Chambalkichugli.com

पापा का आशीर्वाद और फैंस का प्यार, बैक-टू-बैक हिट्स के बीच बॉक्स ऑफिस पर फिर गरजे Sunny Deol, ‘बॉर्डर 2’ ने रचा नया इतिहास

नई दिल्ली। बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल इन दिनों अपने करियर के सुनहरे दौर से गुज़र रहे हैं और उनकी नई फिल्म बॉर्डर 2 की धमाकेदार कामयाबी ने इसे और भी मज़बूत कर दिया है। फिल्म की कामयाबी पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनी ने अपनी बैक-टू-बैक हिट फिल्मों के बारे में खुलकर बात की और अपनी कामयाबी का श्रेय अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र और ईश्वर की कृपा को दिया। उन्होंने जोशीले अंदाज़ में कहा, “ये सब मेरे पापा का आशीर्वाद और वाहेगुरु की मेहर है। लोगों ने मुझे पहले भी प्यार दिया था और आज भी दे रहे हैं।” पिछले कुछ सालों में सनी देओल ने ज़बरदस्त कमबैक किया है। गदर 2 की ऐतिहासिक कामयाबी ने साबित किया कि दर्शकों के दिलों में उनकी जगह आज भी बनी हुई है। अब बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार मज़बूत कलेक्शन कर रही है। Sacnilk के आंकड़ों के हिसाब से, फिल्म ने पहले हफ़्ते में ₹224.25 करोड़ और दूसरे हफ़्ते में ₹70.15 करोड़ की कमाई की। 17वें दिन तक भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹309.09 करोड़ पहुंच चुका है, जबकि घरेलू ग्रॉस कलेक्शन ₹361.94 करोड़ दर्ज किया गया। 23 जनवरी को रिलीज हुई बॉर्डर 2 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आर्मी, नेवी और एयर फोर्स ने मिलकर दुश्मन का सामना किया। यह फिल्म 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर का सीक्वल है, जो लोंगेवाला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित थी। फिल्म में सनी देओल एक बार फिर फौजी के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह और सोनम बाजवा अहम किरदार में हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब एक रिपोर्टर ने उनकी वापसी को “सनी देओल 2.0” कहा, तो उन्होंने दबाव से जवाब दिया कि समय कब बदल जाए, यह कोई नहीं जानता। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि मेहनत करते रहो, अपने काम से प्यार करो और कभी हार मत मानो — क्योंकि सही समय आने पर किस्मत जरूर साथ देती है। लगातार मिल रही सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सनी देओल का स्टारडम केवल यादों तक सीमित नहीं है, बल्कि आज भी बॉक्स ऑफिस पर पूरी ताकत से जिंदा है। उनके अनुसार, इसकी असली वजह है पिता का आशीर्वाद और दर्शकों का अटूट प्यार।

'उन्हें निक संग मेरी शादी टूटने का इंतजार…', बोलीं प्रियंका चोपड़ा, हेटर्स को दिया जवाब

