Chambalkichugli.com

केवल एक फूल नहीं, श्रद्धा का प्रतीक है मंत्र पुष्पांजलि, जानिए क्यों हर धार्मिक अनुष्ठान इसके बिना माना जाता है अधूरा

नई दिल्ली  : सनातन धर्म में जब कभी भी पूजा-पाठ, हवन या कोई बड़ा अनुष्ठान किया जाता है, तो उसकी समाप्ति पर पु्ष्पांजलि की जाती है. पूजन के बाद मंत्र पुष्पांजलि की परंपरा सदियों पुरानी है. कहा जाता है कि यह परंपरा वैदिक काल से चली आ रही है, जो आज के भौतिकवादी युग में भी जीवंत है. वैसे तो पूजा-पाठ करने वाला हर व्यक्ति ‘पुष्पांजलि’ इस शब्द से परिचित होता है, लेकिन कई बार लोग इसका महत्व और वास्तविक अर्थ नहीं समझ पाते, जिसकी वजह से अनुष्ठान का संपूर्ण फल प्राप्त नहीं होता. ऐसे में आइए जानते हैं कि पूजा-पाठ या हवन इत्यादि धार्मिक अनुष्ठान के बाद पुष्पांजलि क्यों की जाती है, इसका महत्व क्या है और इसके फायदे क्या हैं. क्या होती है मंत्र पुष्पांजलि?किसी भी पूजा-पाठ या हवन या अन्य धार्मिक अनुष्ठान की समाप्ति पर देवी-देवताओं के प्रति आदर प्रकट करने के लिए दोनों हाथों को जोड़कर उसमें फूल रखे जाते हैं. इसके बाद विशेष मंत्रों का उच्चारण करते हुए उस फूल को देवी-देवताओं को अर्पित किया जाता है. शास्त्रों के मुताबिक, इसे ही पुष्पांजलि का जाता है. चूंकि यह प्रक्रिया विशेष मंत्र और फूल के साथ की जाती है, इसलिए इसे मंत्र पुष्पांजलि भी कहते हैं.क्या है मंत्र पुष्पांजलि का महत्व?शास्त्रों के अनुसार, मंत्र पुष्पांजलि देवी-देवताओं के प्रति भक्ति और निष्ठा को प्रकट करने के लिए की जाती है. कहा जाता है देवी-देवताओं को मंत्रों के साथ पुष्प अर्पित करने से मन रहता है और विचारों में शुद्धता आती है. ऐसा करने से आत्मिक शांति और संतोष मिलता है. पुराणों के मुताबिक, मंत्र पुष्पांजलि भगवान को धन्यवाद ज्ञापित करने और परिवार के सदस्यों की सुख-शांति के लिए की जाती है. मान्यतानुसार, मंत्र पुष्पांजलि करने से देवी-देवता प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं. पुष्पांजलि मंत्र “ॐ यज्ञेन यज्ञमयजन्त देवास्तनि धर्माणि प्रथमान्यासन् ते ह नाकं महिमान: सचंत यत्र पूर्वे साध्या: संति देवा:”“ॐ राजाधिराजाय प्रसह्य साहिनेनमो वयं वैश्रवणाय कुर्महेस मस कामान् काम कामाय मह्यंकामेश्र्वरो वैश्रवणो ददातु कुबेराय वैश्रवणाय महाराजाय नम:”“ॐ स्वस्ति, साम्राज्यं भौज्यं स्वाराज्यंवैराज्यं पारमेष्ट्यं राज्यं महाराज्यमाधिपत्यमयं समन्तपर्यायीस्यात् सार्वभौमः सार्वायुषः आन्तादापरार्धात् पृथीव्यै समुद्रपर्यंताया एकराळ इति”

20 मई OTT धमाका: Netflix से Apple TV तक रिलीज़ हुईं 5 फिल्में और सीरीज, एक्शन-रोमांस और थ्रिलर का जबरदस्त कॉम्बो

