Chambalkichugli.com

अल्फा की रिलीज डेट बदली: अब सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ से नहीं होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश

नई दिल्ली । बॉलीवुड में बड़े बजट की फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए रिलीज डेट बदलना आम बात है और अब इसी कड़ी में आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म अल्फा की रिलीज डेट एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है। काफी समय से चर्चा थी कि इस फिल्म का सामना सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान से हुआ था। से हो सकता है लेकिन अब यह क्लैश टल गया है। दरअसल आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। पहले खबरें थीं कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है या फिर इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म सीधे सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी लेकिन नई तारीख के साथ। अब यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगी। फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार 9 मार्च को इसके टीजर पोस्टर के साथ नई रिलीज डेट की घोषणा की। पोस्टर में अल्फा का सिंबल दिखाई देता है जिसमें आलिया भट्ट की झलक भी देखने को मिलती है। यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है और इसमें जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। खास बात यह है कि फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ दोनों दमदार एक्शन करती नजर आएंगी। फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। दोनों ही कलाकार अपनी मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं और उनके किरदार फिल्म की कहानी को और भी दिलचस्प बनाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि अल्फा की रिलीज डेट पहले भी दो बार बदली जा चुकी है। शुरुआत में इसे क्रिसमस 2025 पर रिलीज करने की योजना बनाई गई थी लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ाकर 17 अप्रैल 2026 कर दिया गया। उसी दिन सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान रिलीज होने वाली थी। ऐसे में माना जा रहा है कि बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने फिल्म को जुलाई तक टालने का फैसला किया। फिल्म की नई रिलीज डेट की जानकारी खुद आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा अल्फा 10.07.2026 सिनेमाज में मिलते हैं। उनके इस पोस्ट पर फैंस ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने कमेंट कर लिखा कि उन्हें फिल्म का बेसब्री से इंतजार है वहीं कुछ ने आलिया की तारीफ करते हुए कहा कि वह अक्सर मजबूत और फीमेल सेंट्रिक किरदारों वाली फिल्में चुनती हैं। अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो अल्फा दरअसलयशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इसी यूनिवर्स में पहले टाइगर पठान और वॉर जैसी सफल फिल्में बन चुकी हैं। हाल ही में रिलीज हुई वॉर 2 के पोस्ट क्रेडिट सीन में भी अल्फा की झलक दिखाई गई थी जिससे दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं और इसकी कहानी दो महिला जासूसों के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसे में यह फिल्म एक्शन और स्पाई थ्रिलर के शौकीनों के लिए खास होने वाली है।

जानिए क्या है सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 की कहानी? मुस्लिम होगा किरदार, आमिर खान हैं प्रोड्यूसर