नई दिल्ली। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी इंडियन सिनेमा में कमबैक फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनके इंडियन फैन्स उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर इंडियन अवतार में देखने के लिए उत्सुक हैं. हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू में अपनी अपकमिंग फिल्म से लेकर पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें साझा की हैं. निक से शादी के वक्त उठे सवाल? प्रियंका चोपड़ा ने वैराइटी इंडिया से अपनी चर्चित शादी को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे हॉलीवुड के फेमस सिंगर-एक्टर निक जोनस संग शादी को लेकर कई लोगों को आपत्ति थी. एक्ट्रेस ने साथ ही साथ अपनी शादी टूटने की बातों पर भी रिएक्ट किया. प्रियंका ने कहा, ‘हमारी शादी को अब 8 साल हो गए हैं. अगर लोग अभी भी इंतजार कर रहे हैं कि ये रिश्ता कब टूटेगा या बर्बाद होगा, तो वो उनकी मर्जी.’ ‘मैंने तो अब इसके बारे में सोचना ही छोड़ दिया है. पता नहीं हमने ऐसा क्या किया जो लोगों को हमारा रिश्ता इतना खटकता था. शायद इसलिए क्योंकि हम अलग-अलग देशों से हैं, अलग-अलग धर्म के हैं, और उम्र में भी फर्क है. ये सब सुनकर बहुत दुख होता था.’ प्रियंका बताती हैं कि उन्हें अब अपने रिश्ते को लेकर होने वाली चर्चाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता. वो और निक अब एक-दूसरे में खोए रहते हैं, बाहरी दुनिया से खुद को अलग कर चुके हैं. पति निक की तारीफ में क्या बोलीं प्रियंका? प्रियंका ने आगे अपने पति निक जोनस के बारे में भी बात की और उनकी तारीफ में भी कुछ बातें कहीं. उन्होंने कहा, ‘हमारी शादी बहुत जल्दी हो गई थी, मिलने के सिर्फ छह महीने में. जब मैंने निक से शादी की, तो मुझे भी लग रहा था कि ये सच में हो रहा है या नहीं. उनका ये वाला हिस्सा… मतलब मुझे लगा कि ये सब नकली है, ये दिखावा है, ये पागलपन है. लेकिन निक में सच्चाई है, पूरी ईमानदारी है. ये बात मुझे हर रोज इंस्पायर करती है.’ ‘मेरे प्रोफेशन में तो हर बार कुछ ना कुछ बनना पड़ता है, रोल बदलना पड़ता है, जो दिखाना हो वो दिखाना पड़ता है. लेकिन निक दिन भर जो भी बात करते हैं, जिससे भी बात करते हैं, वो हमेशा बिल्कुल सच्चे रहते हैं. वो बहुत छोटी उम्र से काम करने लगे थे. उनके मम्मी-पापा बहुत अच्छे, समझदार और सच्चे इंसान हैं, संत जैसे. तो मुझे पता चल गया कि ये गुण कहां से आए. ये उनकी ऐसी खूबी है जो सबको हैरान कर देती है, कोई बचाव नहीं कर पाता.’ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी साल 2018 में हुई थी. दोनों के बीच लगभग 10 साल का अंतर है, जिसपर कई लोगों ने सवाल खड़े किए थे. मगर कपल ने हमेशा उन सभी सवालों का अपनी दमदार केमिस्ट्री से मुंह तोड़ जवाब दिया. अब दोनों एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के पेरेंट्स भी हैं, जिनका जन्म साल 2022 में हुआ था. डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं।और पढ़ें

उतरन की तपस्या से बिग बॉस की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट तक, रश्मि देसाई का दमदार सफर..