नई दिल्ली(New Delhi)। अगर आप भी हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का इंतजार करते हैं, तो 20 मई 2026 आपके लिए खास साबित होने वाला है। आज नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, सन नेक्स्ट और एप्पल टीवी जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई दमदार फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं। इनमें रिएलिटी ड्रामा, स्पाई थ्रिलर, रोमांटिक-कॉमेडी और डार्क कॉमेडी जैसे अलग-अलग जॉनर शामिल हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की ग्लैमरस दुनिया से लेकर जैक रायन के हाई-वोल्टेज मिशन तक, आज दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। 1. Desi Blingओटीटी प्लेटफॉर्म: Netflixभाषा: हिंदी और अंग्रेजीजॉनर: रिएलिटी ड्रामा टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल Karan Kundrra और Tejasswi Prakash इस शो में पहली बार अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के साथ नजर आ रहे हैं। दुबई के हाई-प्रोफाइल सोशल सर्कल, चमकदार पार्टियों और रिश्तों के उतार-चढ़ाव को इस शो में करीब से दिखाया गया है। ग्लैमर और पर्सनल ड्रामे का तड़का इस शो को और भी दिलचस्प बनाता है। 2. Married To The Game Season 2ओटीटी प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Videoभाषा: अंग्रेजीजॉनर: रिएलिटी शो यह पॉपुलर रिएलिटी शो अपने दूसरे सीजन के साथ लौट आया है। इसमें प्रीमियर लीग फुटबॉलर्स की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स की निजी जिंदगी, फेम, रिश्तों और ग्लैमर के पीछे छिपे दबाव को दिखाया गया है। शो में इमोशनल मोमेंट्स के साथ हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल की झलक भी देखने को मिलती है। 3. Sathi Leelavathiओटीटी प्लेटफॉर्म: Sun NXTभाषा: तेलुगू और तमिलजॉनर: रोमांटिक-कॉमेडी Lavanya Tripathi की शादी के बाद रिलीज होने वाली यह पहली फिल्म है, जिसमें उनके साथ Dev Mohan लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी लीला और राम सेतु की शादीशुदा जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। बिजी करियर, रिश्तों में बढ़ती दूरियां और शक की वजह से दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ता जाता है। इमोशनल ड्रामा और हल्के-फुल्के कॉमेडी मोमेंट्स फिल्म को खास बनाते हैं। 4. Jack Ryan – Ghost Warओटीटी प्लेटफॉर्म: Prime Videoभाषा: हिंदी और अंग्रेजीजॉनर: स्पाई थ्रिलर और एक्शन John Krasinski एक बार फिर सीआईए एजेंट जैक रायन के किरदार में लौटे हैं। इस बार कहानी ग्लोबल साजिशों, खतरनाक मिशन और बड़े राजनीतिक संकटों के इर्द-गिर्द घूमती है। जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस और सस्पेंस से भरपूर यह सीरीज थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए शानदार विकल्प साबित हो सकती है। 5. Maximum Pleasure Guaranteedओटीटी प्लेटफॉर्म: Apple TV+भाषा: अंग्रेजीजॉनर: डार्क कॉमेडी थ्रिलर यह सीरीज एक तलाकशुदा महिला की कहानी दिखाती है, जो अपने बच्चे की कस्टडी के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही होती है। लेकिन उसकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है, जब वह गलती से एक किडनैपिंग की घटना देख लेती है। इसके बाद ब्लैकमेल, डर और कॉमिक ट्विस्ट से भरी घटनाएं कहानी को बेहद रोमांचक बना देती हैं। 20 मई का दिन ओटीटी दर्शकों के लिए पूरी तरह एंटरटेनमेंट से भरा हुआ है। चाहे आपको एक्शन पसंद हो, रोमांस या फिर रियलिटी ड्रामा, आज रिलीज हुई ये फिल्में और सीरीज आपके वीकेंड मूड को पूरी तरह फ्रेश कर सकती हैं।

भोजन से पहले करें इन शक्तिशाली मंत्रों का उच्चारण, शरीर को मिलेगा पूरा पोषण और मन रहेगा शांत

