Chambalkichugli.com

रश्मिका-विजय की शादी का कार्ड लीक? 26 फरवरी को वेडिंग, 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन का दावा

नई दिल्ली । साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का एक कथित कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शादी और रिसेप्शन की तारीख तक का जिक्र किया गया है। हालांकि, अब तक इस कार्ड की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल कार्ड के मुताबिक, विजय देवरकोंडा की ओर से संदेश लिखा गया है कि वह और रश्मिका 26 फरवरी 2026 को एक निजी और इंटिमेट समारोह में शादी करने जा रहे हैं। इसके साथ ही 4 मार्च 2026 को हैदराबाद स्थित ताज कृष्णा में शाम 7 बजे से ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित करने की बात कही गई है। कार्ड के शीर्ष पर विजय का नाम और उनके हस्ताक्षर होने का दावा किया जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह पारंपरिक शादी का कार्ड नहीं बल्कि उनका पर्सनल लेटरहेड है, जिसे खास मेहमानों को भेजा गया है। कार्ड में कथित तौर पर लिखा है कि “परिवार के आशीर्वाद से हम 26 फरवरी 2026 को एक छोटी और निजी सेरेमनी में विवाह कर रहे हैं।” साथ ही यह भी कहा गया है कि इस नए अध्याय की शुरुआत को वे उन लोगों के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं, जो उनकी जिंदगी की इस यात्रा में साथ रहे हैं। लेकिन कपल की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, इसलिए इसे फिलहाल अपुष्ट जानकारी ही माना जा रहा है। इससे पहले भी एक इन्फ्लुएंसर वीडियो में दावा किया गया था कि दोनों उदयपुर के एक हेरिटेज वेन्यू में शादी करने वाले हैं, लेकिन बाद में वह दावा गलत साबित हुआ। वहीं एक और रिपोर्ट में कहा गया था कि ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix ने उनकी शादी के अधिकारों के लिए कथित तौर पर 60 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, जिसे दोनों ने अपनी प्राइवेसी को प्राथमिकता देते हुए ठुकरा दिया। हालांकि, इस दावे की भी पुष्टि नहीं हो पाई है। रश्मिका और विजय के रिश्ते की चर्चा साल 2018 से होती रही है। माना जाता है कि फिल्म गीता गोविंदम और डियर कामरेड की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए। हालांकि, दोनों ने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। 2025 में उनकी सगाई की खबरों ने भी फैंस को उत्साहित किया था, लेकिन उस पर भी आधिकारिक मुहर नहीं लगी। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वेडिंग कार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या यह सच में शादी का निमंत्रण है या फिर एक और अफवाह। जब तक रश्मिका और विजय खुद इस पर प्रतिक्रिया नहीं देते, तब तक इन खबरों को महज कयास ही माना जाएगा।

तुम्बाड 2 में खौफ का नया चेहरा कौन? अक्षय खन्ना और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के नाम पर तेज चर्चा

