्म संगीत की सबसे लोकप्रिय आवाजों में से एक मानी जाती हैं। मां से मिली संगीत की पहली सीखकहा जाता है कि मां ही बच्चे की पहली गुरु होती है और श्रेया घोषाल के जीवन में भी यह बात पूरी तरह सच साबित हुई। उनकी मां स्वयं बहुत अच्छा गाती थीं और उन्होंने ही छोटी उम्र में श्रेया की प्रतिभा को पहचान लिया था। महज छह साल की उम्र में ही उन्होंने श्रेया को संगीत की शिक्षा दिलानी शुरू कर दी। स्कूल के वार्षिक समारोहों में जब भी श्रेया मंच पर गातीं, उनकी आवाज सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते। आगे चलकर उन्होंने प्रसिद्ध संगीतकार Kalyanji और गुरु Mukta Bhide से शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसने उनकी गायकी को मजबूत आधार दिया। पढ़ाई में साइंस, दिल में संगीतबहुत कम लोग जानते हैं कि श्रेया घोषाल पढ़ाई में साइंस की छात्रा रही हैं। उन्होंने 12वीं तक साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई की थी, लेकिन संगीत के प्रति उनके जुनून ने उन्हें आगे चलकर आर्ट्स की पढ़ाई और संगीत प्रशिक्षण की ओर मोड़ दिया। हालांकि तब तक उनकी आवाज लाखों लोगों तक पहुंचने लगी थी और उनका करियर एक नए मोड़ की ओर बढ़ रहा था। टीवी शो से मिला बड़ा मौकाश्रेया घोषाल के करियर का सबसे अहम मोड़ तब आया जब उन्होंने लोकप्रिय म्यूजिक रियलिटी शो Sa Re Ga Ma Pa में हिस्सा लिया। इस शो में उनकी गायकी ने जजों और दर्शकों दोनों को प्रभावित किया और वे फाइनल तक पहुंचीं। इसी दौरान एक दिन निर्देशक Sanjay Leela Bhansali अपनी मां के साथ टीवी पर यह शो देख रहे थे। उस समय वे फिल्म Hum Dil De Chuke Sanam बना रहे थे और उनके मन में भविष्य में Devdas बनाने का विचार भी चल रहा था। श्रेया की आवाज सुनते ही वे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तय कर लिया कि आने वाली फिल्म में पारो के किरदार के लिए यही आवाज उपयुक्त रहेगी। ‘बैरी पिया’ से बदल गई किस्मतभंसाली ने शो के जरिए ही श्रेया से संपर्क किया और उन्हें फिल्म देवदास का गाना Bairi Piya गाने का मौका दिया। उस समय श्रेया की उम्र सिर्फ साढ़े पंद्रह साल थी। शास्त्रीय संगीत की मजबूत पृष्ठभूमि होने के कारण यह गाना उनके लिए बहुत कठिन नहीं था। कहा जाता है कि रिकॉर्डिंग के दिन उन्होंने पहली ही कोशिश में गाना इतनी खूबसूरती से गाया कि सभी लोग हैरान रह गए। भंसाली उनकी गायकी से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उन्हें गले लगा लिया। पहले ही गाने से मिला राष्ट्रीय पुरस्कारश्रेया घोषाल के करियर की शुरुआत ही ऐतिहासिक रही। देवदास के इस गाने ने उन्हें रातोंरात पहचान दिला दी और उन्हें अपने पहले ही फिल्मी गीत के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छूती चली गईं। 20 से अधिक भाषाओं में गाए गीतआज श्रेया घोषाल हिंदी ही नहीं बल्कि 20 से अधिक भाषाओं में गाने गा चुकी हैं। उनकी मधुर आवाज ने भारतीय संगीत जगत को कई यादगार गीत दिए हैं। उन्होंने Sun Raha Hai Na Tu, Tujh Mein Rab Dikhta Hai, Jadu Hai Nasha Hai और Manwa Laage जैसे कई सुपरहिट रोमांटिक गीत गाए हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनका नाम सबसे अधिक गाने रिकॉर्ड करने वाली महिला गायिकाओं में भी दर्ज किया जाता है। संगीत की दुनिया की अमिट आवाजटीवी के एक मंच से शुरू हुआ यह सफर आज भारतीय संगीत जगत की सबसे चमकदार कहानी बन चुका है। श्रेया घोषाल की आवाज ने न सिर्फ फिल्मों को नई पहचान दी बल्कि लाखों श्रोताओं के दिलों में भी खास जगह बनाई है। उनकी गायकी आज भी उतनी ही ताजगी और भावनाओं से भरी हुई है, जितनी उनके करियर की शुरुआत में थी।
