GWALIOR INFLATION JUMPS: ड्राई फ्रूट्स से लेकर LPG तक महंगाई की मार, ईरान इजराइल तनाव के चलते बाजारों में दिखा असर

HIGHLIGHTS: खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर ग्वालियर के बाजारों पर किराना और खाद्य तेल के दाम 10 से 100 रुपये तक बढ़े पिस्ता में 300-400 रुपये और डोडी में 100 रुपये प्रति किलो तक तेजी एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, घरेलू गैस की मांग अचानक बढ़ी गैस संकट के कारण लकड़ी की मांग में करीब 10% बढ़ोतरी GWALIOR INFLATION JUMPS: ग्वालियर। इजराइल – ईरान में चल रहे युद्ध का असर अब ग्वालियर के बाजारों में भी दिखने लगा है। धीरे-धीरे महंगाई बढ़ रही है, जिससे आम आदमी की थाली महंगी होती जा रही है। बता दें कि व्यापारियों का कहना है कि यदि युद्ध जल्द नहीं रुका, तो आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं। GWALIOR CONSUMER FORUM: महंगा हनीमून पैकेज पड़ा भारी: सेवा में कमी पर कंपनी को 2 लाख लौटाने के निर्देश LPG की मांग बढ़ी, सप्लाई पर असर शहर में LPG सिलेंडर की स्थिति भी ज्यादा प्रभावित हो रही है। साथ ही कमर्शियल LPG की आपूर्ति पर रोक लगने के कारण घरेलू LPG की मांग अचानक बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि कई लोग सिलेंडर का स्टॉक कर रहे हैं, जिससे जरूरतमंदों को भी गैस नहीं मिल पा रही है। कुंभ फेम मोनालिसा की शादी और लव जिहाद विवाद पर ताऊ ने किया साफ बयान किराना और तेल के दामों में बढ़ोतरी किराना व्यापारियों के अनुसार आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने लगे हैं। बाजार में कई सामानों पर 5 से 10 रुपये तक का अंतर आ चुका है। किराना व्यापारी के मुताबिक खाद्य तेल के दाम में लगभग 10 रुपये प्रति किलो और कनस्तर पर करीब 100 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है। साथ ही दाल और चावल के दाम भी धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। ड्राई फ्रूट्स भी हुए महंगे ग्वालियर में अधिकांश ड्राई फ्रूट्स बाहर से आते हैं, इसलिए वैश्विक परिस्थितियों का सीधा असर बाजार पर पड़ता है। ड्राई फ्रूट्स विक्रेता मानस गोयल के अनुसार पिस्ता के दाम में 300 से 400 रुपये प्रति किलो तक बढ़ोतरी हो चुकी है, जबकि डोडी में लगभग 100 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है। ईरान से आने वाले कई उत्पादों जैसे काली किशमिश और रेजिन में भी 100 से 200 रुपये तक का अंतर देखने को मिल रहा है। कुंभ फेम मोनालिसा की शादी और लव जिहाद विवाद पर ताऊ ने किया साफ बयान गैस संकट से लकड़ी की मांग बढ़ी एलपीजी की कमी का असर अन्य ईंधनों की मांग पर भी दिख रहा है। लकड़ी और कोयला व्यापारियों के अनुसार लकड़ी की मांग में करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। व्यवसायियों का कहना है कि मैरिज हॉल, कैटर्स और पुराने होटल अब लकड़ी का अधिक उपयोग करने लगे हैं। साथ ही व्यापारियों का मानना है कि यदि युद्ध जल्द नहीं रुका, तो महंगाई और अधिक बढ़ सकती है, जिससे आम लोगों के लिए रोजमर्रा की चीजें खरीदना और मुश्किल हो जाएगा।
Gold and Silver Prices: US-Iran टेंशन के बीच सुरक्षित निवेश… फिर 3 लाख के पार जा सकते हैं चांदी के दाम

Gold and Silver Prices: नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान (America and Iran) के बीच बढ़ते तनाव से सोने-चांदी की कीमतों (Gold and Silver Prices) में एक बार फिर उछाल आया है। देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को चांदी जहां 2.6 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई तो सोना 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम की ऊंचाई पर पहुंच गया। यह उछाल वैश्विक रुख तथा अमेरिका एवं ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की मांग में बढ़ोतरी की वजह से आया। अगर हालात में सुधार नहीं हुआ तो चांदी की कीमत (Silver Prices) एक बार फिर से 3 लाख रुपये के पार जा सकती है। वहीं, सोना भी अपने ऑल टाइम हाई के करीब जा सकता है। बता दें कि चांदी की कीमत जनवरी महीने में 4 लाख रुपये के स्तर को पार कर गई थी। 