दिल्ली । साल 2018 में रिलीज हुई हॉरर-फैंटेसी फिल्म तुम्बाड ने अपनी अनोखी कहानी और विजुअल ट्रीटमेंट से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई थी। थिएटर में सीमित दर्शक मिलने के बाद फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त सराहना मिली और यह एक कल्ट फिल्म बन गई। अब इसके निर्माता और अभिनेता सोहम शाह इसके सीक्वल तुम्बाड 2 पर काम कर रहे हैं। फिल्म की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और इस बार सबसे ज्यादा चर्चा इसके विलेन को लेकर हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुम्बाड 2 की कहानी एक बेहद पावरफुल और रहस्यमयी खलनायक के इर्द-गिर्द घूमेगी। यही वजह है कि मेकर्स इस किरदार के लिए ऐसे अभिनेता की तलाश में हैं जो स्क्रीन पर गहराई और खौफ दोनों पैदा कर सके। सूत्रों की मानें तो इस रोल के लिए दो नामों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है अक्षय खन्ना और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी। बताया जा रहा है कि फिल्म का विलेन सिर्फ डरावना नहीं, बल्कि कई परतों वाला किरदार होगा, जिसकी मनोवैज्ञानिक जटिलताएं कहानी को आगे बढ़ाएंगी। अक्षय खन्ना अपनी इंटेंस स्क्रीन प्रेजेंस और संयमित अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हाल के वर्षों में उन्होंने ग्रे शेड्स वाले किरदारों से दर्शकों को प्रभावित किया है। वहीं नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अपने रॉ और यथार्थवादी अभिनय के लिए मशहूर हैं। वह नेगेटिव और जटिल भूमिकाओं को सहजता से निभाने में माहिर माने जाते हैं। ऐसे में दोनों में से किसी एक का चयन फिल्म के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। मेकर्स का मानना है कि तुम्बाड 2 का प्रभाव काफी हद तक इसके खलनायक पर निर्भर करेगा। पहली फिल्म में लालच और लोककथा का जो गहरा माहौल रचा गया था, उसे सीक्वल में और विस्तारित किया जाएगा। इसलिए विलेन का किरदार कहानी की आत्मा माना जा रहा है। प्रोडक्शन की बात करें तो इस बार फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं जयंतीलाल गडा, जिनकी कंपनी पेन स्टूडियो कई बड़ी फिल्मों से जुड़ी रही है। इस सहयोग से साफ है कि तुम्बाड 2 को पहले से ज्यादा भव्य और व्यापक स्तर पर पेश करने की योजना है। फिलहाल मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। अब दर्शकों की उत्सुकता इस बात को लेकर है कि आखिर तुम्बाड 2 में खौफ का चेहरा कौन बनेगा अक्षय खन्ना की शांत लेकिन गहरी मौजूदगी या नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की तीखी और अनिश्चित ऊर्जा। जो भी इस भूमिका में आएगा, उससे दर्शकों को एक और यादगार हॉरर अनुभव की उम्मीद जरूर होगी।

गोपी बहू के फैसले ने बदल दी जिया मानेक की जिंदगी, डांस शो ने करियर को पहुंचाया झटका

