Chambalkichugli.com

Dhurandhar film controversy: फिल्म धुरंधर विवाद: मेकर्स पर आपत्ति जताई, स्वरा भास्कर की मां की प्रतिक्रिया

  Dhurandhar film controversy: नई दिल्ली।  एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की मां और फिल्म स्कॉलर इरा भास्कर ने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की आलोचना करते हुए कहा है कि यह फिल्म पाकिस्तान और मुस्लिम समुदाय को नेगेटिव और हिंसक तरीके से प्रस्तुत करती है। इरा भास्कर का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और दर्शकों तथा यूजर्स के बीच बहस को जन्म दे रहा है। इरा भास्कर ने क्या कहा इरा भास्कर ने अपने विचार हर्ष मंदर के YouTube चैनल ‘कारवां-ए-मोहब्बत’ पर आयोजित चर्चा में साझा किए। इस पैनल में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के पॉलिटिकल साइंस सेंटर के असिस्टेंट प्रोफेसर हरीश वानखेड़े भी मौजूद थे। चर्चा के दौरान उन्होंने हाल के वर्षों में सेंसरशिप और रिलीज में देरी झेल चुकी फिल्मों जैसे ‘पंजाब 95’ और ‘फुले’ का उदाहरण दिया। इरा ने कहा कि आदित्य धर तकनीकी रूप से कुशल फिल्ममेकर हैं और फिल्म सिनेमाई तौर पर अच्छी बनी है। लेकिन उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी फिल्म की कला को उसके वैचारिक संदेश से अलग देखा जा सकता है। उनका कहना था कि फिल्म का नैरेटिव एक ऐसी दुनिया रचता है, जिसमें मुसलमानों को ज्यादातर हिंसक और आक्रामक के रूप में दिखाया गया है। इसके साथ ही पाकिस्तान को भी एक हिंसक राष्ट्र के रूप में पेश किया गया है। चुनिंदा घटनाओं से बने नैरेटिव इरा भास्कर ने यह भी तर्क दिया कि सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में अक्सर किसी विशेष वैचारिक दृष्टिकोण का समर्थन करने के लिए कुछ चुनिंदा घटनाओं को ही दिखाती हैं। उनकी राय में यह चुनिंदा कहानी बताने की शैली यह तय करती है कि दर्शक राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों की व्याख्या कैसे करेंगे। ‘धुरंधर 2’ की तैयारियां इसी बीच, आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इसके पहले दिन यानी 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो भी आयोजित किए जाएंगे। इस फिल्म के लिए टिकट की कीमत 3100 रुपये है, और बावजूद इसके कई सिनेमाघरों में सीटें पहले ही भर चुकी हैं। इरा भास्कर का बयान इस फिल्म को लेकर बहस को और तेज कर रहा है। जहां एक तरफ फिल्म के तकनीकी और मनोरंजन मूल्य की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर इसके वैचारिक संदेश पर सवाल उठाए जा रहे हैं। यह दर्शाता है कि मेनस्ट्रीम सिनेमा समाज और राजनीति पर किस तरह प्रभाव डाल सकता है और दर्शकों के सोचने के नजरिए को प्रभावित कर सकता है। इस प्रकार, ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के आसपास फिल्म के मनोरंजन और राजनीतिक प्रभाव को लेकर बहस जारी है, और फैंस की उत्सुकता दोनों ही फिल्में देखने के लिए बढ़ती जा रही है।

साउथ डायरेक्टर शंकर के ड्रीम प्रोजेक्ट वेलपारी में विकी कौशल की एंट्री? धनुष के साथ जमेगी जोड़ी