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के लिए ये साल बेहद खास होने वाला है। इस साल उनकी शानदार फिल्में आ रही हैं जिसमें से एक लाहौर 1947 है। हालांकि, अभी ये टाइटल कन्फर्म नहीं है। लेकिन ये वही फिल्म है जिसे प्रोड्यूस करने के लिए आमिर खान आगे आए थे। सनी देओल को एक्शन अवतार में देखने वालों के लिए ये फिल्म सरप्राइज कर सकती है। नाम लाहौर 1947 से ऐसा माना गया था कि ये एक एक्शन से भरपूर फिल्म होगी जिसमें भारत-पाकिस्तान के बंटवारे को दिखाया जाएगा। लेकिन इस फिल्म की कहानी से सनी देओल आपको रुला देंगे। वो एक्शन नहीं बल्कि एक इमोशनल अवतार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी सनी देओल के दिल के बेहद करीब है जिस पर वो सालों से फिल्म बनाना चाहते थे। अब डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने इस खास कहानी पर फिल्म बना दी है। लाहौर 1947 की कहानीलाहौर 1947 एक इमोशनल कर देने वाली फिल्म होने वाली है जिसकी कहानी एक मुस्लिम परिवार के भारत से पाकिस्तान बसने को दिखाया गया है। इस कहानी में एक माई भी हैं जो रतन की मां हैं और बंटवारे के दौरान अपने उसे पाकिस्तान में ही छोड़ आए। लाहौर में बूढी माई की एक शानदार हवेली है जिसमें अब भारत से आया वो मुस्लिम परिवार रहता है। लाहौर 1947 इसी बूढी माई और भारत के लखनऊ को छोड़ कर पाकिस्तान गए सिकंदर मिर्जा और उनके परिवार की कहानी है। भारत और पाकिस्तान का बंटवारासिकंदर अपनी पत्नी हामिद मिर्जा, बेटा जावेद और बेटी तनवीर मिर्जा के साथ भारत के लखनऊ में खुशहाल जिंदगी जी रहे थे। लेकिन तभी देश का बंटवारा होता है और सिकंदर को अपने परिवार के साथ मजबूरन लखनऊ छोड़ पाकिस्तान के लाहौर में जाना पड़ता है। ये वही समय था जब भारत और पाकिस्तान रिफ्यूजी के संकट से जूझ रहे थे। उसी समय लाहौर की बड़ी हवेली में अपने परिवार के साथ रहने वाली माई का साथ भी अपनों से छूट जाता है। रतन अपनी माई को पाकिस्तान में ही छोड़ भारत में बस जाता है। लाहौर की वो हवेलीलाहौर में सिकंदर और उनके परिवार को रहने के लिए एक शानदार हवेली मिलती है। ये वही हवेली होती है जहां माई रहा करती थी। अब माई दर-दर भटकती है और सिकंदर पर उनकी हवेली पर कब्ज़ा करने का आरोप लगाती है। याकूब पहलवान जो खुद को मुस्लिम धर्म का रक्षक बताता है उसे हिंदू माई रास नहीं आती और वो उसे परेशान करता है। इसी दौरान माई और सिकंदर के परिवार के बीच एक खास रिश्ता बन जाता है। माई सिकंदर के घर का हिस्सा बन जाती हैं। इसी बीच एक कवि नासिर काजमी की एंट्री होती है जो याकूब पहलवान को धर्म से हटकर इंसानियत की सीख देता है। कहानी का अंतकहानी में आगे माई का निधन हो जाता है और अब बहस होती है उनके अंतिम संस्कार की। काजमी साहब कहते है कि वो एक हिंदू महिला थीं उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीतिरिवाजों से होना चाहिए। हिंदू धर्म समर्थन की ये बात याकूब को पसंद नहीं आती और वो काजमी साहब को जान से मार देता है। अंत में सिकंदर और लाहौर के मुस्लिम माई का अंतिम संस्कार हिंदू तरीके से करते हैं। फिल्म के किरदार और रिलीजसनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 की कहानी प्रोफेसर असगर वजाहत के 1989 के एक नाटक पर आधारित है जिसका नाम है ‘जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याई नई’। इसका मतलब है जिसने लाहौर नहीं देखा उसने जीवन जिया नहीं है। विकिपीडिया की मानें तो इस फिल्म में सिकंदर का किरदार सनी देओल निभा रहे हैं, प्रीति जिंटा उनकी पत्नी हामिदा के किरदार में होंगी। शबाना आजमी माई का किरदार निभा रही हैं। म्यूजिक AR रहमान ने तैयार किया है। गानों के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म इस साल अगस्त में थिएटर पर दस्तक दे सकती है।

कल्कि 2898 एडी’ में सबसे महंगे एक्टर कौन? जानिए किसे मिले थे रोजाना 2 मिलियन डॉलर