नई दिल्ली । टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस जिया मानेक, जिन्हें उनके शो साथ निभाना साथिया में निभाए गए गोपी बहू के किरदार से घर-घर में पसंद किया गया, आज भी फैंस के दिलों में खास जगह रखती हैं। उनका सिंपल लुक, मार्मिक एक्टिंग और संस्कारी बहू की छवि दर्शकों का दिल जीत गई। सोशल मीडिया पर आज भी उनके शो की क्लिप वायरल होती रहती हैं और फैंस nostalgically उनकी यादों में खो जाते हैं। लेकिन जिया मानेक के करियर में एक ऐसा मोड़ आया जिसने उन्हें रातोंरात स्टार तो बना दिया, लेकिन बाद में उसी फैसले ने उनकी प्रोफेशनल जिंदगी को झटका भी दिया। 2010 में जिया ने स्टार प्लस के शो साथ निभाना साथिया में गोपी कपाड़िया का किरदार निभाया। मोदी परिवार की आज्ञाकारी और जिम्मेदार बहू के रूप में उनका किरदार दर्शकों का पसंदीदा बन गया और शो की टीआरपी लगातार ऊँचाई पर रही। लेकिन 2012 में जिया ने अचानक शो छोड़ने का फैसला कर सबको चौंका दिया। इसके पीछे कारण था उनका डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में हिस्सा लेना। जिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि लंबे समय तक संस्कारी बहू की भूमिका निभाते-निभाते वह ऊब चुकी थीं और वह अपनी जिंदगी में थोड़ी सांसारिकता और रचनात्मक बदलाव चाहती थीं। मेकर्स ने उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन जिया अड़ी रहीं और स्टेज पर अपने शानदार डांस के जरिए सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, डांस शो में विवादों के चलते उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया। जिया के शो छोड़ने के बाद साथ निभाना साथिया की टीआरपी में भारी गिरावट आई। उनके किरदार की जगह देवोलीना भट्टाचार्जी को ऑफर किया गया, जिससे शो को नई जिंदगी मिली, लेकिन जिया के करियर को यह फैसला भारी पड़ा। इसके बाद उन्हें कोई दमदार या लगातार काम नहीं मिला और वह लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहीं। जिया मानेक की कहानी इस बात का सबूत है कि एक सही समय पर लिया गया व्यक्तिगत या पेशेवर फैसला पूरी जिंदगी को बदल सकता है। आज उनके जन्मदिन पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं और गोपी बहू वाले दिनों की याद कर उनके करियर की मिठास महसूस कर रहे हैं।टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस जिया मानेक, जिन्हें उनके शो साथ निभाना साथिया में निभाए गए गोपी बहू के किरदार से घर-घर में पसंद किया गया, आज भी फैंस के दिलों में खास जगह रखती हैं। उनका सिंपल लुक, मार्मिक एक्टिंग और संस्कारी बहू की छवि दर्शकों का दिल जीत गई। सोशल मीडिया पर आज भी उनके शो की क्लिप वायरल होती रहती हैं और फैंस nostalgically उनकी यादों में खो जाते हैं। लेकिन जिया मानेक के करियर में एक ऐसा मोड़ आया जिसने उन्हें रातोंरात स्टार तो बना दिया, लेकिन बाद में उसी फैसले ने उनकी प्रोफेशनल जिंदगी को झटका भी दिया। 2010 में जिया ने स्टार प्लस के शो साथ निभाना साथिया में गोपी कपाड़िया का किरदार निभाया। मोदी परिवार की आज्ञाकारी और जिम्मेदार बहू के रूप में उनका किरदार दर्शकों का पसंदीदा बन गया और शो की टीआरपी लगातार ऊँचाई पर रही। लेकिन 2012 में जिया ने अचानक शो छोड़ने का फैसला कर सबको चौंका दिया। इसके पीछे कारण था उनका डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में हिस्सा लेना। जिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि लंबे समय तक संस्कारी बहू की भूमिका निभाते-निभाते वह ऊब चुकी थीं और वह अपनी जिंदगी में थोड़ी सांसारिकता और रचनात्मक बदलाव चाहती थीं। मेकर्स ने उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन जिया अड़ी रहीं और स्टेज पर अपने शानदार डांस के जरिए सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, डांस शो में विवादों के चलते उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया। जिया के शो छोड़ने के बाद साथ निभाना साथिया की टीआरपी में भारी गिरावट आई। उनके किरदार की जगह देवोलीना भट्टाचार्जी को ऑफर किया गया, जिससे शो को नई जिंदगी मिली, लेकिन जिया के करियर को यह फैसला भारी पड़ा। इसके बाद उन्हें कोई दमदार या लगातार काम नहीं मिला और वह लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहीं। जिया मानेक की कहानी इस बात का सबूत है कि एक सही समय पर लिया गया व्यक्तिगत या पेशेवर फैसला पूरी जिंदगी को बदल सकता है। आज उनके जन्मदिन पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं और गोपी बहू वाले दिनों की याद कर उनके करियर की मिठास महसूस कर रहे हैं।

