Chambalkichugli.com

BHIND ROADS CONNECTIVITY : जिला पंचायत ने दी 310 किलोमीटर सड़कों को हरी झंडी, भिंड के 240 मजरा-टोले मुख्य रास्तों से जुड़ेंगे

BHIND ROAD CONNECTIVITY

HIGHLIGHTS: भिंड में 240 मजरा-टोले मुख्य सड़कों से जुड़ेंगे कुल 310 किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति अटेर, भिंड, मेहगांव, गोहद और लहार में सड़कें बनेंगी छूटे क्षेत्रों का पुनः सर्वे कराया जाएगा सड़क संपर्क से कृषि, शिक्षा और रोजगार पर सकारात्मक प्रभाव BHIND ROADS CONNECTIVITY : भिंड। जिले के ग्रामीण विकास को गति देने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया ने मुख्यमंत्री मजरा-टोला योजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (चतुर्थ चरण) के तहत 240 सड़कों को स्वीकृति दी है। इन सड़कों की कुल लंबाई लगभग 310 किलोमीटर होगी, जिससे ग्रामीण इलाकों में बसे मजरा-टोले सीधे मुख्य सड़कों से जुड़ जाएंगे। 94 वर्ष की आयु में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई का निधन, नोएडा स्थित आवास में अंतिम दर्शन। ग्रामीण जीवन में सुधार की उम्मीद जिला पंचायत अध्यक्ष के अनुसार यह पहल ग्रामीण इलाकों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। सड़क संपर्क से आवागमन सुगम होगा, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। जिलेवार सड़क वितरण स्वीकृत कार्यों के अनुसार: अटेर: 66 मजरा-टोले, लगभग 78 किमी भिंड: 37 मजरा-टोले, 43 किमी मेहगांव: 57 मजरा-टोले, 77 किमी गोहद: 65 मजरा-टोले, 86 किमी लहार: 15 मजरा-टोले, 26 किमी ऑटो सेक्टर में झटका: हुंडई ने 1% तक कीमत बढ़ाने का किया ऐलान! छूटे इलाकों का सर्वे फिर से जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रथम चरण के सर्वे के आधार पर स्वीकृतियां जारी की गई हैं। जिन क्षेत्रों का नाम सूची में नहीं आया, उनका पुनः सर्वे कराकर शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई क्षेत्र विकास से वंचित न रहे। स्वतंत्रता और राष्ट्रभक्ति के प्रेरक बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित विशेषज्ञों की राय विशेषज्ञों का मानना है कि सड़क संपर्क मजबूत होने से कृषि उपज के परिवहन में सुविधा, बाजार तक आसान पहुंच और नए रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। यह पहल भिंड जिले के ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाली साबित होगी।  

Scindia viral video : ग्वालियर की एलिवेटेड रोड पर ‘दौड़ते’ दिखे सिंधिया, निरीक्षण बना चर्चा का विषय