नई दिल्ली। साइंस-फिक्शन फिल्म Kalki 2898 AD रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता साबित हुई। निर्देशक Nag Ashwin की इस महत्वाकांक्षी फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आए, जिनमें Prabhas, Amitabh Bachchan, Deepika Padukone और Kamal Haasan जैसे नाम शामिल थे। फिल्म का भव्य विजुअल, दमदार कहानी और शानदार स्टारकास्ट दर्शकों को खूब पसंद आई। हालांकि फिल्म की सफलता के साथ एक और बात चर्चा में आई-इस फिल्म में सबसे ज्यादा फीस किस अभिनेता ने ली। कमल हासन बने सबसे महंगे स्टाररिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में सबसे ज्यादा फीस साउथ के दिग्गज अभिनेता Kamal Haasan को मिली। फिल्ममेकर युगी सेतु ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि कमल हासन को इस फिल्म के लिए करीब 150 करोड़ रुपये दिए गए थे। खास बात यह है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग के लिए बहुत कम समय दिया था, लेकिन उनकी फीस फिर भी सबसे ज्यादा रही। युगी सेतु ने बताया कि कमल हासन को लगभग 20 दिनों की कॉल शीट के लिए यह रकम दी गई थी। हर दिन की फीस ने चौंकायाइंटरव्यू में युगी सेतु ने कहा कि कमल हासन का कद और अनुभव ही ऐसा है कि उन्हें इतनी बड़ी फीस दी गई। उन्होंने बताया कि अगर 150 करोड़ रुपये को शूटिंग के दिनों के हिसाब से देखा जाए तो उनकी प्रति दिन की फीस लगभग 1 मिलियन डॉलर बनती है। बाद में जब यह सामने आया कि उन्होंने वास्तव में लगभग 10 दिन शूटिंग की थी, तो यह रकम करीब 2 मिलियन डॉलर यानी लगभग 16 से 18 करोड़ रुपये प्रतिदिन के बराबर हो जाती है। इस तरह कमल हासन इस फिल्म के सबसे महंगे अभिनेता साबित हुए। फिल्म में निभाया दमदार किरदारफिल्म में कमल हासन ने सुप्रीम यास्किन नाम के किरदार को निभाया, जो एक रहस्यमयी और शक्तिशाली शासक है। कहानी में वह ‘द कॉम्प्लेक्स’ नाम की डायस्टोपियन दुनिया पर शासन करता है। हालांकि फिल्म के पहले भाग में उनका स्क्रीन टाइम सीमित था, लेकिन उनका किरदार कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। दर्शकों को उनकी खलनायकी और अभिनय काफी प्रभावशाली लगा। सीक्वल में बढ़ सकती है भूमिकाफिल्म के अंत में यह संकेत भी मिलता है कि आने वाले सीक्वल में सुप्रीम यास्किन का किरदार और अधिक महत्वपूर्ण हो सकता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कमल हासन का रोल अगले भाग में ज्यादा विस्तृत और दमदार नजर आएगा। फिल्म की भव्यता और इसकी स्टारकास्ट को देखते हुए ‘कल्कि 2898 एडी’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी साइंस-फिक्शन फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

धुरंधर 2 ने रिलीज पहले एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, फिल्‍म को लेकर जबरदस्त क्रेज

मुंबई। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म के निर्माता हैं आदित्य धर और 18 मार्च को इसका पेड प्रिव्यू होगा। रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड तोड़ रही है। Sacnilk के अनुसार सोमवार तक धुरंधर 2 ने एडवांस टिकटों से 12.29 करोड़ की कमाई कर ली है। ब्लॉक सीट्स समेत कुल कलेक्शन 18.1 करोड़ तक पहुंच गया है। हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा कमाई हो रही है। एडवांस बुकिंग का विवरण भाषा – कलेक्शन – टिकटहिंदी – 12.07 करोड़ – 1,94,263तेलुगू – 9.47 लाख – 3,891तमिल – 9.91 लाख – 7,303मलयालम/कन्नड़ – 1.63 लाख – 536टोटल – 12.29 करोड़ – 2,06,073 इंटरनेशनल मार्केट में भी जबरदस्त परफॉर्मेंस फिल्म नॉर्थ अमेरिकन मार्केट में 557 शोज से 38,500 टिकट बेच चुकी है और लगभग 5.15 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार ओपनिंग डे पर फिल्म 100 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। यदि ऐसा हुआ, तो धुरंधर 2 ए रेटेड कैटेगरी में प्रभास की फिल्म सालार 90 करोड़ ओपनिंग को पीछे छोड़ देगी। धुरंधर ने पहले ही बनाया रिकॉर्ड धुरंधर 2 का बेस बेसिक उत्साह 2025 में आई पहली फिल्म धुरंधर से है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1,005.85 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स थे। सबसे ज्यादा तारीफ अक्षय खन्ना की एक्टिंग और स्टाइल को मिली थी। धुरंधर 2 की स्टारकास्ट और कहानी धुरंधर 2 में मुख्य रूप से रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन हैं। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर हैं। रणवीर सिंह इस बार जसकीरत सिंह रंगी के रोल में नजर आएंगे। फिल्म के एडवांस टिकटिंग रिकॉर्ड और दर्शकों की उत्सुकता के कारण बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