नई दिल्ली। साउथ फिल्मों के बड़े डायरेक्टर में से एक शंकर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट वेलपारी के लिए खबरों में बने हुए हैं। ये फिल्म लंबे समय से खबरों में बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक अब इस प्रोजेक्ट में बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल के शामिल होने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को दो हीरो की फिल्म के तौर पर बनाया जाएगा। साउथ एक्टर धनुष का नाम पहले सामने आ चुका है। अब विकी कौशल के होने की खबर सामने आई है। इससे पहले रणवीर सिंह के नाम के भी चर्चे थे। विकी कौशल की एंट्री?साउथ फिल्मों के डायरेक्टर शंकर ने अपने करियर में इंडियन, नायक:द रियल हीरो, अन्नियन जैसी शानदार फिल्में बनाई हैं। लेकिन उनकी पिछली दो फिल्में गेम चेंजर और इंडियन 2 बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। अब डायरेक्टर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट वेलपारी पर जल्द काम शुरू करने जा रहे हैं। डायरेक्टर ने बताया था कि ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसकी स्क्रिप्ट उन्होंने लॉकडाउन में ही लिख ली थी। पहले इस फिल्म के लिए धनुष का नाम सामने आया। स्क्रिप्ट के अनुसार एक और हीरो की जरूरत थी। इस रोल के लिए डायरेक्टर बॉलीवुड का बड़ा एक्टर चाहते थे। पहले रणवीर सिंह का नाम सामने आया। और अब विकी कौशल के चर्चे हैं कि वो इस फिल्म में काम कर सकते हैं। मेकर्स फिल्म छावा में विकी की परफॉरमेंस से प्रभावित हैं। वेलपारी का प्लॉटवेलपारी के लिए धनुष का नाम कन्फर्म माना जा रहा है। हालांकि, अभी एक्टर से दो सालों का समय, कॉल शीट मांगी गई है। इसके बाद ही उनका रोल कन्फर्म माना जाएगा। वेलपारी एक बड़ा प्रोजेक्ट है। इअसे प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए शंकर मशहूर हैं। वेलपारी एक नॉवेल पर आधारिक है। इस नॉवेल को सु वेंकटेशन के ने लिखा है जिसका नाम है ‘वीरा युग नायकन वेल पारी’। ये नॉवेल ईसा पूर्व से तीसरी शताब्दी ईस्वी तक के बैकड्राप पर बेस्ड है। कहानी परंबू नाडू के परोपकारी सरदार वेलपारी के जीवन पास बेस्ड है। ये वहीं हैं जिन्होंने चेरा चोला और पांड्या राजाओं का विरोध किया। इसमें वेलपारी की बहादुरी, पर्यावरण से लगाव, राजाओं के खिलाफ युद्ध के बारे में बताया गया है। शंकर ने बनाई गेम चेंजरबता दें, डायरेक्टर शंकर की पिछली फिल्म राम चरण के साथ गेम चेंजर थी। ये एक पॉलिटिकल ड्रामा एक्शन फिल्म थी जो एक ईमानदार आईएस ऑफिसर के जीवन के इर्द गिर्द थी। हालांकि, ऑडियंस ने इस फिल्म को खास पसंद नहीं किया। इस फिल्म में राम चरण डबल रोल में थे। कियारा अडवानी थीं।