ELEVATED ROAD INSPECTION

HIGHLIGHTS: सिंधिया ने एलिवेटेड रोड पर अचानक लगाई दौड़ मंत्री और अधिकारी भी पीछे-पीछे दौड़े “इतनी जल्दी थक जाते हो” कहकर लिया मजाकिया अंदाज कलेक्ट्रेट में करोड़ों के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा सांसद की गैरमौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक चर्चाएं   Scindia viral video : ग्वालियर। ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अलग अंदाज देखने को मिला। वे हजीरा लूप से एलिवेटेड रोड (फेज-1) के निरीक्षण पर पहुंचे थे, जहां अचानक उन्होंने दौड़ लगानी शुरू कर दी। करीब 200 मीटर तक दौड़ते हुए उन्होंने पूरे लोगों को हैरान कर दिया। उनके साथ मौजूद मंत्री, अधिकारी और सुरक्षा कर्मी भी उनके पीछे दौड़ पड़े। आंधी बारिश से बदला मौसम शिवपुरी में तापमान गिरा गर्मी से राहत इतनी जल्दी थक जाते हो” कहकर बढ़ाया उत्साह बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान सिंधिया ने देखा कि उनके साथ चल रहे लोग थक रहे हैं। इसी पर उन्होंने हल्के अंदाज में कहा, “इतनी जल्दी थक जाते हो,” और दौड़ना शुरू कर दिया। उनके साथ तुलसी सिलावट और प्रद्युम्न सिंह तोमर भी मौजूद थे, जिन्हें उनके साथ दौड़ना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और लोग इसे दिलचस्प अंदाज में देख रहे हैं। मध्य प्रदेश में गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से होगी खरीदी विकास कार्यों पर सख्ती, अधिकारियों को चेतावनी निरीक्षण के बाद सिंधिया कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रोजेक्ट्स की धीमी गति पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चंबल से पानी लाने की योजना, एलिवेटेड रोड और रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण जैसे प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता बताया। ग्वालियर में मंत्री की दौड़ का वीडियो वायरल, अधिकारियों और जनता के बीच मची हलचल सांसद की गैरमौजूदगी से बढ़ी सियासी चर्चा इस बैठक में ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह की अनुपस्थिति ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी। हालांकि उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठकें सामान्य प्रक्रिया हैं और उनका ध्यान विकास कार्यों पर है। वहीं, कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर ने सभी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी को जरूरी बताया।  

MP BJP DOUNDATION DAY : MP में BJP का मेगा प्लान; स्थापना दिवस पर BJP का विस्तार, 17 जिलों में कार्यालयों का शुभारंभ

MP BJP DOUNDATION DAY

HIGHLIGHTS: BJP का 47वां स्थापना दिवस प्रदेशभर में मनाया जा रहा है 17 जिलों में जिला कार्यालयों का भूमिपूजन आज भोपाल से CM और प्रदेश अध्यक्ष वर्चुअली जुड़े बूथ स्तर तक ध्वजारोहण और कार्यक्रम आयोजित 7 से 12 अप्रैल तक ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ MP BJP DOUNDATION DAY : ग्वालियर। मध्य प्रदेश में आज भारतीय जनता पार्टी अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश कार्यालय में सुबह 11 बजे से प्राथमिक और सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम से दोनों नेता 17 जिलों में होने वाले जिला कार्यालयों के भूमिपूजन से वर्चुअली जुड़ेंगे। दुबई का पर्यटन गहरे संकट में… ईरान युद्ध के चलते सूने पड़े होटल-रेस्तरां, 80% घटी कमाई 17 जिलों में नए कार्यालयों का निर्माण शुरू प्रदेश के 17 जिलों में भाजपा के नए जिला कार्यालयों का भूमिपूजन किया जाएगा। इन जिलों में पहले ही जमीन खरीदी जा चुकी है और अब निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू होगा। जिन प्रमुख जिलों में यह कार्यक्रम होगा, उनमें ग्वालियर, सीहोर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, धार ग्रामीण, छिंदवाड़ा और भिंड सहित अन्य जिले शामिल हैं। LPG संकट के बीच एक और राहत की खबर… भारत के नौंवे जहाज ने भी पार किया होर्मुज बूथ स्तर तक मनाया जाएगा स्थापना दिवस स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी कार्यालयों पर विशेष सजावट, ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलन किया जाएगा। पार्टी के नेता भाजपा के इतिहास, विकास और उपलब्धियों पर अपने विचार रखेंगे। कार्यकर्ताओं से अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाने और सोशल मीडिया पर साझा करने की भी अपील की गई है। Ravivar Mantra: सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये आसान पूजा विधि कल से ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ की शुरुआत भाजपा 7 से 12 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ चलाएगी। इस अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा में 50 गांवों का चयन किया गया है। पार्टी के नेता इन गांवों में जाकर जनसंवाद करेंगे, पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगे और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे। जनसंपर्क के साथ स्वच्छता और संवाद पर जोर अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें नेता स्वयं श्रमदान करेंगे। साथ ही चौपालों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल भाषण न दें, बल्कि लाभार्थियों के अनुभव भी साझा करें।