Salim Khan Hospitalised: सलमान के पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर राइटर और सलमान के पिता सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ गई है. जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्टर के पिता की तबीयत किस वजह से बिगड़ी फिलहाल उनकी हेल्थ कंडीशन के बारे में और जानकारी का इंतजार है. हालांकि, सलमान खान को सुबह हॉस्पिटल में देखा गया था. ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर बिजी चल रहे एक्टर टाइट सिक्योरिटी के बीच हॉस्पिटल के बाहर नजर आए. सोशल मीडिया पर जैसे ही सलमान खान का हॉस्पिटल के बाहर से वीडियो सामने आया, तो उनके फैन्स भी चिंता में पड़ गए. लोग लगातार एक्टर के पिता की अच्छी सेहत के लिए दुआएं कर रहे हैं. सलमान के पिता सलीम खान की उम्र 90 साल है. फिलहाल उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी खान परिवार की तरफ से नहीं दी गई है. यहां तक कि सलमान खान ने भी हॉस्पिटल के बाहर मीडिया से कुछ नहीं कहा. क्या कुछ सलीम खान को हुआ या फिर उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. हालांकि, सलमान के अलावा दूसरे फैमिली मेंबर्स अबतक हॉस्पिटल में नहीं दिखे हैं. हॉस्पिटल के बाहर दिखे सलमानइंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट में हॉस्पिटल से बाहर आते दिख रहे थे. टाइट सिक्योरिटी के बीच उनकी गाड़ी वहां से निकली. हालांकि, एक्टर के चेहरे पर टेंशन साफ दिखाई दे रही है. उनके साथ जो बाकी लोग दिख रहे हैं, उनमें से कई लोगों ने बैटल ऑफ गलवान की टी-शर्ट पहनी हुई थी. वहीं, अब नए वीडियो में अतुल अग्निहोत्री भी लीलावती हॉस्पिटल पहुंचते नजर आए. दरअसल अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूसर हैं, साथ ही सलमान की बहन अलवीरा खान के पति हैं. हालांकि, सलमान खान कब हॉस्पिटल पहुंचे, इसकी जानकारी नहीं है. पर वहां से निकलते हुए वो स्पॉट हो गए. दरअसल सलमान खान ने 60 साल की उम्र में भी शादी नहीं की है. वो अपने माता-पिता के साथ ही रहते हैं और उनकी देखभाल करते हैं. कौन हैं सलीम खान?दरअसल सलीम ख़ान हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर राइटर हैं. सलीम खान का जन्म इंदौर के बालाघाट शहर में हुआ था. सलीम खान अपने माता-पिता की सबसे छोटी संतान हैं. जब सलीम खान 14 साल के थे, तब तक उनके माता-पिता दोनों मृत्यु हो गई. उन्होंने पहली शादी सुशीला चरक नाम की एक मराठी हिन्दू महिला से की. जिन्होंने शादी के बाद अपना नाम सलमा रख लिया. सलमान खान, अरबाज खान , सुहेल खान और अलवीरा उन्हीं के बच्चे हैं. जबकि, दूसरी शादी हेलन से की, जिनसे कोई बच्चे नहीं है.

अक्की और मैं हमेशा दोस्त रहे हैं; अक्षय संग रिश्ते पर बोलीं रवीना टंडन, शिल्पा से भी है खास रिश्ता

नई दिल्ली । 90 के दशक में बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में से एक थी अक्षय कुमार और रवीना टंडन का रिश्ता। दोनों की नजदीकियां सगाई और फिर अचानक हुआ ब्रेकअप उस दौर की फिल्मी पत्रिकाओं की सुर्खियां बना करता था। बाद में इस कहानी में शिल्पा शेट्टी का नाम जुड़ा और विवादों ने तूल पकड़ लिया। लेकिन वक्त के साथ रिश्तों की परिभाषा बदली और अब यही तिकड़ी दोस्ती और परिपक्वता की मिसाल बन गई है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रवीना टंडन ने अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अब सब कुछ पीछे छूट चुका है और आज तीनों के बीच केवल दोस्ती और आपसी सम्मान है। रवीना ने साफ कहा हम सब अब दोस्त हैं। उस वक्त हम बहुत छोटे थे। इंडस्ट्री में लिंक अप और ब्रेक अप आम बात है। कौन है जो इन सब चीजों से नहीं गुजरता? आज अक्षय और मैं दोस्त हैं शिल्पा और मैं दोस्त हैं। हम अपने अपने परिवारों और बच्चों के साथ खुश हैं।” रवीना ने यह भी बताया कि उन्होंने हाल ही में अक्षय कुमार के साथ फिल्म वेलकम 3 की शूटिंग पूरी की है। इतने सालों बाद साथ काम करने के अनुभव को उन्होंने बेहद सकारात्मक बताया। उनके मुताबिक सेट पर माहौल हल्का फुल्का और मजेदार था। हमने फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत एन्जॉय किया। यह एक बहुत फनी फिल्म है और हमने साथ काम करते हुए खूब हंसी मजाक किया। जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए इंसान को मैच्योर होना पड़ता है। अक्की और मैं हमेशा से अच्छे दोस्त रहे हैं ” रवीना ने कहा। एक समय था जब रवीना और शिल्पा के बीच बयानबाजी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों ने अपने अपने अनुभव साझा किए थे और मीडिया में कई तरह की बातें सामने आई थीं। लेकिन अब रवीना साफ कहती हैं कि उनके मन में किसी के लिए कोई कड़वाहट नहीं है। वह आगे बढ़ चुकी हैं और पुरानी बातों को पीछे छोड़ चुकी हैं। 90 के दशक में अक्षय और रवीना का रिश्ता इतना गंभीर माना जाता था कि उनकी सगाई तक की खबरें सामने आई थीं। हालांकि बाद में यह रिश्ता टूट गया और अक्षय का नाम शिल्पा शेट्टी के साथ जुड़ा। वह रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला। लेकिन आज तीनों सितारे अपनी अपनी जिंदगी में स्थिर और खुश हैं। रवीना का यह बयान बताता है कि समय हर घाव को भर देता है। जहां कभी रिश्तों में कड़वाहट थी वहीं आज समझदारी और दोस्ती है। फिल्म इंडस्ट्री में जहां रिश्ते अक्सर चर्चा और विवाद का कारण बनते हैं वहीं यह उदाहरण दिखाता है कि परिपक्वता के साथ पुराने मतभेद भी दोस्ती में बदल सकते हैं।