18 हजार रुपये महंगी हुई चांदी स्थानीय बाजार के जानकारों के मुताबिक, चांदी बुधवार के 2,46,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद स्तर से 18,000 रुपये या 7.32 प्रतिशत बढ़कर 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 1,950 रुपये या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गया। पिछले सत्र में यह 1,56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 1.03 प्रतिशत बढ़कर 77.97 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी, जबकि सोना थोड़ा बढ़कर 4,991.24 डॉलर प्रति औंस पर था। क्या कहते हैं एक्सपर्ट? एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सौमिल गांधी ने कहा-ईरान के खिलाफ संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की बढ़ती अटकलों के बीच भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ने के कारण सुरक्षित निवेश परिसंपत्तियों की मांग में नई लहर से समर्थन पाकर सोने की कीमतें बढ़कर लगभग 5,000 डॉलर प्रति औंस हो गईं। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच नई बातचीत के विफल होने से भी वैश्विक अनिश्चितता फिर से बढ़ गई है, जिससे निवेशक सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों में आवंटन बढ़ा रहे हैं। ऑगमोंट में रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी ने कहा कि निवेशक अमेरिकी जीडीपी और व्यक्तिगत खपत खर्च (पीसीई) मुद्रास्फीति आंकड़े सहित मुख्य वृहद आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जो आने वाले महीनों में फेडरल रिजर्व की ब्याज दर की उम्मीदों को आकार दे सकता है। शेयर बाजार में भी कोहराम अमेरिका और ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से उपजी चिंताओं के बीच गुरुवार को शेयर बाजार में भी कोहराम रहा। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स तीन सत्रों से जारी तेजी पर विराम लगाते हुए 1,236.11 अंक यानी 1.48 प्रतिशत टूटकर 82,498.14 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 1,470.05 अंक फिसलकर 82,264.20 अंक पर आ गया था। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 365 अंक यानी 1.41 प्रतिशत लुढ़ककर 25,454.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी एक समय 430.6 अंक के नुकसान के साथ 25,388.75 अंक तक आ गया था।
GWALIOR JOB FRAUD: अस्पताल में जॉब दिलाने का दिया झांसा, युवक से 60 हजार की ठगी

HIGHLIGHTS: अस्पताल में नौकरी के नाम पर 60 हजार की ठगी परिचित युवक ने दिया था नौकरी का झांसा UPI से दो किश्तों में ट्रांसफर कराए पैसे पैसे मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी पुलिस ने जांच शुरू की GWALIOR JOB FRAUD: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में अस्पताल में नौकरी दिलाने का लालच देकर 60 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जहां पीड़ित युवक ने अपने ही परिचित पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। ग्राम भदरौली निवासी गुरदीप सिंह पुत्र टेकराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे एक हजार बिस्तर वाले अस्पताल में पर्ची काटने की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। सलमान के पिता सलीम खान वेटिंलेटर पर…. लीलाबती अस्पताल में हुई सर्जरी दो किश्तों में ट्रांसफर कराए पैसे पीड़ित के अनुसार आरोपी गोलू नरवरिया ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उससे यूपीआई के जरिए रकम ट्रांसफर कराई थी। गुरदीप ने बताया कि पहले 10 हजार और बाद में 50 हजार रुपये कदम सिंह नामक व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर भेजे गए। बताया जा रह है कि आरोपी पिछले छह महीनों से नौकरी लगवाने का आश्वासन देता