अमिताभ बच्चन का इमोशनल ब्लॉग वायरल, करीबी मित्र के निधन पर लिखा दर्द भरा संदेश

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महान अभिनेता Amitabh Bachchan इन दिनों गहरे शोक में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने एक बेहद करीबी दोस्त को खो दिया है। इस दुखद खबर की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया और अपने निजी ब्लॉग के माध्यम से साझा की। उनकी भावुक पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और उनके प्रशंसकों ने भी संवेदना व्यक्त की। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में एक बेहद मार्मिक संदेश लिखते हुए अपने दोस्त के निधन का जिक्र किया। हालांकि उन्होंने पोस्ट में उस मित्र का नाम या उनके निधन की वजह का खुलासा नहीं किया। लेकिन अपने शब्दों में उन्होंने साफ बताया कि यह व्यक्ति उनके जीवन में बेहद खास था और उसकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी। बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा कि उन्होंने एक ऐसे दोस्त को खो दिया है जो बेहद स्नेही और हंसमुख इंसान था। वह हर मुश्किल परिस्थिति में भी सकारात्मक सोच बनाए रखता था और हमेशा लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करता था। अभिनेता के अनुसार उनका दोस्त हर हालात में मजबूत बना रहता था और कठिन परिस्थितियों में भी समाधान ढूंढने की क्षमता रखता था। उन्होंने आगे लिखा कि उनके दोस्त के चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी और यह स्वीकार करना बहुत मुश्किल है कि अब वह इस दुनिया में नहीं रहा। अमिताभ बच्चन ने अपने दर्द को शब्दों में व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में एक-एक करके अपने प्रिय लोगों को खोना बेहद पीड़ादायक होता है। उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ दुख व्यक्त करने के लिए रोने वाला इमोजी भी साझा किया। अभिनेता ने यह भी लिखा कि बढ़ती उम्र के साथ इस तरह की दुखद खबरों को स्वीकार करना और भी कठिन हो जाता है। उनके शब्दों से साफ झलक रहा था कि इस घटना ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया है। जैसे ही यह पोस्ट सामने आई वैसे ही उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें सांत्वना देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने कमेंट कर उन्हें मजबूत रहने की सलाह दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पिछले कुछ समय में अमिताभ बच्चन अपने जीवन में कई करीबी लोगों को खो चुके हैं। लगातार ऐसी खबरों का सामना करना उनके लिए भावनात्मक रूप से बेहद कठिन रहा है। इसके बावजूद अभिनेता अपने काम और फैंस के साथ जुड़े रहने की कोशिश करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन की यह पोस्ट यह दिखाती है कि प्रसिद्धि और सफलता के बावजूद निजी रिश्तों की अहमियत कितनी गहरी होती है और किसी प्रिय मित्र को खोने का दर्द हर इंसान के लिए समान होता है।

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी अलग होती है। इसके साथ ही आपको बता दें कि, हम चेहरे साफ करने के लिए या फिर चेहरे पर ताजगी लाने के लिए कई सारे उपाय करते रहते हैं, जिनसे उनमें काफी निखार आ जाता है। चेहरे की चमक के अलावा हम अपने हाथ पैर में भी काफी कुछ करते हैं। ताकि उनमें बराबर चमक बनी रहे वह रखें ना रहे।लेकिन अक्सर शरीर का एक हिस्सा हमारी लापरवाही का शिकार हो जाता है-वो है हमारी गर्दन। अगर आपके भी गर्दन में काफी काले घेरे हैं आप उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तब इन ट्रिक्स को जरूर आजमाएं। गर्दन के काले निशान को इस प्रकार हटाएबेसन, हल्दी और दही का उबटन यह काफी पुराना नुस्खा है जो टैनिंग हटाने के लिए सबसे बेहतरीन है। बेसन गहराई से सफाई करता है, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को ब्लीच करता है और हल्दी एंटी-सेप्टिक का काम करती है। 2 चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और 1 चम्मच दही मिलाएं। इस पेस्ट को गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और सूखने पर रगड़कर धो लें। नींबू और शहद का मिश्रणनींबू को प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है और शहद त्वचा को हाइड्रेट रखता है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद में आधे नींबू का रस मिलाएं। इसे गर्दन पर 15 मिनट लगाकर रखें। यह नुस्खा त्वचा के रंग को हल्का करने में बहुत कारगर है। आलू का रसआलू के रस से भी आप गार्डन के काले निशान को जल्द से जल्द मिटा सकते हैं और अच्छा रिजल्ट का सकते हैं। आलू में कैटेकोलेज नामक एंजाइम होता है, जो काले घेरे और पिगमेंटेशन को खत्म करने में मदद करता है। एक कच्चा आलू घिसकर उसका रस निकाल लें। इसे रुई की मदद से गर्दन पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। एलोवेरा जेल और कॉफीएलोवेरा जेल भी किसी प्रकार के निशान साफ करने के लिए काफी कारगर साबित होते हैं। एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है, जबकि कॉफी एक बेहतरीन स्क्रब का काम करती है जो डेड स्किन को तुरंत हटा देती है। 1 चम्मच कॉफी पाउडर में 1 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं। इससे गर्दन की 5 मिनट तक हल्के हाथों से मालिश करें और फिर धो लें।