इलैयाराजा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, सारेगामा के कॉपीराइट दावे पर लगी अंतरिम रोक

नई दिल्ली । दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा को दिल्ली उच्च न्यायालय से बड़ा कानूनी झटका लगा है। अदालत ने म्यूजिक कंपनी सारेगामा इंडिया लिमिटेड के पक्ष में एकतरफा अंतरिम आदेश पारित करते हुए इलैयाराजा को उन गानों और साउंड रिकॉर्डिंग्स के इस्तेमाल या उन्हें किसी तीसरे पक्ष को लाइसेंस देने से रोक दिया है जिन पर कंपनी ने अपना कॉपीराइट होने का दावा किया है। यह आदेश एक वाणिज्यिक वाद की सुनवाई के दौरान पारित किया गया। न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने अपने आदेश में कहा कि प्रथम दृष्टया रिकॉर्ड पर मौजूद दस्तावेज और असाइनमेंट समझौते यह संकेत देते हैं कि संबंधित साउंड रिकॉर्डिंग्स और म्यूजिकल वर्क्स पर अधिकार वादी कंपनी के पास हैं। अदालत ने माना कि वर्ष 1976 से 2001 के बीच विभिन्न फिल्म निर्माताओं और सारेगामा के बीच हुए असाइनमेंट समझौतों के तहत कई भारतीय भाषाओं की फिल्मों के संगीत और रिकॉर्डिंग्स के अधिकार कंपनी को सौंपे गए थे। सारेगामा की ओर से दलील दी गई कि इन समझौतों के जरिए कंपनी को संबंधित सिनेमैटोग्राफ फिल्मों का हिस्सा बनने वाले संगीत और साउंड रिकॉर्डिंग्स को दोबारा बनाने लाइसेंस देने और व्यावसायिक रूप से उपयोग करने के विशेष विश्वव्यापी और निरंतर अधिकार प्राप्त हुए। कंपनी ने आरोप लगाया कि फरवरी 2026 से इलैयाराजा ने इन रिकॉर्डिंग्स को तीसरे पक्ष को लाइसेंस देना शुरू कर दिया और उन्हें अमेजॉन म्यूजिक आईट्यून्स तथा जियो सावन जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराया साथ ही उन पर मालिकाना हक का दावा भी किया। कंपनी का कहना है कि यह कदम उसके वैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है और इससे बाजार में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है। सारेगामा की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने तर्क दिया कि कॉपीराइट कानून के तहत फिल्म के लिए तैयार किए गए संगीत और साउंड रिकॉर्डिंग का प्रथम स्वामी फिल्म निर्माता होता है जब तक कि अनुबंध में कुछ और प्रावधान न हो। चूंकि निर्माताओं ने अपने अधिकार विधिवत असाइनमेंट के माध्यम से कंपनी को हस्तांतरित कर दिए थे इसलिए कंपनी ही वैध अधिकारधारी है। पीठ ने शिकायत प्रस्तुत दस्तावेजों और दलीलों की समीक्षा के बाद कहा कि वादी ने प्रथम दृष्टया एक मजबूत मामला स्थापित किया है। अदालत ने यह भी माना कि यदि कथित उल्लंघन जारी रहा तो वादी को ऐसा अपूरणीय नुकसान हो सकता है जिसकी भरपाई केवल आर्थिक मुआवजे से संभव नहीं होगी। साथ ही सुविधा का संतुलन भी वादी के पक्ष में पाया गया। अदालत ने प्रतिवादियों को समन जारी करते हुए निर्देश दिया कि वे समन प्राप्ति के 30 दिनों के भीतर अपना लिखित बयान दाखिल करें। अंतरिम रोक से संबंधित आवेदन का जवाब चार सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने को कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई 2 अप्रैल 2026 को निर्धारित की गई है। यह आदेश संगीत उद्योग में कॉपीराइट असाइनमेंट समझौतों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संगीत के अधिकारों को लेकर चल रही बहस को और तेज कर सकता है। अब निगाहें अगली सुनवाई पर टिकी हैं जहां इस विवाद के कानूनी पहलुओं पर विस्तार से विचार होगा।