नई दिल्ली : हिन्दू धर्म में दैनिक दिनचर्या से जुड़े कई नियम बताए गए हैं जो जीवन जीने के तरीके को और सरल व उद्येश्यपूर्ण बनाते हैं. इन्हीं में से एक है भोजन से जुड़े नियम जिसका पालन कर एक व्यक्ति सकारात्मक सोच और स्वस्थ्य शरीर पा सकता है. क्या आप जानते हैं कि हिंदू धर्म में भोजन करने व भोजन करने के बाद के लिए कुछ मंत्र बताए गए हैं जिनका जाप कर हम अन्न और मां अन्नपूर्ण के लिए आभार व्यक्त करते हैं. साथ ही भोजन से जुड़े कुछ नियम भी है जिनका पालन करने से मन शांति रहता है और शारीरिक ऊर्ज संतुलित रहती है. आइए भोजन मंत्र और भोजन करने के लिए नियम जानें. भोजन से पहले मंत्र जापभोजन करने से पहले पालथी मारकर बैठें और मां अन्नपूर्णा व सामने रखे भोजन को प्रणाम करें. इसके बाद आभार मंत्र या अन्नपूर्णा मंत्र का पाठ करें. ये मंत्र है-पहला भोजन मंत्रॐ सह नाववतु ।सह नौ भुनक्तु ।सह वीर्यं करवावहै ।तेजस्विनावधीतमस्तु ।मा विद्‌विषावहै ॥ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति:॥ दूसरा भोजन मंत्रॐ अन्नपूर्णे सदापूर्णेशंकरप्राणवल्लभे। ज्ञानवैराग्यसिद्यर्थम् भिक्षां देहि च पार्वति।ॐ सहनाववतु। सह नौ भुनक्तु। सह वीर्यं करवावहै।तेजस्विनावधीतमस्तु। मा विद्विषावहै ॥ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति:: ॥ तीसरा भोजन मंत्रब्रहमार्पणं ब्रहमहविर्‌ब्रहमाग्नौ ब्रहमणा हुतम्।ब्रहमैव तेन गन्तव्यं ब्रहमकर्मसमाधिना ॥ॐ सहनाववतु। सह नौ भुनक्तु। सह वीर्यं करवावहै।तेजस्विनावधीतमस्तु। मा विद्विषावहै ॥ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति:: ॥ खाना खाने के बाद का मंत्रइन चारों मंत्र के अलावा कुछ और मंत्र का जाप खाना खाने के बाद करने से भोजन शरीर में लगता है और पाचन क्रिया भी अच्छी रहती है. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को खाए गए भोजन से लाभ होता है. ये मंत्र है-पहला मंत्र‘अन्नाद् भवन्ति भूतानि पर्जन्यादन्नसंभवः।’‘यज्ञाद भवति पर्जन्यो यज्ञः कर्म समुद् भवः।।’दूसरा मंत्र‘अगस्त्यम कुम्भकर्णम च शनिं च बडवानलनम।’‘भोजनं परिपाकारथ स्मरेत भीमं च पंचमं ।।’ भोजन करने के नियम भोजन करने से पहले अपने 5 अंगों को 2 हाथ, 2 पैर और मुख को अच्छे धोकर साफ कर लें. तभी भोजन करें. भोजन करने से पहले अन्नपूर्णा माता की स्तुति करें और उनका आभार व्यक्त कर धन्यवाद करें. प्रार्थना करें कि ‘सभी भूखों को भोजन मिले’. भोजन बनाने वाले व्यक्ति को ध्यान रखना चाहिए कि वो स्नान करके शुद्ध मन से भोजन पकाए. रसोई में बनी पहली रोटी गाय को दें और आखिरी दो रोटी, कुत्ते और कौवे के लिए निकालें. इसके बाद अग्निदेव को भी थोड़ा सा अन्न भोग के लिए दें. पूरा परिवार भोजन साथ बैठकर ही करें. परिवार के सदस्यों में प्यार और लगाव बना रहेगा. मन में प्रेम और एकता का भाव आएगा. सुबह और शाम में ही भोजन करने का नियम है क्योंकि सूर्योदय से 2 घंटे बाद और सूर्यास्त से 2.30 घंटे पहले पाचनक्रिया की जठराग्नि प्रबल रहती है. भोजन पूर्व और उत्तर दिशा की ओर मुंख करके ही करें. दक्षिण दिशा की ओर किया भोजन प्रेत को जाता है. इस दिशा में किए भोजन से रोग होता है.