नई दिल्ली। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जो धीरे धीरे अपनी जगह बनाते हैं और फिर एक दिन दर्शकों के दिलों पर छा जाते हैं। रश्मि देसाई उन्हीं चेहरों में से एक हैं। 13 फरवरी को अपना 40वां जन्मदिन मना रहीं रश्मि का करियर इस बात का सबूत है कि मेहनत और धैर्य के दम पर कोई भी कलाकार अपनी पहचान गढ़ सकता है। रश्मि ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा से की थी। शुरुआती दौर आसान नहीं था। उन्होंने कई कम बजट और बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया। साल 2002 में आई फिल्म कन्यादान से उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा। उस समय शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यही अभिनेत्री आगे चलकर छोटे पर्दे की बड़ी स्टार बनेगी। लेकिन रश्मि ने हर मौके को सीखने और आगे बढ़ने का जरिया बनाया। उनके करियर का असली मोड़ साल 2008 में आया जब टीवी शो उतरन शुरू हुआ। इस सीरियल में उन्होंने तपस्या का किरदार निभाया जो ग्रे शेड लिए हुए था। इस भूमिका में निगेटिव और इमोशनल दोनों रंग थे। रश्मि ने इस किरदार को इतनी गहराई से निभाया कि वह घर घर में पहचानी जाने लगीं। उतरन उस समय का बेहद लोकप्रिय शो बना और तपस्या का नाम रश्मि की पहचान बन गया। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया। दिल से दिल तक में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को पसंद आई। शो ने अच्छी टीआरपी हासिल की और रश्मि की लोकप्रियता और बढ़ी। टीवी के साथ साथ उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। दबंग 2 में उनका छोटा सा रोल नजर आया। इसके अलावा ये लम्हे जुदाई के सबनम मौसी और सुपरस्टार जैसी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया। भले ही फिल्मों में उनकी भूमिकाएं सीमित रहीं लेकिन उन्होंने हर मंच पर खुद को साबित करने की कोशिश जारी रखी। रश्मि की पर्सनैलिटी का एक अलग पहलू तब सामने आया जब उन्होंने बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया। इस रियलिटी शो ने उनकी छवि को नया आयाम दिया। दर्शकों ने उन्हें सिर्फ एक अभिनेत्री के रूप में नहीं बल्कि एक संवेदनशील और मजबूत महिला के रूप में देखा। शो में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी नोकझोंक और बहसें काफी चर्चा में रहीं। दोनों पहले एक साथ काम कर चुके थे और बिग बॉस में उनकी टकराहट ने शो को और दिलचस्प बना दिया। बिग बॉस के बाद रश्मि की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ। उन्होंने यह साबित किया कि वे केवल एक किरदार तक सीमित नहीं हैं बल्कि असल जिंदगी में भी चुनौतियों का सामना करने का हौसला रखती हैं। 40 की उम्र में भी वे इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और नए प्रोजेक्ट्स के जरिए दर्शकों से जुड़ी हुई हैं। उनका सफर संघर्ष से सफलता तक की ऐसी कहानी है जो यह सिखाती है कि शुरुआत चाहे जहां से हो मंजिल मेहनत से ही तय होती है।

वैलेंटाइन डे स्पेशल: कपिल शर्मा ने पूछा- क्या आज भी मिलते हैं लड़कियों के मैसेज? शाहिद कपूर के स्मार्ट जवाब ने लूटी महफिल

नई दिल्लीबॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर और ‘नेशनल क्रश’ तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है और वैलेंटाइन वीक  के इस रोमांटिक माहौल को और अधिक खास बनाने के लिए फिल्म की पूरी टीम ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के मंच पर पहुंची। नेटफ्लिक्स द्वारा जारी किए गए इस एपिसोड के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर पहले ही धूम मचा दी है जिसमें विशाल भारद्वाज की निर्देशन वाली इस फिल्म की स्टारकास्ट मस्ती के मूड में नजर आ रही है। शो के दौरान कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में शाहिद कपूर की खिंचाई करने की कोशिश की। कपिल ने मुस्कुराते हुए सवाल दागा कि क्या शादीशुदा होने के बावजूद आज भी उन्हें वैलेंटाइन्स डे पर लड़कियों के मैसेज आते हैं? इस गुदगुदाते सवाल पर शाहिद पहले तो थोड़ा हिचकिचाए लेकिन फिर अपनी चतुराई का परिचय देते हुए बोले कि वे अभी बैकस्टेज अपने बच्चों की उम्र पर चर्चा कर रहे थे। जब कपिल ने चुटकी लेते हुए कहा किबच्चों को क्या पता चलेगा वे तो छोटे हैं तब शाहिद ने अपनी पत्नी मीरा राजपूत की ओर इशारा करते हुए बेहद ही शानदार जवाब दिया। उन्होंने हंसते हुए कहाबच्चों की मम्मी को काफी कुछ पता चल जाता है। शाहिद के इस पारिवारिक और मजाकिया जवाब ने दर्शकों को ठहाकों से सराबोर कर दिया। हंसी का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। कपिल ने तृप्ति डिमरी की ओर रुख करते हुए उनके कॉलेज के दिनों के प्यार और लव लेटर्स Love Letters पर सवाल किया। तृप्ति ने बेहद मासूमियत और बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने कभी लव लेटर लिखे तो नहीं लेकिन पढ़े बहुत सारे हैं। उनकी इस साफगोई पर जज अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। वहीं शो के चहेते कलाकार सुनील ग्रोवर और कीकू शारदा ने रिंकू भाभी और ननद के किरदारों में मेहमानों के साथ ऐसी स्किट पेश की जिसने मनोरंजन के स्तर को दोगुना कर दिया। इस खास एपिसोड का एक और बड़ा आकर्षण रहीं दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल। फिल्म ‘ओ रोमियो’ के टीजर में उन्हें गाली देते देख हर कोई हैरान था। शो में इस पर से पर्दा उठाते हुए फरीदा जी ने बताया कि जब विशाल भारद्वाज फिल्म का ऑफर लेकर उनके घर पहुंचे तो उन्होंने पहले ही पूछ लिया था कि क्या उन्हें गाली देनी होगी। उन्होंने मुस्कुराते हुए खुलासा किया कि अगर गाली बहुत ज्यादा मर्यादाहीन नहीं होगी तो वे किरदार की मांग पर इसे जरूर निभाएंगी। 13 फरवरी को रिलीज हो रही फिल्म ‘ओ रोमियो’ से पहले यह एपिसोड दर्शकों के लिए रोमांस और हंसी का एक मुकम्मल पैकेज साबित होने वाला है।