किंग में खलनायक बनेंगे अभिषेक बच्चन? वायरल रफ लुक ने बढ़ाई फिल्म को लेकर हलचल

नई दिल्ली । बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी फिल्म को लेकर है तो वह है सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग । लेकिन इस बार सुर्खियों की वजह सिर्फ किंग खान नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन का वायरल हुआ खतरनाक लुक है। हाल ही में अभिषेक को एक बेहद रफ और इंटेंस अंदाज में स्पॉट किया गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर कयासों का दौर तेज हो गया। माना जा रहा है कि यह लुक किंग में उनके विलेन किरदार का हिस्सा है और इसी ने फिल्म को लेकर चल रही चर्चाओं पर लगभग मुहर लगा दी है। लंबे समय से खबरें थीं कि अभिषेक इस एक्शन थ्रिलर में नेगेटिव भूमिका निभाने वाले हैं। अब उनका बदला हुआ अंदाज बढ़ी हुई दाढ़ी सख्त चेहरे के भाव और एग्रेसिव बॉडी लैंग्वेज इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि वह पर्दे पर एक दमदार विरोधी के रूप में नजर आ सकते हैं। अभिषेक पहले भी ग्रे और निगेटिव शेड्स में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। युवा और रावण में उनके अभिनय को सराहा गया था वहीं वेब सीरीज ब्रीद: इनटू द शैडोज़ में उन्होंने अपने किरदार की जटिलता से दर्शकों को चौंका दिया था। ऐसे में किंग में उनका संभावित खलनायक अवतार और भी ज्यादा रोमांच पैदा कर रहा है। फिल्म की एक और खास बात यह है कि इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। पहली बार पिता-पुत्री की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ दिखेगी जो अपने आप में बड़ा आकर्षण है। हालांकि दर्शकों की उत्सुकता इस बात को लेकर भी है कि शाहरुख और अभिषेक जो पहले हैप्पी न्यू ईयर में साथ नजर आए थे इस बार दोस्त नहीं बल्कि आमने-सामने होंगे। हीरो और विलेन की यह भिड़ंत फिल्म का सबसे बड़ा हाईलाइट मानी जा रही है। किंग का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर सुजॉय घोष कर रहे हैं जबकि इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं सिद्धार्थ आनंद जो पठान और फाइटर जैसी सफल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी अंडरवर्ल्ड की दुनिया और सत्ता की जंग के इर्द-गिर्द घूमेगी जिसमें अभिषेक का किरदार सबसे बड़ा सरप्राइज फैक्टर होगा। मेकर्स को भरोसा है कि उनका इंटेंस स्क्रीन प्रेजेंस कहानी में नई धार जोड़ेगा। सोशल मीडिया पर अभिषेक के इस नए लुक को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस कमेंट कर रहे हैं कि यह रोल फिल्म में अलग ही स्वैग और खौफ का माहौल बनाएगा। कुछ का मानना है कि यह किरदार उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या किंग बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचेगी और क्या अभिषेक बच्चन का यह खतरनाक अवतार लंबे समय तक याद रखा जाएगा। फिलहाल तो उनका वायरल लुक ही फिल्म के लिए जबरदस्त बज बना चुका है।