बेटे के स्विमिंग करियर के लिए आर माधवन का बड़ा फैसला: भारत छोड़ दुबई में बसाया नया आशियाना

नई दिल्ली(New Delhi)। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता R. Madhavan इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक, आर माधवन अब भारत में स्थायी रूप से नहीं रह रहे हैं और उन्होंने अपने परिवार के साथ दुबई में नया घर बसा लिया है। यह फैसला उन्होंने अपने बेटे Vedaant Madhavan के स्विमिंग करियर को ध्यान में रखते हुए लिया है। बेटे के सपने के लिए बड़ा फैसलाआर माधवन ने एक इंटरव्यू में बताया कि कोविड-19 के दौरान भारत में स्विमिंग पूल लंबे समय तक बंद रहने से उनके बेटे की ट्रेनिंग पर असर पड़ा था। वहीं दुबई और कई यूरोपीय देशों में खेल सुविधाएं जल्दी दोबारा शुरू हो गईं, जिससे वहां बेहतर ट्रेनिंग का माहौल मिल सका। इसी वजह से उन्होंने परिवार के साथ दुबई शिफ्ट होने का फैसला किया, ताकि बेटे की प्रैक्टिस और करियर पर कोई रुकावट न आए। दुबई में नया घर और जीवनशैलीरिपोर्ट्स के अनुसार आर माधवन का दुबई में एक आलीशान घर है, जहां वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि उन्होंने अपने घर में एक छोटा मंदिर भी बनाया है, जहां वे नियमित पूजा करते हैं। यह कदम उनके शांत और पारिवारिक जीवन की झलक दिखाता है। करियर और नेटवर्थआर माधवन लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और उनकी नेटवर्थ लगभग 125 करोड़ रुपये बताई जाती है। वे फिल्मों के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करते हैं। वर्क फ्रंट: फिल्मों में लगातार एक्टिववर्क फ्रंट की बात करें तो आर माधवन हाल ही में फिल्म Dhurandhar 2 में नजर आए, जहां उनके किरदार अजय सान्याल को काफी सराहा गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब फैंस उनकी आने वाली फिल्मों और प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जबकि उनका दुबई शिफ्ट होना लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

‘जेलर 2’ से फिर गरजेगा बॉक्स ऑफिस, रजनीकांत की मेगा एंट्री करोड़ों की कमाई का खोल सकती है रास्ता!