OTT Release March 2026: OTT पर मनोरंजन की बहार: 9 से 15 मार्च के बीच 22 नई फिल्में और सीरीज देंगी धमाकेदार एंटरटेनमेंट

   OTT Release March 2026: नई दिल्ली । मार्च के दूसरे हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। 9 मार्च से 15 मार्च 2026 के बीच नेटफ्लिक्स जियोहॉटस्टार अमेजन प्राइम वीडियो जी5 और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कुल 22 फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इस हफ्ते दर्शकों को एक्शन रोमांस थ्रिलर कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। ऐसे में जो लोग वीकेंड पर घर बैठकर फिल्में और सीरीज देखने का शौक रखते हैं उनके लिए यह सप्ताह खास रहने वाला है। 9 मार्च को जियोहॉटस्टार पर कई दिलचस्प कंटेंट रिलीज हो रहे हैं। इनमें कॉमेडी सीरीज रूस्टर खास चर्चा में है जिसके जरिए स्टीव कैरेल लंबे समय बाद टीवी कॉमेडी में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा मुनव्वर फारुकी और श्रेया कालरा के लोकप्रिय रियलिटी शो द सोसाइटी का दूसरा सीजन भी इसी दिन से शुरू हो रहा है। वहीं मशहूर सिंगर हैरी स्टाइल्स के शानदार कॉन्सर्ट पर आधारित एक खास प्रस्तुति भी दर्शकों को देखने को मिलेगी। 10 मार्च को नेटफ्लिक्स पर चर्चित सीरीज वन पीस लाइव एक्शन का दूसरा सीजन रिलीज होगा। पहले सीजन में लुफी अपनी टीम बना चुका था और अब नए सीजन में वह अपने साथियों के साथ ग्रैंड लाइन में प्रवेश करने की कोशिश करता नजर आएगा। रोमांच और एडवेंचर से भरी यह कहानी दर्शकों को फिर से एक नई दुनिया में ले जाएगी। 11 मार्च को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर राजनीतिक ड्रामा संकल्प रिलीज होगी। इसमें नाना पाटेकर एक ऐसे नेता की भूमिका निभा रहे हैं जो व्यवस्था में बदलाव लाने का संकल्प लेता है लेकिन भ्रष्ट सिस्टम और उसके अपने अतीत के रहस्य उसके रास्ते में बड़ी चुनौती बन जाते हैं। प्रकाश झा के साथ उनका यह प्रोजेक्ट काफी चर्चा में है। 12 मार्च को नेटफ्लिक्स पर ट्रैवल डॉक्यूमेंट्री सीरीज मेड इन कोरिया रिलीज होगी जिसमें कोरिया के मशहूर खाने फैशन स्किनकेयर और वहां की संस्कृति को करीब से दिखाया जाएगा। इसी दिन लोकप्रिय रोमांटिक ड्रामा वर्जिन रिवर का सातवां सीजन भी आएगा जिसमें मेल और उसके पिता एवरेट रीड के रिश्ते की कहानी को और गहराई से दिखाया जाएगा। इसके अलावा गुजराती फिल्म नानखटाई हैदराबादी संस्कृति पर आधारित फिल्म नवाब कैफे भी अपने अलग अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। 13 मार्च को कई बड़ी रिलीज देखने को मिलेंगी। अमेजन प्राइम वीडियो पर युवाओं की पसंदीदा सीरीज एस्पिरेंट्स का तीसरा सीजन आएगा जिसमें अभिलाष और संदीप भैया के बीच टकराव की कहानी आगे बढ़ेगी। वहीं जियोहॉटस्टार पर जूटोपिया 2 रिलीज होगी जिसमें जुडी हॉप्स और निक वाइल्ड एक नए अपराधी का पीछा करते नजर आएंगे। इसी दिन जी5 पर एक्शन ड्रामा लैंडलॉर्ड मॉडर्न रोमांटिक कॉमेडी पूकी फैमिली ड्रामा नांगल कुकिंग ड्रीम पर आधारित सीरीज रिसॉर्ट और कॉमेडी ड्रामा फंकी भी रिलीज होंगे। साथ ही शादीशुदा जिंदगी की मजेदार समस्याओं पर आधारित फिल्म भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति भी दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है।14 मार्च को जी5 पर रोमांटिक थ्रिलर अंधा प्यार 2.0 रिलीज होगी जिसमें एक प्रेमी जोड़े की कहानी है जो एक दूसरे के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं लेकिन उनके अतीत का एक रहस्य उनकी जिंदगी को बदल देता है। वहीं 15 मार्च को जियोहॉटस्टार पर कई नई सीरीज रिलीज होंगी जिनमें मैड फॉर इच अदर द फैमिली मैकमुलन और द मैडिसन शामिल हैं। खासतौर पर द मैडिसन में मिशेल फिफर न्यूयॉर्क की चकाचौंध भरी जिंदगी छोड़कर मोंटाना की शांत वादियों में नई शुरुआत करती नजर आएंगी।कुल मिलाकर यह हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। अलग अलग भाषाओं और जॉनर की इन फिल्मों और सीरीज के साथ मनोरंजन का पूरा पैकेज मिलने वाला है।