Mardaani 3 Day 13: शिवानी शिवाजी रॉय ने फिर छाया जादू, रानी मुखर्जी की फिल्म ने कमाई के मामले में मारा जोरदार धमाका!

नई दिल्ली। रानी मुखर्जी की पावर-पैक फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का दिल जीत लिया है। 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बावजूद फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन जल्दी ही दर्शकों का उत्साह बढ़ा और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के 13वें दिन मर्दानी 3 ने 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की। इस कमाई के साथ फिल्म की कुल टोटल कमाई 39.80 करोड़ रुपये हो गई है। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म रानी मुखर्जी की दमदार भूमिका ‘शिवानी शिवाजी रॉय’ के कारण दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है। डे वाइज कलेक्शन:डे 1: 4 करोड़ फर्स्ट वीक: 26.3 करोड़ डे 8: 1.85 करोड़ डे 9: 3.5 करोड़ डे 10: 4.25 करोड़ डे 11: 1.2 करोड़ डे 12: 1.6 करोड़ डे 13: 1.10 करोड़ कुल कमाई: 39.80 करोड़ फिल्म की कहानी और रानी की एक्टिंग ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा। दूसरे वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। ‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ की तुलनामर्दानी (2014): बजट: 20 करोड़ भारत नेट कलेक्शन: 35.65 करोड़ वर्ल्डवाइड ग्रॉस: 59.30 करोड़ बॉक्स ऑफिस स्टेटस: हिट मर्दानी 2 (2019): बजट: 30 करोड़ भारत नेट कलेक्शन: 47.35 करोड़ वर्ल्डवाइड ग्रॉस: 67 करोड़ बॉक्स ऑफिस स्टेटस: हिट ‘मर्दानी 3’ भी दोनों फिल्मों की तरह दर्शकों के बीच लोकप्रिय साबित हो रही है। रानी मुखर्जी का शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में दमदार प्रदर्शन फिल्म का बड़ा आकर्षण बना। रानी मुखर्जी का पावर-पैक प्रदर्शनफिल्म में रानी मुखर्जी की एक्टिंग और कहानी के दमदार अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया। रिलीज के पहले हफ्ते में धीमी शुरुआत के बावजूद दूसरे वीकेंड में फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली। सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ से मुकाबले के बावजूद मर्दानी 3 ने अपनी अलग पहचान बनाई फिल्म ने 13वें दिन 1.10 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अगर यह रफ्तार बनी रहती है, तो जल्द ही मर्दानी 3 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है।