 नई दिल्ली । Rajinikanth Jailer 2 Release Date: मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और लंबे समय से रिलीज का वेट कर रहे हैं. फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर ये फिल्म बड़े पर्दे पर कब आएगी? अब इस सवाल का जवाब मिल गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म 11 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है. पहले कहा जा रहा था कि फिल्म अगस्त में आ सकती है, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई. अब मेकर्स ने सितंबर की एक खास तारीख को फाइनल किया है, जिसके पीछे मेकर्स की बड़ी रणनीति माना जा रहा है. मेकर्स का मानना है कि सिंतबर में फिल्म को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल पाएगा. ‘जेलर’ के पहले पार्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी और रजनीकांत के अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया था. यही वजह है कि दूसरे पार्ट का इंतजार भी जबरदस्त तरीके से हो रहा है. फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं. खबरों के मुताबिक रजनीकांत ने अप्रैल में ही अपनी शूटिंग पूरी कर ली थी. अब पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है. मेकर्स चाहते हैं कि रिलीज से पहले फिल्म का हर हिस्सा बड़े लेवल पर तैयार हो. क्यों चुनी गई सितंबर की तारीख?रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मेकर्स काफी समय से सही रिलीज डेट की तलाश में थे. पहले 4 सितंबर पर भी विचार किया गया था, लेकिन बाद में 11 सितंबर को फाइनल किया गया. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह गणेश चतुर्थी का त्योहार माना जा रहा है. 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी है, जिससे फिल्म को लंबा वीकेंड मिलने वाला है. छुट्टियों के दौरान ज्यादा लोग सिनेमाघरों का रुख करते हैं और यही वजह है कि मेकर्स इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं. खास बात ये है कि महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भी इस त्योहार का बड़ा असर रहता है. पैन इंडिया लेवल पर होगी बड़ी रिलीजफिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स चाहते थे कि फिल्म को ऐसी डेट मिले जो पैन इंडिया रिलीज के हिसाब से मजबूत साबित हो. रजनीकांत की फिल्मों का क्रेज सिर्फ दक्षिण भारत में ही नहीं, बल्कि हिंदी बेल्ट में भी उतना ही है. ऐसे में मेकर्स कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को बड़े लेवल पर रिलीज करने की तैयारी है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला तो ये साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो सकती है. पहले पार्ट की सक्सेस ने भी दूसरे भाग के लिए उम्मीदें काफी बढ़ा दी हैं. स्टारकास्ट को लेकर भी बढ़ा उत्साह‘जेलर 2’ को लेकर एक और बड़ी चर्चा इसकी स्टारकास्ट है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कमल हासन, शिव राजकुमार, मोहनलाल और नंदमुरी बालाकृष्ण जैसे बड़े सितारों की झलक देखने को मिल सकती है. वहीं, मिथुन चक्रवर्ती के कैमियो की भी चर्चा हो रही है. कुछ समय पहले शाहरुख खान के कैमियो को लेकर भी खबरें सामने आई थीं. हालांकि, बाद में कहा गया कि ये खबर सही नहीं थी. बावजूद इसके फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ. इतने बड़े कलाकारों के नाम जुड़ने से फिल्म का स्केल और भी विशाल नजर आ रहा है. म्यूजिक और एक्शन पर रहेगा खास फोकसफिल्म में एक बार फिर अनिरुद्ध रविचंदर का म्यूजिक सुनने को मिलेगा. पहले पार्ट में भी उनके गानों और बैकग्राउंड स्कोर को खूब पसंद किया गया था. इस बार भी मेकर्स फिल्म को हाई एनर्जी म्यूजिक और दमदार एक्शन के साथ पेश करना चाहते हैं. रजनीकांत फिर से ‘टाइगर मुथुवेल पांडियन’ के किरदार में नजर आएंगे. इस किरदार को दर्शकों ने पहले पार्ट में काफी पसंद किया था. सोशल मीडिया पर भी फैंस लगातार फिल्म से जुड़े अपडेट्स पर नजर बनाए हुए हैं. यही वजह है कि रिलीज से कई महीने पहले ही फिल्म चर्चा में बनी हुई है. बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सकती है फिल्मट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘जेलर 2’ रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है. रजनीकांत की फिल्मों का क्रेज हमेशा अलग लेवल पर देखने को मिलता है. ऊपर से त्योहारों का समय फिल्म के लिए और फायदेमंद साबित हो सकता है. अगर फिल्म की कहानी और एक्शन दर्शकों को पसंद आया तो ये कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है. मेकर्स को भी फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. फिलहाल फैंस अब 11 सितंबर 2026 का इंतजार कर रहे हैं, जब रजनीकांत एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने दमदार अंदाज में दिखाई देंगे.

अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों पर अमिताभ बच्चन का जवाब, बिग बी ने ब्लॉग और ट्वीट से बताया अपना हाल

नई दिल्ली(New Delhi)। बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan को लेकर मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर अचानक अफवाहें फैल गईं कि उन्हें गंभीर हालत में मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि उनके बेटे Abhishek Bachchan अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं। हालांकि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं पाई गई। सोशल मीडिया पर फैली अफवाहेंमंगलवार शाम से ही सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें 16 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ यूट्यूब वीडियो और अनऑफिशियल रिपोर्ट्स में भी इसी तरह के दावे किए गए, जिससे फैंस के बीच चिंता फैल गई। बिग बी का जवाबइन अफवाहों के बीच देर रात Amitabh Bachchan ने अपने ब्लॉग और ट्वीट के जरिए अपनी सेहत का संकेत दिया। उन्होंने अपने पोस्ट में स्पष्ट किया कि वे ठीक हैं और सभी खबरें केवल अफवाह हैं। उनके ब्लॉग पोस्ट से यह भी साफ हुआ कि वे अपनी दिनचर्या और लेखन में सक्रिय हैं। रूटीन चेकअप की बात सामने आईसूत्रों के अनुसार, अमिताभ बच्चन अस्पताल रूटीन चेकअप के लिए गए थे और जांच के बाद घर लौट आए। उनकी तबीयत को लेकर किसी तरह की गंभीर स्थिति की पुष्टि नहीं हुई है, जिससे फैंस ने राहत की सांस ली है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं बिग बी83 वर्षीय Amitabh Bachchan लगातार सोशल मीडिया और अपने ब्लॉग के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। वे अक्सर अपनी कविताएं, विचार और जीवन से जुड़ी बातें साझा करते रहते हैं।वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में फिल्मों Vettaiyan और Kalki 2898 AD में नजर आए थे। इसके अलावा वे कई बड़े प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में भी व्यस्त रहे हैं।फिलहाल साफ है कि अमिताभ बच्चन स्वस्थ हैं और उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरें पूरी तरह गलत साबित हुई हैं।