The Kerala Story 2: फिल्म The Kerala Story 2 के कलेक्शन में फिर आई गिरावट, जानिए ओ रोमियो’ और ‘अस्सी’ का हाल

The Kerala Story 2: नई दिल्ली। ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ कानूनी विरोध के बाद भी 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में काफी उथल-पुथल देखने को मिला था कलेक्शन को लेकर। लेकिन बीते समय के साथ इस फिल्म ने अपनी रफ्तार तेज कर ली थी और अच्छा कलेक्शन करने लगी थी। वहीं एक बार फिर से अब इस फिल्म में गिरावट देखने को मिल रही है। तो चलिए अब तक के इसके आंकड़े जानते हैं। फिल्म का कैसा रहा कलेक्शन फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं। पहले दिन विवादों की वजह से फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी जरूर हुई थी, लेकिन फिर धीरे धीरे फिल्म ने रफ्तार पकड़ी। अब इसमें एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल रही है।रिलीज के चौदहवें दिन ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 78 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। बुधवार को इसने 1.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन 39.42 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने अपनी लागत भर की कमाई कर ली है। इसके निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह हैं। MINOR GIRL HARASSED: सिरफिरे युवक से परेशान नाबालिग ने छत से लगाई छलांग; मां का आरोप- शादी के लिए बना रहा था दबाव केरला स्टोरी 2 के कास्ट ‘द केरल स्टोरी 2′ का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। वहीं इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है।’द केरल स्टोरी 2’ की स्टार कास्ट की बात करें इसमें उल्का गुप्ता ने सुरेखा (केरल की एक IAS उम्मीदवार) का किरदार निभाया है।वहीं अदिति भाटिया ने दिव्या (राजस्थान की एक डांसर) और ऐश्वर्या ओझा ने नेहा (मध्य प्रदेश की एक एथलीट) का रोल प्ले किया है। फिल्म ओ रोमियो और अस्सी तापसी पन्नू की अदाकारी वाली फिल्म ‘अस्सी’ को शुरू से ही कम ही दर्शक मिल रहे हैं। रिलीज के इक्कीसवें दिन फिल्म ने 06 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसका टोटल कलेक्शन 10.86 करोड़ रुपये हो गया है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली फिल्म ओ रोमियो ने रिलीज के अट्ठाइसवें दिन 16 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।अब तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 71.18 करोड़ रुपये हो गया है। इसके निर्देशक विशाल भारद्वाज हैं।