राजपाल यादव की मदद की अफवाहों का बड़ा खुलासा: भाई ने कहा- एक रुपया भी नहीं आया, भीख नहीं मांग रहे

नई दिल्ली। चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को लेकर सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई थी कि कई हस्तियां उनके परिवार की मदद के लिए आगे आई हैं। लेकिन अब उनके बड़े भाई श्रीपाल यादव ने साफ तौर पर कहा है कि अब तक किसी ने आर्थिक मदद नहीं की है और परिवार के खाते में एक भी रुपया नहीं आया। श्रीपाल ने एक चर्चित अखबार मीडिया से बातचीत में कहा, मेरा भाई मेहनत कर रहा है, भीख नहीं मांग रहा। अगर किसी ने सच में मदद की है तो हमें क्यों नहीं बताया गया। हमारे पास कोई राशि नहीं आई। उन्होंने यह भी कहा कि सोनू सूद, तेज प्रताप यादव या अन्य लोगों के कथित दावे केवल सोशल मीडिया पर हैं, और परिवार को ऐसी कोई सहायता नहीं मिली है। राजपाल यादव का कानूनी मामलाराजपाल यादव पर 2010 की फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए प्राइवेट कंपनी से 5 करोड़ रुपए का लोन न चुकाने का आरोप है। फिल्म फ्लॉप होने के बाद समय पर भुगतान न होने से कई चेक बाउंस हो गए और मामला 2018 में अदालत तक गया। दिल्ली कड़कड़डूमा कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया और छह महीने की जेल की सजा सुनाई। इसके बाद हाईकोर्ट में अपील की गई, लेकिन अतिरिक्त समय देने से इनकार कर दिया गया। सहायता का विवादहालांकि सोशल मीडिया पर कई हस्तियों के मदद के दावे सामने आए हैं, जैसे सोनू सूद और तेज प्रताप यादव, श्रीपाल यादव ने स्पष्ट किया कि अभी तक परिवार को कोई पैसा नहीं मिला। उन्होंने कहा, अगर वास्तव में किसी ने आर्थिक मदद दी है, तो हमें इसका पता होना चाहिए। अफवाह फैलाना ठीक नहीं है। हालांकि तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दावा किया है कि उन्होंने 11 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का प्रस्ताव रखा है। लेकिन परिवार की ओर से कहा गया कि उन्हें अभी तक यह राशि प्राप्त नहीं हुई है। परिवार की भावनाएं और उम्मीदराजपाल यादव का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का है। उनके पिता का हाल ही में निधन हुआ था। श्रीपाल यादव ने भावुक होते हुए कहा कि परिवार परेशान नहीं है, लेकिन दुख जरूर है। उन्होंने अदालत से अपील की कि राजपाल की बात भी पूरी गंभीरता से सुनी जाए।श्रीपाल ने कहा, हम सच्चे हैं, और सच्चाई की जीत होगी। देर हो सकती है, लेकिन न्याय मिलेगा।