ऋचा चड्ढा ने बयां किया करियर का शुरुआती अनुभव, भरोसेमंद व्यक्ति ने दिया था धोखा

नई दिल्ली। अभिनेत्री और निर्माता Richa Chadha ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक ऐसा अनुभव साझा किया है, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था-लेकिन वहीं से उन्होंने खुद को मजबूत बनाना भी सीखा। उन्होंने बताया कि जिस शख्स पर वह भरोसा करती थीं, उसी ने उनके खिलाफ काम किया। उस वक्त उन्हें समझ आया कि इंडस्ट्री में हर कोई आपका भला नहीं सोचता। कभी-कभी लोग मामूली अंतर से भी असुरक्षित महसूस करने लगते हैं और नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें या उनसे ज्यादा चमकें। ऋचा ने माना कि शुरुआत में वह थोड़ी भोली थीं, लेकिन इस घटना ने उन्हें सिखाया कि: अपनी पसंद और फैसलों का बचाव करना जरूरी है हर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं किया जा सकता सही लोगों को पहचानना और अपनी सीमाएं तय करना बेहद अहम है दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने इस कड़वे अनुभव को कटुता में नहीं बदला। बल्कि अब वह इंडिपेंडेंट फिल्ममेकर्स को खुलकर आगे आने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। उनका साफ कहना है कि बड़े कलाकारों तक पहुंचना उतना मुश्किल नहीं जितना समझा जाता है। उनके लिए सबसे अहम है: अच्छी और सच्ची स्क्रिप्ट असरदार कहानी ईमानदार लेखन वह चाहती हैं कि इंडी क्रिएटर्स बिना झिझक उनसे संपर्क करें, खासकर अगर कहानी में दम हो। साथ ही, ऋचा इन दिनों एक नई नॉन-फिक्शन सीरीज प्रोड्यूस कर रही हैं, जो भारत की जानी-पहचानी जगहों को नए नजरिए से दिखाएगी। यह सीरीज ट्रैवल, कल्चर और उन कहानियों पर केंद्रित होगी जो अक्सर मुख्यधारा की नजर से छूट जाती हैं। इसका उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक विविधता, समुदायों और मानवीय जज्बे को संवेदनशील और इमर्सिव तरीके से सामने लाना है। सच कहूं तो, ये वही ग्रोथ आर्क है जो किसी भी कलाकार को गहराई देता है—धोखा, सीख, और फिर दूसरों के लिए दरवाजे खोल देना।

राजपाल यादव के बाद अब फंसी अमीषा पटेल, नॉन बेलेबल वारंट जारी होने के बाद किया पहला पोस्ट