संभावना सेठ का दावा, सलमान ने स्टेज पर कहा- 100% काम दूंगा, बाद में बोला- मैं…

मुंबई। संभावना सेठ ने सलमान खान के साथ अपनी एक मुलाकात का किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि सलमान खान ने ‘बिग बॉस 4’ के स्टेज पर उनकी तारीफ की थी। इतना ही नहीं, सलमान ने ये भी कहा था कि वह उन्हें 100% काम देंगे। हालांकि, शो खत्म होने के बाद चीजें बदल गईं। वह सलमान खान से मिलने गईं और रोते हुए बाहर आईं। पढ़िए सलमान ने उन्हें क्या जवाब दिया था। संभावना सेठ ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘बिग बॉस सीजन 4 में सलमान खान की एंट्री हुई थी तो सारे सीजन (1,2 और 3) के पॉपुलर कंटेस्टेंट्स को परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। मुझे याद है, मैं अपनी परफॉर्मेंस के बाद जाकर बैठ गई थी। सब एक-दूसरे की तारीफ कर रहे थे और मैं अकेले एक कोने में बैठी हुई थी। तभी अचानक सलमान जी ने कहा, इस लड़की ने कमाल कर दिया।’ संभावना ने आगे कहा, ‘फिर मेरा दोस्त रवि किशन मुझे सलमान जी के पास लेकर गया। रवि किशन ने सलमान जी से कहा, ये संभावना हैं। ये भोजपुरी की आन बान शान हैं। बहुत अच्छा डांस करती हैं। सलमान जी ने कहा, हां! मैं अभी इनका डांस देखा। मैंने मौके का फायदा उठाया और सलमान जी से कहा, सर अगर आपको ठीक लगे तो मुझे फिल्म में…। सलमान जी ने कहा, हां! हां! 100%। उनका 100% मेरे लिए सपने जैसा था। मुझे लगा कि अब तो मैं फाड़ दूंगी। उन्होंने मुझे अपना पर्सनल नंबर भी दिया।’ संभावना बोलीं, ‘इसके बाद मुझे दोबारा स्टेज पर बुलाया गया। मेकर्स ने कहा कि हमें बिग बॉस वाली संभावना चाहिए। आपको सलमान के सामने वैसे ही जवाब देना है जैसे आप बिग बॉस में देती थीं। मैंने मेकर्स के हिसाब से चीजें कीं, लेकिन शायद सलमान जी को वो बात पसंद नहीं आई। मुझे लगता है कि सलमान जी को वैसे लड़कियां पसंद नहीं हैं जो थोड़ा उठकर ज्यादा बात करें। ऐसा मेरा सोचना है।’ संभावना ने आगे बताया, ‘फिर मैं शो के खत्म होने के बाद सलमान जी से मिलने गई। मुझे सलमान जी बहुत इरिटेटेड लग रहे थे। उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से बात की, लेकिन वो मुझे बिल्कुल अलग लग रहे थे। वैसे नहीं लग रहे थे जैसे स्टेज पर थे। अब वो मुझसे चिढ़े हुए थे या थक गए थे, मुझे नहीं पता। तो मैंने पूछा कि आपने कहा कि आप फिल्म में मुझे…। सलमान जी बोले, संभावना तुम्हें थोड़ा वजन कम करना पड़ेगा और मैं लोगों को प्रमोट नहीं करता हूं।’ संभावना बोलीं, ‘मेरा तो दिल टूट गया। मैं रोते-रोते घर गई हूं। मैं सलमान खान की आज भी बहुत बड़ी फैन हूं, लेकिन मैं टूट गई थी। मेरे पापा-मम्मी जिंदा थे तब। मैं बहुत कोशिश कर रही थी कि कुछ बड़ा मिल जाए तो मैं पापा-मम्मी को सरप्राइज दूं।’ यह कहते-कहते संभावना भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए। बता दें, संभावना सेठ ‘बिग बॉस सीजन 2’ का हिस्सा थीं। इस सीजन को शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया था और आशुतोष कौशिक इस सीजन के विनर बने थे।

रील नहीं रियल कॉलेज कैंपस: देहरादून के जंगलों से लेकर मुंबई के सेंट जेवियर्स तक, जब फिल्मी सितारों ने यहाँ ली क्लासेज