रहा, लेकिन न नौकरी मिली और न ही पैसे लौटाए गए। MP में टैलेंट हंट प्रोग्राम’ के जरिए प्रवक्ता खोज कर रही कांग्रेस… BJP ने उठाए सवाल पुलिस पहचान का डर दिखाकर धमकी गुरदीप का आरोप है कि आरोपी पुलिसकर्मियों के साथ फोटो दिखाकर लोगों को विश्वास में लेता है। जब भी उसने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और खुद को पुलिस अधिकारियों से करीबी बताकर दबाव बनाया। टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन के भविष्य का फैसला 24 फरवरी को… ग्रुप बोर्ड की होगी अहम बैठक 2-3 सितंबर की बताई जा रही घटना पीड़ित के मुताबिक यह घटना 2 और 3 सितंबर 2025 की है। काफी समय तक इंतजार करने के बाद जब उसे ठगी का अहसास हुआ, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में सीएसपी रोबिन जैन ने संबंधित थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
MP BUDGET SESSION: एमपी बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत, कफ सिरप और स्लॉटर हाउस मामले बने विवाद का केंद्र

HIGHLIGHTS: बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू। कफ सिरप और स्लॉटर हाउस मामले पर हंगामा। सदन की कार्यवाही स्थगित। विकास बजट बनाम कानून-व्यवस्था पर टकराव। विपक्ष ने मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग की। MP BUDGET SESSION: भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र इस बार सियासी उतार-चढ़ाव और तीखी बहस के साथ शुरू हो चूका है। बता दें कि राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत हुई, लेकिन पहले ही दिन सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। GWALIOR NEWS: शादी से दुखी महिला नहर में कूद गई, 12 घंटे से थी लापता सत्र की शुरूआत में विपक्ष ने कफ सिरप जब्ती, इंदौर के भागीरथपुरा प्रकरण और कथित स्लॉटर हाउस कांड को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की। इसी दौरान तीन मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग उठने की आशंका भी जताई गई। लगातार नारेबाजी और हंगामे के चलते कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी। सत्र का समय और बजट बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चलेगा जिसमे कुल 12 बैठकें प्रस्तावित की गई हैं। 18 फरवरी को लगभग 4.80 लाख करोड़ रुपये का पेपरलेस बजट पेश किया जाएगा। सरकार ने इसे विकास और निवेश केंद्रित बताया है, जबकि विपक्ष कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल उठाने की रणनीति में है। US TRADE DEAL : PM मोदी ने US ट्रेड डील को बताया अहम… पूर्ववर्ती UPA सरकार पर जमकर साधा निशाना कफ सिरप जब्ती पर सियासत प्रदेश के कई जिलों में बड़ी मात्रा में कफ सिरप जब्त होने के बाद विपक्ष ने नशे के बढ़ते नेटवर्क को लेकर सवाल उठाए हैं। सरकार का कहना है कि अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सदन में इस मामले पर विस्तृत आंकड़े और कार्रवाई की जानकारी मांगी जा सकती है। भागीरथपुरा और स्लॉटर हाउस प्रकरण इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में हालिया घटनाओं को लेकर विपक्ष ने सरकार पर कानून-व्यवस्था की विफलता का आरोप लगाया। कथित स्लॉटर हाउस मामले में भी विपक्ष ने प्रशासनिक संरक्षण का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच और तीन मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग उठाई। T20 World Cup में फिर भारत के आगे फुस्स हुई पाकिस्तानी टीम… आखिरी मैच हारी तो टूर्नामेंट से बाहर बजट और राजनीतिक टकराव राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया गया, जिसमें सरकार की उपलब्धियां और आगामी योजनाओं का जिक्र रहा। लेकिन विपक्ष के आक्रामक रुख ने सदन का माहौल तनावपूर्ण बना दिया। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि क्या सरकार अपने विकास एजेंडे को आगे बढ़ा पाती है या विपक्ष के सवालों के बीच सत्र टकराव का मंच बना रहेगा।