वेब सीरीज से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे राजकुमार हिरानी के बेटे वीर, साइबर क्राइम पर है आधारित

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी, जिन्होंने ‘मुन्ना भाई MBBS’, ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’ और ‘संजू’ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं, अब अपने बेटे वीर हिरानी को इंडस्ट्री में लॉन्च करने की तैयारी में हैं। खबरों के मुताबिक वीर जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वीर हिरानी का डेब्यू वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ से होगा। यह सीरीज साइबर क्राइम पर आधारित ड्रामा बताई जा रही है। हाल ही में इसके पोस्टर लॉन्च के साथ प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा की गई। सीरीज में वीर के साथ विक्रांत मैसी, अरशद वारसी और मोना सिंह जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह प्रोजेक्ट सिर्फ वीर के लिए ही खास नहीं है, बल्कि राजकुमार हिरानी का भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहला बड़ा कदम माना जा रहा है। सीरीज में अरशद वारसी पुराने विचारों वाले पुलिस अफसर की भूमिका निभाएंगे, जबकि वीर एक युवा और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखाई देंगे, जो साइबर तकनीक की मदद से केस सुलझाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार वीर हिरानी की उम्र 28 साल है। भले ही वह बॉलीवुड में नया चेहरा हों, लेकिन थिएटर की दुनिया में उनकी अच्छी पहचान बन चुकी है। वीर लंबे समय से आर्ट और थिएटर से जुड़े रहे हैं।रिपोर्ट्स के अनुसार वीर हिरानी की उम्र 28 साल है। भले ही वह बॉलीवुड में नया चेहरा हों, लेकिन थिएटर की दुनिया में उनकी अच्छी पहचान बन चुकी है। वीर लंबे समय से आर्ट और थिएटर से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लंदन की प्रतिष्ठित रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट (RADA) से एक्टिंग की पढ़ाई पूरी की है। यह वही संस्थान है, जहां से ऑस्कर विजेता एंथनी हॉपकिन्स, मार्वल यूनिवर्स के ‘लोकी’ फेम टॉम हिडलस्टन, फीबी वॉलर-ब्रिज और दिवंगत अभिनेता एलन रिकमैन जैसे कलाकार भी प्रशिक्षण ले चुके हैं। यही वजह है कि वीर का इन अंतरराष्ट्रीय सितारों से खास कनेक्शन बताया जा रहा है। वीर ने किशोरावस्था से ही शॉर्ट फिल्में बनाना शुरू कर दिया था। उन्होंने ‘रिटर्न गिफ्ट’ नाम की शॉर्ट फिल्म से निर्देशन की शुरुआत की थी। इस फिल्म का प्रीमियर हैदराबाद में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव के 18वें संस्करण में किया गया था। थिएटर में भी वीर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। उन्होंने ‘लेटर्स ऑफ सुरेश’ नाम के नाटक से स्टेज डेब्यू किया था, जिसका निर्देशन मशहूर थिएटर डायरेक्टर फिरोज अब्बास खान ने किया था। इस नाटक में वीर ने करीब 35 मिनट लंबा मोनोलॉग दिया था, जिसे थिएटर की दुनिया में बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है। उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा था। अब तक वीर हिरानी लाइमलाइट से दूर रहे हैं, लेकिन स्टार किड होने के कारण फैंस के बीच उन्हें लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या वह अपने पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बना पाते हैं या नहीं।