GOLMAL 5: गोलमाल 5 में अक्षय कुमार की धमाकेदार एंट्री! अजय देवगन के सामने निभा सकते हैं विलेन का किरदार

  GOLMAL 5:  नई दिल्ली । बॉलीवुड की लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी Golmaal की अगली किस्त Golmaal 5 को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है। लंबे समय से फैंस इस फिल्म के ऐलान और नई अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प खबर सामने आई है, जिसके अनुसार बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार इस फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार को फिल्म की कहानी सुनाई, जो उन्हें काफी पसंद आई। यही वजह है कि अभिनेता ने बिना देर किए इस फिल्म के लिए हामी भर दी। खास बात यह है कि इस बार अक्षय कुमार फिल्म में पारंपरिक हीरो की बजाय एक दिलचस्प विलेन के किरदार में दिखाई दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि उनका रोल भले ही सीमित दिनों की शूटिंग वाला होगा, लेकिन कहानी में काफी प्रभावशाली होगा। खबरों के अनुसार, अक्षय कुमार इस फिल्म की शूटिंग करीब 18 दिनों में पूरी करेंगे। इस फिल्म की एक और खास बात यह होगी कि इसमें अक्षय कुमार और अजय देवगन लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी को दर्शक हमेशा पसंद करते आए हैं। हालांकि हाल के वर्षों में दोनों कलाकारों ने एक साथ कैमियो जरूर किया है। सूर्यवंशी और सिम्बा में दोनों की झलक देखने को मिली थी, लेकिन किसी फिल्म में उनकी पूरी मौजूदगी काफी समय बाद देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि गोलमाल 5 में अजय देवगन और अक्षय कुमार के बीच की केमिस्ट्री बेहद मजेदार होगी। फिल्म में दोनों के किरदारों के बीच टॉम एंड जैरी जैसी नोकझोंक और हल्की-फुल्की टक्कर देखने को मिल सकती है, जो दर्शकों को खूब गुदगुदाएगी। यही वजह है कि फैंस इस खबर के सामने आने के बाद से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो फ्रेंचाइजी के पुराने और पसंदीदा कलाकार भी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। इसमें शरमन जोशी, कुणाल खेमू, तुषार कपूर और अरशद वारसी जैसे कलाकार शामिल होंगे, जिन्होंने पिछले हिस्सों में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। रोहित शेट्टी की फिल्मों की पहचान हाई-एनर्जी एक्शन, शानदार लोकेशन्स और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से होती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि गोलमाल 5 भी दर्शकों के लिए फुल एंटरटेनमेंट पैकेज साबित होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। अगर अक्षय कुमार सच में इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभाते हैं, तो यह दर्शकों के लिए एक नया और रोमांचक अनुभव होगा। वहीं अजय देवगन और अक्षय कुमार की जोड़ी को फिर से बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलना भी फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा।