WELCOME 4: वेलकम 4 का ऐलान: इंटरनेशनल स्केल पर बनेगी फिल्म, उदय शेट्टी मजनू भाई की वापसी की उम्मीद से बढ़ा उत्साह

WELCOME 4: नई दिल्ली । बॉलीवुड की लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी वेलकम को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। जहां दर्शक इस समय फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म वेलकम टू द जंगल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं मेकर्स ने अब चौथी फिल्म वेलकम 4 को लेकर भी अहम जानकारी साझा कर दी है। फ्रैंचाइजी के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने पुष्टि की है कि वेलकम 4 पर काम शुरू हो चुका है और इसकी स्क्रिप्ट फिलहाल अंतिम चरण में है। इस घोषणा के बाद फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है क्योंकि संभावना जताई जा रही है कि फिल्म में एक बार फिर उदय शेट्टी और मजनू भाई की मशहूर जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाती नजर आ सकती है। ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में फिरोज नाडियाडवाला ने बताया कि वेलकम 4 को पहले की फिल्मों से कहीं ज्यादा भव्य और बड़े स्तर पर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार हो चुकी है और टीम इसके म्यूजिक तथा एक्शन सीक्वेंस को बेहद बड़े पैमाने पर डिजाइन कर रही है। निर्माता के मुताबिक इस बार फिल्म में मल्टीकल्चरल म्यूजिक का इस्तेमाल किया जाएगा जिसमें मिडिल ईस्ट अफ्रीका संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन जैसे विभिन्न क्षेत्रों के कलाकार और संगीत प्रतिभाएं शामिल होंगी। इसका उद्देश्य फिल्म को वैश्विक स्तर पर अलग पहचान देना है। फिल्म की कहानी को लेकर भी निर्माता ने दिलचस्प संकेत दिए हैं। उनके मुताबिक इस बार कहानी में कई खतरनाक विलेन देखने को मिल सकते हैं जिससे फिल्म का रोमांच और भी बढ़ जाएगा। ऐसी स्थिति में उदय भाई मजनू भाई और डॉ. घुंघरू जैसे लोकप्रिय किरदारों का एक साथ आना और कई डॉन के बीच टकराव दर्शकों के लिए जबरदस्त मनोरंजन का कारण बन सकता है। हालांकि अभी तक फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन फैंस को उम्मीद है कि नाना पाटेकर और अनिल कपूर की आइकॉनिक जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आ सकती है। इस दौरान फिरोज नाडियाडवाला ने वेलकम टू द जंगल की रिलीज में हो रही देरी को लेकर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर जो अफवाहें चल रही हैं वे पूरी तरह गलत हैं और फिल्म बनकर तैयार है। इस मल्टीस्टारर फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और इसमें कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि वेलकम फ्रैंचाइजी की शुरुआत साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म वेलकम से हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी और अपने कॉमिक किरदारों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। इसके बाद वेलकम बैक आई जिसमें जॉन अब्राहम की एंट्री हुई और अक्षय कुमार फिल्म का हिस्सा नहीं थे। अब तीसरी फिल्म वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार की वापसी हो चुकी है हालांकि नाना पाटेकर इस फिल्म में नजर नहीं आएंगे। इस बार फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट दिखाई देगी और इसे 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। ऐसे में वेलकम 4 की पुष्टि ने फ्रैंचाइजी के फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।