Ashoknagar Bridge Inauguration : अशोकनगर-पिपराई में सिंधिया ने सुनी 1048 शिकायतें, मौके पर 238 का समाधान

Jyotiraditya Scindia

HIGHLIGHTS: जनसुनवाई में कुल 1048 शिकायतें, 238 का तत्काल समाधान दिव्यांग नागरिकों को मौके पर सहायता प्रदान लंबित आवास योजनाओं का समाधान अशोकनगर-पिपराई मार्ग पर 7.06 करोड़ के पुल का उद्घाटन ग्राम पंचायत कजराई में नया पंचायत भवन Ashoknagar Bridge Inauguration : अशोकनगर। जिले के पिपराई में केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं के साथ पहुंचे। कुल 1048 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 238 का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष 810 मामलों को संबंधित विभागों को प्राथमिकता के साथ भेजा गया। पाकिस्तान में हिंदू विरासत पर फिर हमला, कराची में भगवान कृष्ण की मूर्तियां तोड़ी गईं जनसुनवाई में लोगों को मिली राहत सिंधिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई की जाए। दिव्यांग लोगों को कान की मशीन और व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं मौके पर उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा वर्षों से लंबित आवास योजनाओं का समाधान भी कराया गया।   पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन ट्रैकिंग जनसुनवाई में टोकन प्रणाली अपनाई गई और लंबित मामलों की ऑनलाइन ट्रैकिंग की व्यवस्था की गई। इससे हर आवेदन की प्रगति पर नजर रखी जा सकेगी। IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स की लंबी छलांग, RR से छिना नंबर-1 का ताज पुल और पंचायत भवन का उद्घाटन सिंधिया ने अशोकनगर-पिपराई मार्ग पर बने 120 मीटर लंबे पुल का उद्घाटन किया, जिसका निर्माण लागत लगभग 7.06 करोड़ रुपए थी। पुराने पुल के डूबने की समस्या से स्थानीय लोग परेशान थे, अब सालभर सुगम आवागमन संभव होगा। Piyush Mishra का चौंकाने वाला खुलासा! शराब की लत में मां को कहा भला-बुरा, लड़कियों को किए गंदे फोन कजराई में पंचायत भवन का किया लोकार्पण इसके अलावा ग्राम पंचायत कजराई में 43 लाख रुपए की लागत से बने नए पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया गया। इससे पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और ग्रामीणों को एक ही स्थान पर सुविधाएं मिलेंगी।

DATIYA COUNCILLOR MURDERED : मर्डर के बाद ‘MISSION COMPLETE’ — आरोपियों ने की पोस्ट, परिजनों ने किया हाईवे जाम !

DATIYA COUNCILLOR MURDERED

HIGHLIGHTS: दिनदहाड़े गोली मारकर पार्षद की हत्या आरोपियों ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘मिशन कंपलीट’ पुलिस ने तीन आरोपियों को तुरंत किया गिरफ्तार परिजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर रखी मांगें नाराज लोगों ने 30 मिनट तक हाइवे जाम किया DATIYA COUNCILLOR MURDERED : दतिया। वार्ड नंबर-1 के भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद मामला और ज्यादा गंभीर तब हो गया, जब आरोपियों ने सोशल मीडिया पर ‘Mission Complete’ लिखकर पोस्ट कर दी। घटना के बाद इलाके में डर, गुस्सा और आक्रोश का माहौल बन गया है, वहीं परिजन न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। DATIYA BY ELACTION : रातों-रात गया विधायकी का ताज, कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा; राजपत्र में दतिया विधानसभा सीट खली! ‘मिशन कंपलीट’ पोस्ट से मचा हड़कंप हत्या के बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया पर ‘मिशन कंपलीट’ लिखकर पोस्ट किया, जिससे मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया। आरोपी छोटू उर्फ पंकज कुशवाहा ने ‘छोटू कुशवाहा 302’ नाम से अकाउंट बनाकर यह पोस्ट डाली थी। जीतू पटवारी आधी रात को विधानसभा पहुंचे, बोले-BJP के इशारे पर हो रही MLA की सदस्यता खत्म करने की साजिश पुलिस की त्वरित कार्रवाई घटना के कुछ ही समय बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपी छोटू के साथ गोलू और सुधीर कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित कड़ियों की तलाश जारी है। MP: भोपाल में बंसल वन मॉल के बाहर नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात… परिजनों का विरोध और मांगें घटना के बाद मृतक के परिजन और समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने परिवार की सुरक्षा, आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। सीएम धामी ने केदारनाथ रावल से की मुलाकात, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर चर्चा कलेक्ट्रेट के सामने हाइवे जाम कलेक्टर के देरी से पहुंचने पर गुस्साए लोगों ने कलेक्ट्रेट के सामने हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। दोपहर 12:20 से 12:50 तक दोनों लेन और सर्विस रोड पर यातायात बाधित रहा। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समझाने के बाद करीब 30 मिनट में जाम समाप्त हुआ।