धुरंधर का बॉक्स ऑफिस तूफान: बजट से कितने गुना कमाई, और अब धुरंधर 2 का मिशन

नई दिल्ली.:स्पाई-एक्शन फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद जिस तरह धमाका किया, वह आज भी चर्चा में है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे बड़े कलाकार नजर आए। हाई-स्टेक काउंटर-टेररिज्म मिशन पर आधारित यह फिल्म दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स पाई और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। धुरंधर का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन:फिल्म ने पहले दिन ही लगभग 28 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। पहले वीकेंड तक कमाई 100 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई। पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 253.25 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते में 172 करोड़ रुपये की कमाई हुई। चौथे हफ्ते में 106.5 करोड़ रुपये और अगले हफ्तों में क्रमशः 51.25, 26.35, 13.9, 5.35, 1.75, 0.72 और ग्यारहवें हफ्ते में 0.18 करोड़ रुपये की कमाई रही। कुल मिलाकर 11 हफ्तों में भारत में फिल्म ने लगभग 838.5 करोड़ रुपये नेट कमाए। धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन और बजट:तीन हफ्तों के भीतर फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 1,349–1,428 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया। बड़े स्टारकास्ट, इंटरनेशनल लोकेशंस और भव्य एक्शन सीक्वेंस के कारण फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये से अधिक था।विवाद और सेंसर की चुनौतियां:धुरंधर की कहानी एक भारतीय अंडरकवर एजेंट के मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें कराची में आतंकी नेटवर्क को खत्म करने का मिशन दिखाया गया। फिल्म में कई वास्तविक घटनाओं से प्रेरणा ली गई, जैसे 1999 का IC-814 विमान अपहरण और 2008 के मुंबई हमले। इसी वजह से कुछ विवाद भी उठे और कुछ देशों में फिल्म की रिलीज पर रोक भी लगी। धुरंधर 2 की तैयारी:पहली फिल्म के अंत में ही सीक्वल का संकेत दे दिया गया था। अब मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है और फिल्म धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। पहले पार्ट की रिकॉर्ड कमाई और फैंस के उत्साह को देखते हुए यह साफ है कि धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर नया धमाका करने के लिए तैयार है।

हेमा मालिनी का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस संदेश: आप ईश्वर की अनमोल रचना हैं

नई दिल्ली :8 मार्च का दिन हर महिला के लिए खास होता है क्योंकि इस दिन नारी शक्ति और महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी महिलाओं को अपना प्रेरक संदेश दिया। हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें विभिन्न प्रकार के फूल दिखाई दे रहे थे। यह सिर्फ फूल नहीं बल्कि महिलाओं के गुणों और उनकी विविध क्षमताओं का प्रतीक हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, सभी महिलाओं के लिए एक संदेश – हर कोई अपने तरीके से असाधारण है, सभी कुशल मल्टीटास्कर हैं, उद्यमी हैं, अनुभवी व्यवसायी हैं जिन्होंने कार्य-जीवन संतुलन की कला में महारत हासिल कर ली है. आप सभी को मेरा हार्दिक संदेश, आप जहां भी हों! याद रखें, आप ईश्वर की एक अनूठी, अनमोल रचना हैं. बस अपने तरीके से जीवन का आनंद लेना सीखें! हेमा मालिनी स्वयं सशक्त महिला की मिसाल हैं। 80 के दशक में हिंदी सिनेमा पर राज करने वाली इस अभिनेत्री ने न केवल अपने सपनों को पूरा किया बल्कि अपने परिवार को भी संभाला। उन्होंने अपनी बेटी ईशा को हमेशा यही सलाह दी कि शादी के बाद भी अपने करियर और पहचान को जारी रखें। ईशा ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि मां ने हमेशा काम करने की प्रेरणा दी और घर के साथ अपनी पहचान बनाए रखने की सीख दी। दो बेटियों की मां होने के बावजूद हेमा मालिनी आज भी राजनीति में सक्रिय हैं और मथुरा की सांसद हैं। भले ही वे फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनका नाम आज भी देश की सशक्त महिलाओं में लिया जाता है। पति धर्मेंद्र के निधन के सिर्फ महीने भर बाद उन्होंने फिर से अपने काम में वापसी की थी। 70 से 80 के दशक में हेमा मालिनी का नाम सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में भी शामिल था। उन्होंने ‘शोले’ और ‘रजिया सुल्तान’ जैसी फिल्मों में अपने समय की सबसे ऊंची फीस ली थी। इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हेमा मालिनी का संदेश महिलाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक है। उनका कहना है कि हर महिला अपने तरीके से खास है और उसे जीवन का आनंद लेने और अपने सपनों को पूरा करने से कोई रोक नहीं सकता।

सलीम खान: जो खुद नहीं बने सुपरस्टार, लेकिन बेटे ने कर दिखाया कमाल..