सलमान खान की कथित टिप्पणी पर विवाद, इंटरनेट पर तेज हुई बहस

नई दिल्ली ।  बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान मंगलवार रात मुंबई के हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान पपराजी उनकी गाड़ी का पीछा करते हुए अस्पताल परिसर तक पहुंच गए और जोर-जोर से आवाजें लगाने लगे। स्थिति तब बिगड़ गई जब अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर भी फोटोग्राफर्स लगातार शोर करते रहे। इस पर सलमान खान ने गुस्से में प्रतिक्रिया दी और उन्हें फटकार लगाई। उन्होंने इशारों में पूछा कि अगर किसी का अपना परिजन अस्पताल में होता तो क्या वे ऐसा व्यवहार करते। सोशल मीडिया पर सलमान का तीखा पोस्टघटना के बाद सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर चार पोस्ट शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया। इन पोस्ट्स में उन्होंने मीडिया और पपराजी के रवैये पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि वे हमेशा मीडिया के साथ खड़े रहे हैं, लेकिन अगर कोई उनके दुख को कमाई का जरिया बनाएगा तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। एक पोस्ट में उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे व्यवहार पर वे “कड़ा जवाब” देंगे। “60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला”अपने पोस्ट्स में सलमान खान ने साफ कहा कि उम्र बढ़ने के बावजूद उनका हौसला कम नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी लिखा कि वे किसी भी गलत व्यवहार के खिलाफ खड़े रहेंगे, चाहे परिणाम कुछ भी हों। उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई-कुछ लोग उनके समर्थन में आए तो कुछ ने उनके लहजे की आलोचना की। फैंस और सोशल मीडिया की मिली-जुली प्रतिक्रियाघटना के बाद फैंस दो हिस्सों में बंट गए। एक तरफ लोग सलमान के समर्थन में बोले कि अस्पताल जैसी जगह पर पपराजी को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए, वहीं कुछ यूजर्स ने उनके बयान को ज्यादा सख्त बताया। हालांकि, ज्यादातर फैंस ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की निजी स्थिति और भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। आने वाली फिल्मों में व्यस्त सलमाविवाद के बीच सलमान खान अपनी आगामी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। वे एक बड़े बजट की एक्शन-ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं, साथ ही कई प्रोजेक्ट्स जैसे देशभक्ति फिल्म और बड़े स्टार्स के साथ संभावित सहयोग में भी नजर आएंगे। यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि सेलिब्रिटी और मीडिया के बीच सीमा रेखा कितनी संवेदनशील होती है। अस्पताल जैसे स्थानों पर जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की अपेक्षा और बढ़ जाती है, और यही इस पूरे विवाद का केंद्र बन गया।

उम्र का असर तो होता ही है', गोविंदा के टूटे दांत वाली क्लिप पर ट्रोल्स से भिड़े फैंस

नई दिल्ली । बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा एक रियलिटी शो में हाल ही में नजर आए, जहां उनकी मुस्कुराहट की एक छोटी सी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस क्लिप में उनके एक साइड के दांत को लेकर कुछ यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने इसे एआई से जुड़ा वीडियो बताने की कोशिश की, जबकि कुछ ने इसे उम्र का असर बताया। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।  ट्रोल्स बनाम फैंस की बहजैसे ही यह क्लिप वायरल हुई, सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ यूजर्स ने गोविंदा का मजाक उड़ाने की कोशिश की, लेकिन उनके फैंस तुरंत समर्थन में उतर आए। फैंस ने साफ कहा कि उम्र के साथ शारीरिक बदलाव स्वाभाविक हैं और किसी भी कलाकार का मजाक उड़ाना गलत है। कई लोगों ने लिखा कि गोविंदा ने अपने करियर में जो योगदान दिया है, उसके लिए उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। “हम उनके बचपन के हीरो हैं” -फैंस का समर्थनफैंस ने कमेंट्स में लिखा कि गोविंदा ने 80 और 90 के दशक में लाखों लोगों को एंटरटेन किया है। एक यूजर ने लिखा कि “अगर उम्र का असर दिख रहा है, तो इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए।”कई लोगों ने यह भी कहा कि कलाकारों को उनकी उम्र और स्थिति के आधार पर नहीं बल्कि उनके योगदान के आधार पर देखा जाना चाहिए। सुपरस्टार का सुनहरा दौरगोविंदा 90 के दशक में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते थे। उनकी कॉमिक टाइमिंग, डांस और अभिनय के कारण वे दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे। कई फिल्मों में उनकी मौजूदगी ही सफलता की गारंटी मानी जाती थी। अपने करियर के चरम पर उन्होंने एक साथ कई फिल्मों में काम किया, जिससे उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई। यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि सोशल मीडिया पर छोटी-सी क्लिप भी बड़ी बहस का कारण बन सकती है। हालांकि इस बार फैंस ने अपने पसंदीदा स्टार के समर्थन में मजबूती से खड़े होकर ट्रोलिंग का जवाब दिया।