राजपाल यादव तिहाड़ में, छोटा राजन-नीरज बवाना के साथ, नहीं मिल रहा VIP ट्रीटमेंट

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इस समय 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर-2 में बंद हैं। खास बात यह है कि उन्हें किसी भी तरह की VIP सुविधा नहीं दी जा रही है और उनकी दिनचर्या एक सामान्य कैदी की तरह ही चल रही है। राजपाल यादव को उसी जेल में रखा गया है, जहां कुख्यात अपराधी छोटा राजन और नीरज बवाना भी बंद हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से उनसे अन्य कैदियों की मुलाकात सीमित रखी गई है। कैसे बीत रहा है जेल में समय?सूत्रों के मुताबिक, सुबह 6 बजे बैरक खुलती है। तय नियमों के तहत चाय-नाश्ता और शाम 6 बजे भोजन दिया जाता है। पूरा दिन जेल मैनुअल के अनुसार गुजर रहा है। क्या है पूरा मामला?साल 2010 में अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए राजपाल यादव ने करीब ₹5 करोड़ का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के बाद कर्ज नहीं चुकाया जा सका। ब्याज और पेनल्टी के साथ यह रकम बढ़कर लगभग ₹9 करोड़ हो गई।लोन चुकाने के लिए दिए गए कई चेक बाउंस होने पर कंपनी ने 7 केस दर्ज किए। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद 5 फरवरी 2026 को उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया। बॉलीवुड से मिल रहा साथइस मुश्किल घड़ी में कई फिल्मी हस्तियां उनके समर्थन में सामने आई हैं। कुछ ने आर्थिक मदद की पेशकश की है तो कुछ ने काम देने की बात कही है।अब 12 फरवरी को होने वाली अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, जहां उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल नंबर 2 में बंद हैं, जहां उन्हें कोई VIP सुविधा नहीं मिल रही।उनकी अगली सुनवाई 12 फरवरी को है, और बॉलीवुड सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इस समय 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर-2 में बंद हैं। खास बात यह है कि उन्हें किसी भी तरह की VIP सुविधा नहीं दी जा रही है और उनकी दिनचर्या एक सामान्य कैदी की तरह ही चल रही है। राजपाल यादव को उसी जेल में रखा गया है, जहां कुख्यात अपराधी छोटा राजन और नीरज बवाना भी बंद हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से उनसे अन्य कैदियों की मुलाकात सीमित रखी गई है। कैसे बीत रहा है जेल में समय?सूत्रों के मुताबिक, सुबह 6 बजे बैरक खुलती है। तय नियमों के तहत चाय-नाश्ता और शाम 6 बजे भोजन दिया जाता है। पूरा दिन जेल मैनुअल के अनुसार गुजर रहा है। क्या है पूरा मामला?साल 2010 में अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए राजपाल यादव ने करीब ₹5 करोड़ का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के बाद कर्ज नहीं चुकाया जा सका। ब्याज और पेनल्टी के साथ यह रकम बढ़कर लगभग ₹9 करोड़ हो गई।लोन चुकाने के लिए दिए गए कई चेक बाउंस होने पर कंपनी ने 7 केस दर्ज किए। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद 5 फरवरी 2026 को उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया। बॉलीवुड से मिल रहा साथइस मुश्किल घड़ी में कई फिल्मी हस्तियां उनके समर्थन में सामने आई हैं। कुछ ने आर्थिक मदद की पेशकश की है तो कुछ ने काम देने की बात कही है।अब 12 फरवरी को होने वाली अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, जहां उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल नंबर 2 में बंद हैं, जहां उन्हें कोई VIP सुविधा नहीं मिल रही।उनकी अगली सुनवाई 12 फरवरी को है, और बॉलीवुड सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इस समय 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर-2 में बंद हैं। खास बात यह है कि उन्हें किसी भी तरह की VIP सुविधा नहीं दी जा रही है और उनकी दिनचर्या एक सामान्य कैदी की तरह ही चल रही है। राजपाल यादव को उसी जेल में रखा गया है, जहां कुख्यात अपराधी छोटा राजन और नीरज बवाना भी बंद हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से उनसे अन्य कैदियों की मुलाकात सीमित रखी गई है। कैसे बीत रहा है जेल में समय?सूत्रों के मुताबिक, सुबह 6 बजे बैरक खुलती है। तय नियमों के तहत चाय-नाश्ता और शाम 6 बजे भोजन दिया जाता है। पूरा दिन जेल मैनुअल के अनुसार गुजर रहा है। क्या है पूरा मामला?साल 2010 में अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए राजपाल यादव ने करीब ₹5 करोड़ का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के बाद कर्ज नहीं चुकाया जा सका। ब्याज और पेनल्टी के साथ यह रकम बढ़कर लगभग ₹9 करोड़ हो गई।लोन चुकाने के लिए दिए गए कई चेक बाउंस होने पर कंपनी ने 7 केस दर्ज किए। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद 5 फरवरी 2026 को उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया। बॉलीवुड से मिल रहा साथइस मुश्किल घड़ी में कई फिल्मी हस्तियां उनके समर्थन में सामने आई हैं। कुछ ने आर्थिक मदद की पेशकश की है तो कुछ ने काम देने की बात कही है।अब 12 फरवरी को होने वाली अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, जहां उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है।