नई दिल्ली।  बॉलीवुड फिल्मों में कॉलेज लाइफ की अपनी एक अलग ही चमक होती है। दोस्ती, मस्ती और पहली बार प्यार का अहसास-ये सभी भावनाएं तब और भी जीवंत हो जाती हैं जब उन्हें किसी खूबसूरत कॉलेज कैंपस में फिल्माया जाता है। दिलचस्प बात यह है कि कई बड़े बजट की फिल्मों ने इसके लिए कृत्रिम सेट बनाने के बजाय भारत के असली और गौरवशाली कॉलेजों को चुना है। इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम आता है आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का। फिल्म में जिस ‘सेंट टेरेसा’ कॉलेज को दिखाया गया है, वह असल में देहरादून का ऐतिहासिक फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट FRI है। इसकी वास्तुकला इतनी भव्य है कि यह पहली नजर में किसी विदेशी कॉलेज जैसा आभास देती है। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘छिछोरे’ ने दर्शकों की यादें ताजा कर दीं। इस फिल्म की शूटिंग असल में IIT बॉम्बे के हॉस्टल्स और कैंपस में की गई थी, जिससे फिल्म की कहानी को और भी प्रामाणिकता मिली। इम्तियाज अली की मास्टरपीस फिल्म ‘रॉकस्टार’ में रणबीर कपूर का जो कॉलेज दिखाया गया है, वह दिल्ली का मशहूर सेंट स्टीफन कॉलेज है। रणबीर के ‘जनार्दन जाखड़’ बनने का सफर इसी कैंपस की गलियों से शुरू हुआ था। दूसरी तरफ, ‘3 इडियट्स’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसने भारतीय शिक्षा प्रणाली पर गहरी चोट की, उसकी शूटिंग बेंगलुरु के इम्पीरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग IIM-B में हुई थी। फिल्म की अधिकांश शूटिंग इसी कैंपस में की गई, जिसने कहानी के हर मोड़ को यादगार बना दिया। युवा पीढ़ी के उभरते सितारे खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान की फिल्म ‘नादानियां’ के लिए भी पुणे की मशहूर फ्लेम यूनिवर्सिटी को चुना गया। वहीं, साल 2008 की रोमांटिक हिट ‘जाने तू या जाने ना’ में जय और अदिति के कॉलेज की यादें आज भी प्रशंसकों के जेहन में ताजा हैं, जिसकी शूटिंग मुंबई के प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स कॉलेज में हुई थी। इसी कड़ी में चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित फिल्म ‘2 स्टेट्स’ का जिक्र भी जरूरी है। आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की इस प्रेम कहानी को IIM अहमदाबाद के कैंपस में फिल्माया गया, जो फिल्म की संस्कृति और माहौल को पूरी तरह से मेल खाता था। इन असली कॉलेजों की वजह से ही ये फिल्में दर्शकों को खुद से जुड़ी हुई महसूस हुईं।

लोकमत अवार्ड्स में छाया आमिर-गौरी का एलिगेंट लुक: कैमरों को भूल पार्टनर की बातों में खोए दिखे सुपरस्टार, देखें वायरल मोमेंट

नई दिल्ली। बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी और नए रिश्ते को लेकर चर्चाओं के केंद्र में बने हुए हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित ‘लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड्स’ की शाम उस वक्त और भी हसीन हो गई, जब आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ रेड कार्पेट पर उतरे। अपने रिश्ते को जगजाहिर करने के बाद से ही यह कपल अक्सर साथ देखा जाता है, लेकिन इस अवार्ड्स नाइट में उनकी केमिस्ट्री ने न केवल पैपराजी का ध्यान खींचा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी फैंस को दीवाना बना दिया है। इस इवेंट का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आमिर और गौरी एक-दूसरे का हाथ थामे वेन्यू के अंदर प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। रेड कार्पेट पर चलते हुए दोनों बेहद शालीन और एलिगेंट लग रहे थे। हालांकि, जिस बात ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वह था आमिर खान का अपनी लेडी लव के प्रति समर्पण। कार्यक्रम के दौरान जब फोटोग्राफर्स ने बार-बार आमिर से कैमरे की ओर देखकर पोज देने की गुजारिश की, तब भी आमिर का ध्यान पूरी तरह से गौरी पर ही केंद्रित था। वे अपनी पार्टनर के साथ बातचीत में इतने मशरूफ थे कि उन्होंने कैमरों की चमक को भी नजरअंदाज कर दिया। कुछ पल के लिए उन्होंने लेंस की ओर देखा जरूर, लेकिन तुरंत ही अपनी नजरें वापस गौरी की ओर मोड़ लीं। लुक की बात करें तो आमिर खान ने हमेशा की तरह सादगी को तरजीह दी। उन्होंने क्लासिक ब्लैक टी-शर्ट के साथ डार्क ब्लू डेनिम जींस पहनी थी और ब्लैक चश्मे के साथ अपने लुक को कूल और स्टाइलिश बनाया था। वहीं, गौरी स्प्रैट आइवरी रंग के बेहद खूबसूरत कुर्ता सेट में नजर आईं, जिसके बॉर्डर पर फ्लोरल डिटेलिंग थी। मिनिमल एक्सेसरीज और सॉफ्ट वेवी बालों के साथ गौरी का लुक आमिर के सादे अंदाज को बखूबी पूरक बना रहा था। दोनों की यह सादगी और एक-दूसरे के प्रति जुड़ाव लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि आमिर खान ने पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी स्प्रैट को दुनिया से मिलवाकर सबको चौंका दिया था। मुंबई में मीडिया के साथ एक निजी बातचीत में उन्होंने स्वीकार किया था कि वे गौरी को पिछले 25 सालों से जानते हैं, लेकिन डेढ़ साल पहले दोबारा मिलने के बाद उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। आमिर ने बताया था कि यह सब बहुत अचानक और स्वाभाविक तरीके से हुआ। अब अवार्ड्स शो में उनकी यह बॉन्डिंग साफ बयां कर रही है कि आमिर अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय में बेहद खुश और सुकून में हैं।