पसीने और बदबू की समस्या खत्म! गर्मियों में पैरों को रखें साफ और तरोताजा..

नई दिल्ली । गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान के साथ पसीना आना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन इसी दौरान पैरों से आने वाली बदबू कई लोगों के लिए एक बड़ी और असहज समस्या बन जाती है। लंबे समय तक जूते और मोजे पहनने की वजह से पैरों में नमी बनी रहती है, जिससे बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपने लगते हैं। यही बैक्टीरिया पैरों से आने वाली अप्रिय गंध का मुख्य कारण बनते हैं, जो कई बार सामाजिक परिस्थितियों में शर्मिंदगी का कारण भी बन जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, पैरों में शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में अधिक पसीने की ग्रंथियां होती हैं। जब यह पसीना बाहर नहीं निकल पाता, तो जूतों के अंदर गर्म और नम वातावरण बन जाता है, जो बैक्टीरिया के विकास के लिए आदर्श स्थिति प्रदान करता है। यही कारण है कि गर्मियों में Foot Odor की समस्या अधिक देखने को मिलती है। इस समस्या से बचने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कदम है रोज साफ और सूती मोजों का इस्तेमाल करना। कॉटन मोजे पसीने को जल्दी सोख लेते हैं और पैरों को सूखा रखने में मदद करते हैं। एक ही मोजे को बार-बार पहनना बैक्टीरिया की वृद्धि को बढ़ावा देता है, इसलिए रोजाना मोजे बदलना जरूरी माना जाता है। इसके अलावा, पैरों की सही सफाई भी बेहद आवश्यक है। नहाने के बाद पैरों को अच्छे से सुखाना चाहिए, विशेषकर उंगलियों के बीच की जगह को, क्योंकि यहां नमी लंबे समय तक बनी रहती है। यदि अधिक पसीना आता है तो फुट पाउडर का उपयोग भी राहत दे सकता है, जिससे पैरों में सूखापन बना रहता है। जूते भी इस समस्या में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक ही जूते को लगातार पहनने से उसमें नमी जमा हो जाती है, जिससे बदबू और बैक्टीरिया दोनों बढ़ते हैं। इसलिए जूतों को समय-समय पर धूप में रखना चाहिए ताकि उनमें मौजूद नमी और कीटाणु खत्म हो सकें। साथ ही, कोशिश करनी चाहिए कि कम से कम दो जोड़ी जूते इस्तेमाल किए जाएं और उन्हें बदल-बदलकर पहना जाए। घरेलू उपायों में नींबू और बेकिंग सोडा का मिश्रण भी काफी प्रभावी माना जाता है। गुनगुने पानी में इन दोनों को मिलाकर पैरों को कुछ देर डुबोने से बैक्टीरिया कम होते हैं और पैरों को ताजगी मिलती है। इसी तरह फिटकरी वाले पानी से पैर धोने पर भी बदबू में कमी आती है, क्योंकि फिटकरी में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। सही फुटवियर का चुनाव भी बेहद जरूरी है। बहुत टाइट जूते पहनने से हवा का प्रवाह रुक जाता है, जिससे पसीना अधिक जमा होता है और बदबू बढ़ती है। गर्मियों में हल्के, खुले और सांस लेने वाले जूते पहनना बेहतर विकल्प माना जाता है। कुल मिलाकर, पैरों की बदबू कोई गंभीर समस्या नहीं है, लेकिन इसे नजरअंदाज करने पर यह असहज स्थिति पैदा कर सकती है। थोड़ी सी सावधानी, नियमित सफाई और सही आदतों के जरिए इस समस्या से आसानी से बचा जा सकता है और पूरे दिन पैरों को तरोताजा रखा जा सकता है।