सूबेदार टीजर: अनिल कपूर का खूंखार एक्शन अवतार देख फैंस के उड़े होश, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की फिल्म सूबेदार का टीजर आज बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। लीजेंडरी एक्टर अनिल कपूर एक बार फिर जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म में अनिल कपूर को एक रिटायर्ड फौजी सूबेदार अर्जुन सिंह मौर्य के अवतार में दिखाया गया है। सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिर्फ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 5 मार्च को रिलीज होगी। टीजर में अनिल कपूर को एक ऐसे शहर में भ्रष्ट प्रशासन और बिगड़ी हुई व्यवस्था से जूझते हुए दिखाया गया है, जहां पर बस कुछ ही वक्त में उसका धैर्य जवाब देने वाला है। फिर राऊडी अवतार में लौटे अनिल जो इंसान कभी देश के लिए सरहद पर लड़ा था, उसे अब अपने घर और परिवार को बचाने के लिए अपनों के बीच ही छिपे दुश्मनों से लड़ना होगा। फिल्म में राधिका मदान अनिल कपूर की बेटी ‘श्यामा’ के रोल में नजर आएंगी। टीजर वीडियो में दिखाया गया है कि इस शहर के ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं कि सूबेदार अर्जुन सिंह किस बला का नाम है, वो बस उसकी उम्र से उसे जज करते हुए उसका मजाक बनाते हैं और बात-बात पर उसे और उसके परिवार को तंग करते हैं। लेकिन यह सब बहुत देर नहीं चलने वाला। टीजर वीडियो में अनिल कपूर को शहर की बिगड़ी हुई व्यवस्था से परेशान और आखिर में हथियार में एक्शन अवतार में आते दिखाया गया है। फिल्म का हर सीन काफी दमदार अंदाज में शूट किया गया है और साउथ की फिल्मों वाला फील देता है। बात पब्लिक के रिएक्शन की करें तो कमेंट सेक्शन में लोग फिल्म की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- वाह सर, नायक वाली फीलिंग आ रही है। वहीं दूसरे ने लिखा- आखिरकार लंबे वक्त बाद एक्शन अवतार में लौट ही आए सर। किसी ने लिखा है कि वो फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं तो किसी ने लिखा है कि इसे थिएटर में लाना चाहिए था। अनिल कपूर के फैंस की लगी लॉटरी इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने फिल्म के टीजर वीडियो पर किए हैं जिसके कैप्शन में अनिल कपूर ने लिखा- उन्होंने गलत आदमी से पंगा ले लिया। नई फिल्म रिलीज होने जा रही है अमेजन प्राइम वीडियो पर 5 मार्च को। बता दें कि अनिल कपूर के पास इस वक्त ओटीटी पर कई प्रोजेक्ट हैं। नेटफ्लिक्स पर भी उनकी एक वेब सीरीज आने जा रही है जिसमें वह एक नामचीन बिजनेसमैन का किरदार निभाते नजर आएंगे। अनिल कपूर के फैंस उन्हें एक बार फिर ‘एनिमल’ और ‘फाइटर’ के बाद इस ‘रॉ’ एक्शन अवतार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर हाल ही में हुई फायरिंग के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरा मैसेज मिला है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अनजान व्यक्तियों ने रणवीर को व्हाट्सऐप पर वॉइस नोट भेजकर करोड़ों रुपये की मांग की। इस घटना के बाद अभिनेता के घर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और मामले की जांच जारी है। रणवीर सिंह ने धमकी मिलने के तुरंत बाद मुंबई पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने अभिनेता के निवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है और धमकी देने वाले व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच में तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल प्रमाणों दोनों पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है ताकि दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। मुंबई पुलिस का संदेह है कि इस धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ हो सकता है। रोहित शेट्टी के घर की फायरिंग में भी इस गैंग का नाम सामने आया था। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में तुरंत जांच शुरू कर दी है। रणवीर के घर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस जवानों के साथ-साथ प्राइवेट गार्ड भी तैनात किए गए हैं। सेंट्रल मुंबई की हाउसिंग सोसाइटी ने इस बढ़ी सुरक्षा पर चिंता जताई है। सोसाइटी के मैनेजिंग कमेटी ने पुलिस को पत्र लिखकर बताया कि हथियारबंद गार्ड अक्सर साझा क्षेत्रों जैसे लॉबी जिम और बच्चों के खेलने की जगह पर घूमते हैं जिससे निवासियों की सुरक्षा और शांति प्रभावित हो सकती है। इस बीच रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और गैंग के फरार सदस्य शुभम लोंकर ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है।