सिनेमा के दिग्गजों का जमावड़ा: सूरज बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में एक साथ दिखे सलमान-आमिर, रेखा के 'सिग्नेचर लुक' ने जीता दिल

नई दिल्ली /मुंबई। भारतीय सिनेमा को ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी कालजयी और पारिवारिक फिल्में देने वाले दिग्गज निर्देशक सूरज बड़जात्या के घर इन दिनों खुशियों की शहनाई गूंज रही है। मौका था उनकी बेटी ईशा बड़जात्या के वेडिंग रिसेप्शन का, जो 12 मार्च की शाम मुंबई में बेहद भव्य अंदाज में संपन्न हुआ। इस जश्न में बॉलीवुड का वह रूप देखने को मिला, जो अक्सर बड़े पर्दे पर राजश्री की फिल्मों में नजर आता है-यानी पूरा सिनेमा जगत एक परिवार की तरह एकजुट दिखाई दिया। सितारों से सजी इस महफिल में इंडस्ट्री के ‘खान’ और ‘क्वीन्स’ ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया। पार्टी का मुख्य आकर्षण सूरज बड़जात्या के सबसे चहेते ‘प्रेम’ यानी सुपरस्टार सलमान खान रहे। सलमान ने कड़ी सुरक्षा के बीच समारोह में एंट्री की। रॉयल ब्लू शर्ट, मैचिंग ब्लेजर और ट्राउजर के साथ ब्लैक टाई पहने सलमान बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे। अपने पसंदीदा डायरेक्टर की बेटी की खुशी में शामिल होने पहुंचे सलमान ने पैपराजी को पोज दिए और उनके चेहरे पर अपने पुराने दोस्त सूरज के लिए खुशी साफ झलक रही थी। वहीं, ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान भी इस जश्न का हिस्सा बने। आमिर अपने बेटे जुनैद खान के साथ पहुंचे थे। जहां आमिर डार्क सूट और ब्लू शर्ट में फॉर्मल लुक में दिखे, वहीं जुनैद ने नीले कुर्ते और सफेद पजामे के पारंपरिक लिबास में सबका ध्यान खींचा। एवरग्रीन ब्यूटी रेखा ने एक बार फिर अपने ‘सिग्नेचर स्टाइल’ से महफिल लूट ली। सुनहरे, हरे और बेज रंग की भारी सिल्क साड़ी, हैवी ज्वेलरी और माथे पर सिंदूर लगाए रेखा की खूबसूरती के सामने नई अभिनेत्रियां भी फीकी नजर आ रही थीं। उनके अलावा ‘मर्दानी’ फेम रानी मुखर्जी ने भी अपनी सादगी और शालीनता से सबका दिल जीत लिया। रानी ने इस मौके के लिए व्हाइट और डार्क ग्रीन कलर का बेहद खूबसूरत सूट चुना था। युवा पीढ़ी के सुपरस्टार विक्की कौशल भी अपने पिता और मशहूर स्टंट डायरेक्टर श्याम कौशल के साथ पार्टी में पहुंचे। बेज रंग के सूट में विक्की बेहद क्लासी लग रहे थे। इनके अलावा महफिल में तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीना गुप्ता और शरवरी वाघ जैसे सितारों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। दिग्गज निर्देशक राजकुमार हिरानी, इम्तियाज अली, बोनी कपूर, राकेश रोशन और सनी देओल ने भी अपनी उपस्थिति से शाम को और भी गरिमामय बना दिया। संगीत जगत से उदित नारायण और शान ने शिरकत की, तो वहीं टीवी की दुनिया के चहेते ‘जेठालाल’ यानी दिलीप जोशी भी इस खुशी के मौके पर नजर आए। जैकी श्रॉफ, सोनू सूद, बोमन ईरानी और सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे सितारों की मौजूदगी ने इस वेडिंग रिसेप्शन को साल की सबसे यादगार पार्टियों में से एक बना दिया। इंटरनेट पर इस शाही रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड के ये सितारे सूरज बड़जात्या के पारिवारिक सदस्यों की तरह खुशियां मनाते दिख रहे हैं।