नई दिल्ली: सलीम खान का नाम सुनते ही हिंदी सिनेमा के कई क्लासिक फिल्में और सुपरस्टार याद आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलीम खान खुद एक्टर बनने मुंबई आए थे? बचपन में अनाथ होने के बावजूद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और छोटी-छोटी भूमिकाओं से शुरुआत की। सलीम अब्दुल रशीद खान के पूर्वज अफगानिस्तान से भारत आए थे और परिवार बाद में इंदौर में बस गया। बचपन में ही माता-पिता का साया खोने के बाद दस साल की उम्र में वह अनाथ हो गए। फिर भी बड़े सपने लेकर मुंबई आए। मरीन ड्राइव के गेस्ट हाउस में 55 रुपये महीने देकर आधा कमरा किराए पर लिया और गुजारे के लिए मॉडलिंग की। 1960 में फिल्म ‘बारात’ से डेब्यू किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। कई फिल्मों में काम किया, लेकिन एक्टर के तौर पर पहचान नहीं बन पाई। खुद सलीम मानते थे कि वह बड़े एक्टर नहीं हैं, लेकिन किरदार को समझने और गढ़ने में माहिर थे। एक्टर के रूप में संघर्ष के बाद सलीम खान ने लेखन की राह चुनी। जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी ‘सलीम-जावेद’ बनी, जिसने हिंदी सिनेमा में इतिहास रचा। उनकी लेखनी से बनी फिल्में जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन ने अमिताभ बच्चन को ‘एंग्री यंग मैन’ का टाइटल दिलाया और सलीम-जावेद को भी फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली। सलीम खान ने 1964 में सलमा से शादी की। बाद में उन्होंने हेलेन से भी निकाह किया। वक्त के साथ परिवार ने हर रिश्ते को अपनाया और आज उनके बेटे सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। सलीम खान की कहानी यह सिखाती है कि कभी-कभी किस्मत और हुनर अलग-अलग राह चुनते हैं। खुद सुपरस्टार नहीं बने, लेकिन अपने जादुई कलम के दम पर न केवल अमिताभ बच्चन को एंग्री यंग मैन बनाया, बल्कि बेटे सलमान के जरिए बॉलीवुड में एक नई पीढ़ी का सितारा चमकाया।

छोटी फैन ने पूछा, मुझे शादी में क्यों नहीं बुलाया? विजय देवरकोंडा ने दिया क्यूट रिएक्शन

नई दिल्ली: 26 फरवरी 2026 को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी इंटिमेट ग्रैंड वेडिंग की। इस खास मौके पर उनके परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए, लेकिन शादी की खुशियां देशभर में फैला दी गईं। कपल ने अलग-अलग शहरों में मिठाई के डिब्बे भेजे और मंदिरों में खाने का आयोजन किया। इसके बाद 4 फरवरी को हैदराबाद में इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए वेडिंग रिसेप्शन रखा गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। हालांकि अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची, जो रश्मिका-विजय की फैन है, अपनी नाराजगी जाहिर कर रही है। वीडियो में बच्ची कहती है, क्या मैं आपकी फैन नहीं हूं? हमारा क्या? उसकी मासूम नाराजगी और क्यूट सवाल ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा। विजय देवरकोंडा ने इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा, प्यारी बच्ची। मैं तुम्हें लंच के लिए घर बुलाऊंगा। मुझे अपना पसंदीदा खाना और मिठाई बताओ। हम सब घर पर ही पकाएंगे और खुशी-खुशी खाएंगे। यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस को एक्टर की मासूमियत और क्यूट अंदाज दिखा दिया। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई अक्टूबर 2025 में हुई थी, जो कि एक इंटिमेट इवेंट था। इसके बाद 26 फरवरी को कपल शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद कपल ने अपने रिश्ते पर कोई पब्लिक रिएक्शन नहीं दिया। 1 मार्च को उन्होंने ऐलान किया कि वे देशभर में कई शहरों में मिठाई भेजेंगे और मंदिरों में खाने का आयोजन करेंगे। हैदराबाद वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे। कृति सेनन और राम चरण जैसी हस्तियों ने भी इस रिसेप्शन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। हालांकि इस छोटी फैन का सवाल और विजय का क्यूट जवाब फैंस के लिए इस शादी का सबसे प्यारा और वायरल मोमेंट बन गया है।