हंसल मेहता के बड़े ऐलान: रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ से लेकर एक्शन फिल्म पोरबंदर’ और हॉरर प्रोजेक्ट मेहफूज तक कई नई परियोजनाएं

नई दिल्ली । फिल्म निर्देशक हंसल मेहता एक बार फिर अपने नए और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने निर्माता साहिल सैगल के साथ मिलकर अपनी कंपनी ट्रू स्टोरी फिल्म्स के तहत कई नई फिल्मों और सीरीज की घोषणा की है। इन परियोजनाओं में अलग अलग शैलियों की कहानियां शामिल हैं, जिनमें एक्शन, हॉरर, ड्रामा और पोस्ट एपोकैलिप्टिक थ्रिलर जैसे विषय प्रमुख हैं। कंपनी का लक्ष्य भारतीय सिनेमा में नई और प्रयोगधर्मी कहानियां पेश करना है। इन प्रोजेक्ट्स में सबसे ज्यादा चर्चा रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म प्रलय को लेकर हो रही है। यह एक पोस्ट एपोकैलिप्टिक थ्रिलर फिल्म होगी, जिसका निर्देशन जय मेहता करेंगे। इस फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जाएगा और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की टीम के साथ तैयार किया जा रहा है। फिल्म का सह निर्माण रणवीर सिंह के प्रोडक्शन बैनर के साथ मिलकर किया जा रहा है। हंसल मेहता ने इस फिल्म को लेकर कहा कि यह ऐसी फिल्म होगी, जैसी भारत में पहले कभी नहीं बनी है। उनका मानना है कि यह प्रोजेक्ट दर्शकों को बिल्कुल नया सिनेमाई अनुभव देगा। जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। हंसल मेहता खुद भी एक नई एक्शन फिल्म पोरबंदर का निर्देशन करने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम गुजरात के प्रसिद्ध तटीय शहर पोरबंदर के नाम पर रखा गया है, जो महात्मा गांधी की जन्मस्थली के रूप में जाना जाता है। हालांकि मेहता ने साफ किया है कि फिल्म की कहानी पूरी तरह से अलग और अनोखे अंदाज में पेश की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक तरफ पोरबंदर का संबंध महात्मा गांधी से है, वहीं दूसरी तरफ यह फिल्म एक दमदार एक्शन कहानी को सामने लाएगी। इसके अलावा ट्रू स्टोरी फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली एक और फिल्म केहर सिंह भी चर्चा में है। इस फिल्म का निर्देशन फायर इन द माउंटेंस के निर्देशक अजीतपाल सिंह करेंगे। कंपनी ने इसे एक भव्य और बड़े स्तर का प्रोजेक्ट बताया है। हालांकि फिलहाल इसकी कहानी और कलाकारों से जुड़ी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है और इसे समय आने पर साझा किया जाएगा। इन फिल्मों के अलावा मेहफूज नाम की एक हॉरर फिल्म भी इस बैनर के तहत बनाई जा रही है। यह एक नरभक्षी विषय पर आधारित हॉरर प्रोजेक्ट है। बताया जा रहा है कि फिल्म का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और एक स्टूडियो भी इससे जुड़ चुका है, लेकिन अभी तक इसके निर्देशक की घोषणा नहीं की गई है। फिल्मों के साथ साथ यह कंपनी डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए भी कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। ट्रू स्टोरी फिल्म्स अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के साथ मिलकर दिलकशी नाम की फिल्म का निर्माण कर रही है। इस फिल्म का निर्देशन मलयालम सिनेमा के चर्चित निर्देशक लिजो जोस पेलिसरी कर रहे हैं और यह उनकी हिंदी सिनेमा में पहली फिल्म होगी। खास बात यह है कि इस फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान तैयार कर रहे हैं। सीरीज की बात करें तो कंपनी नेटफ्लिक्स की फैमिली बिजनेस का सह निर्माण कर चुकी है और एक नए शो पर भी काम जारी है। इन विविध प्रोजेक्ट्स के जरिए हंसल मेहता और उनकी टीम भारतीय सिनेमा और ओटीटी की दुनिया में नई और अनोखी कहानियां पेश करने की तैयारी कर रही है।