शादी के कुछ ही दिनों बाद रश्मिका मंदाना की पर्सनल लाइफ बनी चर्चा का विषय

नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना बीते महीने 26 फरवरी 2026 को विजय देवरकोंडा संग उदयपुर में शादी के बंधन में बंधीं। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए और फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दी। लेकिन शादी के महज कुछ ही दिनों बाद, रश्मिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार वजह है एक वायरल ऑडियो क्लिप, जिसमें कथित तौर पर उनके पूर्व मंगेतर रक्षित शेट्टी से जुड़ी बातें सामने आई हैं। वायरल ऑडियो क्लिप और रश्मिका की प्रतिक्रियाऑडियो क्लिप में कथित तौर पर रश्मिका की मां सुमन मंदाना सगाई के दौरान हुए कथित हैरेसमेंट पर चर्चा कर रही हैं। यह ऑडियो फरवरी 2026 में रश्मिका की शादी के बाद फिर से ऑनलाइन वायरल हुआ। रश्मिका ने इस मामले पर सख्त प्रतिक्रिया दी और क्लिप शेयर करने वालों को लीगल एक्शन की चेतावनी दी। अपने बयान में रश्मिका ने कहा कि यह क्लिप उनके पुराने शब्दों का गलत मतलब निकालकर फैलाया जा रहा है, और उनके पर्सनल जीवन को जानबूझकर परेशान करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा,“जो शब्द मैंने कभी नहीं कहे उन्हें झूठी कहानियों में बदल दिया गया और व्यूज, पहुंच और एंगेजमेंट के लिए नफरत फैलाई गई। पर्सनल लाइफ में जानबूझकर खललरश्मिका ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑडियो क्लिप उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी करने की रणनीति का हिस्सा है। उनका कहना है कि यह पुरानी निजी बातचीत लगभग आठ साल पुरानी है, जिसे सहमति के बिना रिकॉर्ड और सर्कुलेट किया गया। उन्होंने बताया कि बातचीत का एक छोटा हिस्सा कॉंटेक्स्ट से बाहर निकालकर वायरल किया गया ताकि उन्हें और उनके हालिया जीवन को लेकर शॉकिंग कंट्रोवर्सी बनाई जा सके। रक्षित शेट्टी संग सगाई और ब्रेकअपरश्मिका और रक्षित की पहली मुलाकात 2016 की कन्नड़ ब्लॉकबस्टर ‘किरिक पार्टी’ के सेट पर हुई थी। दोनों को प्यार हुआ और 2017 में सगाई कर ली गई। हालांकि, सगाई ज्यादा दिन नहीं चली। 2018 में दोनों ने आपसी सहमति से रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया। रश्मिका की चेतावनीरश्मिका ने अपने फैंस और जनता से भी अपील की कि क्लिप शेयर करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी यदि इसे हटाया नहीं गया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद अपने और अपने परिवार के सम्मान को बचाना है और किसी भी तरह की गलत सूचना को बढ़ावा नहीं देना है। रश्मिका मंदाना ने साफ कर दिया है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ और शादी को लेकर किसी भी तरह के झूठे प्रचार या अफवाहों को सहन नहीं करेंगी। यह मामला न केवल उनके मानसिक और व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा का है, बल्कि सोशल मीडिया पर गलत सूचना और झूठी कंट्रोवर्सी फैलाने के खिलाफ एक सख्त संदेश भी है।