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के बाद अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अमीषा पटेल मुश्किल में फंस गई हैं। दरअसल, साल 2017 के चेक बाउंस केस की 16 फरवरी को सुनवाई थी। हालांकि, अमीषा पटेल कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं इसलिए उनके खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया गया है। अब इस पूरे मामले पर अमीषा पटेल ने रिएक्ट किया है। आइए आपको बताते हैं कि अमीषा पटेल ने क्या कहा है और ये केस क्या है। अमीषा का रिएक्शनअमीषा पटेल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट शेयर कर कहा कि यह केस एक ‘पुराना और सुलझा हुआ मामला’ है। उन्होंने लिखा, ‘मीडिया में बताया जा रहा है कि मुरादाबाद के पवन वर्मा ने कोई कार्रवाई की है। मैं सभी को बताना चाहती हूं कि यह बहुत पुराना मामला है। पवन वर्मा ने एक सेटलमेंट डीड पर साइन किए थे और पूरी तय रकम भी ले ली थी।’ ‘धोखाधड़ी का मामला दर्ज करेंगे’उन्होंने आगे लिखा, ‘मामले के खत्म होने के बाद अब वो झूठे आरोप लगा रहा है। मेरे वकील इस आदमी के झूठ को सामने लाने के लिए उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर रहे हैं। वहीं मैं अपने काम पर ध्यान दे रही हूं। मैं उन लोगों को नजरअंदाज करती हूं जो झूठे बहाने बनाकर लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश करते हैं।’ क्या था ये साल 2017 का मामला?यह मामला इवेंट ऑर्गनाइजर पवन वर्मा की शिकायत से शुरू हुआ था। पवन वर्मा ने आरोप लगाया था कि अमीषा को 16 नवंबर, 2017 को एक शादी में परफॉर्म करने के लिए हायर किया गया था। इसके लिए उन्हें 14.50 लाख रुपये का एडवांस भी दिया गया था। लेकिन एक्ट्रेस इवेंट में नहीं आईं। अमीषा पटेल ने कथित तौर पर पूरी रकम वापस करने का वादा किया। हालांकि, पवन वर्मा का दावा है कि उन्होंने पैसे वापस नहीं दिए हैं। वहीं अमीषा पटेल का कहना है कि उन्होंने ये मामला सेटल कर लिया था। दूसरा मामलाइससे पहले साल 2023 में, अमीषा ने साल 2018 के चेक बाउंस केस के सिलसिले में रांची सिविल कोर्ट के सामने सरेंडर किया था। ANI के मुताबिक, अमीषा साल 2018 में हरमू ग्राउंड में एक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए रांची में थीं जहां उनकी मुलाकात बिजनेसमैन अजय कुमार सिंह से हुई। अमीषा ने उनसे एक फिल्म की फाइनेंसिंग पर बात की। उन्होंने फिल्ममेकिंग प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट किया, हालांकि फिल्म रिलीज नहीं हुई। उन्होंने अमीषा से अपने पैसे वापस करने की मांग की। उन्होंने चेक से 2.50 करोड़ वापस कर दिए लेकिन चेक बाउंस हो गया इसलिए उन्हें सरेंडर करना पड़ा था।

राजपाल यादव को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत, 1.5 करोड़ रुपए डिमांड ड्राफ्ट जमा करने के बाद मिली राहत

नई दिल्ली । हाईकोर्ट में सोमवार को अभिनेता राजपाल यादव की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान जमानत राशि के भुगतान के तरीके को लेकर महत्वपूर्ण बहस हुई। उनके वकील ने अदालत को बताया कि वे 1.5 करोड़ रुपए की राशि एफडीआर (फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद) के जरिए जमा करने को तैयार हैं, लेकिन जस्टिस शर्मा ने स्पष्ट कर दिया कि यह राशि केवल डिमांड ड्राफ्ट डीडी के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। अदालत ने रिकॉर्ड पर लिया कि पहले ही 25 लाख रुपए का एक डीडी जमा हो चुका है और 75 लाख रुपए का दूसरा डीडी भी कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था। न्यायालय ने निर्देश दिया कि शेष 1.5 करोड़ रुपए की राशि भी निर्धारित समय, यानी दोपहर 3 बजे तक डीडी के रूप में जमा कराई जाए। जस्टिस शर्मा ने दोहराया कि न्यायालय के आदेशों का पालन तय प्रारूप में ही किया जाना चाहिए और किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। निर्धारित समयसीमा के भीतर शेष राशि जमा होने के बाद अदालत ने राजपाल यादव को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। इस तरह अदालत की सख्ती के बावजूद शर्तों का पालन करने पर उन्हें राहत मिल गई। मामले में आगे की सुनवाई नियत तिथि पर होगी, लेकिन फिलहाल भुगतान की शर्त पूरी होने से अभिनेता जमानत पर बाहर आ गए हैं।