प्राण Birth Anniversary: पान की दुकान पर चमकी थी इस एक्टर की किस्मत, दिलचस्प है बॉलीवुड के खलनायक की कहानी

नई दिल्ली। बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में खुद से अपनी पहचान बनाई है. ये सितारे हर किसी के दीवाने हैं. वहीं 90s के होने के बाद भी ये सितारे आज ऑडियंस के फेवरेट हैं. इन सितारों को बॉलीवुड में आने के लिए बड़े-बड़े पापड़ बेलने पड़ते हैं. आज हम एक ऐसे सितारे की बात करने जा रहे हैं जिसे पहली फिल्म बेहद सरप्राइज तरीके से ऑफर हुई थी. इसके बाद ये सितारा बॉलीवुड का जाना-माना खलनायक बनकर उभरा. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर हम किस स्टार की बात कर रहे हैं, तो चलिए आपको भी बताते हैं आखिर ये सितारा कौन है? कैसे मिला रोल?बॉलीवुड में जाने-माने इस विलेन का नाम प्राण है. भले ही ये सितारा आज हमारे बीच ना हो लेकिन उनकी आइकॉनिक फिल्मों ऑडियंस के दिलों में आज भी जिंदा है. प्राण को अपनी पहली फिल्म बेहद सरप्राइज तरीके से मिली थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक प्राण अक्सर साल 1940 में लाहौर में एक पान की दुकान पर पान खाने जाते थे. वहीं उसी दुकान पर मशहूर फिल्म राइटर वली मोहम्मद भी अक्सर जाया करते थे. पहली फिल्मवली मोहम्मद जब ‘यमला जट’ फिल्म बना रहे थे तो वो एक नए विलेन की तलाश में थे. इसी बीच उनकी नजर प्राण पर पड़ी और इसके बाद वली मोहम्मद ने प्राण को मिलने के लिए स्टूडियो बुलाया. लेकिन प्राण ने उस दौरान वली मोहम्मद की बात को सीरियस नहीं लिया और उन्हें इग्नोर कर दिया. इसके बाद एक बार फिर दोनों की मुलाकात हुई और वली मोहम्मद ने इस दौरान प्राण को फिल्म करने के लिए मना लिया. भारत सरकार से मिला अवॉर्डप्राण ने इस बार वली मोहम्मद की बात मान ली और इस तरीके से उन्हें अपनी पहली फिल्म ‘यमला जट’ में रोल मिला. वहीं अपनी पूरी जिंदगी प्राण ने वली मोहम्मद को हमेशा अपना गुरु माना. बता दें प्राण बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक थे और उन्हें अपनी एक्टिंग के लिए भारत सरकार से पद्म भूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है. प्राण का निधन 12 जुलाई साल 2013 में हो गया था.