DATIYA BY ELACTION : रातों-रात गया विधायकी का ताज, कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा; राजपत्र में दतिया विधानसभा सीट खली!

MLA RAJENDRA BHARTI

HIGHLIGHTS : देर रात विधानसभा सचिवालय खोलकर सीट रिक्त घोषित 27 साल पुराने मामले में 3 साल की सजा 60 दिन की अपील अवधि, राहत न मिली तो उपचुनाव तय कांग्रेस ने इसे राजनीतिक साजिश बताया चुनाव आयोग को भेजी गई सीट रिक्ति की सूचना DATIYA BY ELACTION : दतिया। मध्यप्रदेश की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म करने का आदेश देर रात जारी किया गया। बता दें कि गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा अचानक पहुंचे और सचिवालय खुलवाकर पूरी प्रक्रिया शुरू करवाई। इसके बाद सीट रिक्त घोषित करने का पत्र चुनाव आयोग को भेजने की कार्रवाई शुरू हुई। जीतू पटवारी आधी रात को विधानसभा पहुंचे, बोले-BJP के इशारे पर हो रही MLA की सदस्यता खत्म करने की साजिश कांग्रेस नेताओं ने जताया विरोध इस घटनाक्रम की खबर मिलते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा विधानसभा पहुंचे। उन्होंने प्रमुख सचिव से सवाल किया कि आखिर इतनी रात में यह कार्रवाई क्यों की जा रही है। हालांकि, उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह कदम राजनीतिक दबाव में उठाया गया है और नियमों के खिलाफ है। चमत्कारी जामसांवली हनुमान मंदिर, जहां नाभि से बहता है पवित्र जल कोर्ट का फैसला बना आधार यह पूरा मामला उस फैसले के बाद सामने आया जिसमें दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने राजेंद्र भारती को 27 साल पुराने एफडी हेराफेरी केस में दोषी ठहराते हुए 3 साल की सजा सुनाई। हालांकि अदालत ने उन्हें अपील के लिए 60 दिन का समय दिया है और फिलहाल सजा पर रोक भी लगाई है। Liquor Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका, इस राज्य में अंग्रेजी शराब महंगी हुई 100 रुपये तक उपचुनाव की संभावना बढ़ी यदि निर्धारित 60 दिनों के भीतर उच्च अदालत से राजेंद्र भारती को राहत नहीं मिलती है, तो दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय है। नियमों के अनुसार सीट खाली होने के 6 महीने के भीतर चुनाव कराना अनिवार्य होता है। अब अंतिम निर्णय चुनाव आयोग के हाथ में है। सीएम मोहन यादव करेंगे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, उज्जैन बनेगा ग्लोबल टाइम सेंटर 27 साल पुराना घोटाला क्या है? यह मामला 1998 में शुरू हुआ था, जब एक एफडी में हेराफेरी कर उसकी अवधि बढ़ाई गई और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ब्याज निकाला गया। आरोप है कि राजेंद्र भारती ने बैंक क्लर्क के साथ मिलकर यह गड़बड़ी की थी। सालों तक चले इस मामले में आखिरकार अदालत ने दोष सिद्ध कर सजा सुनाई। Sourav Ganguly biopic : सौरभ गांगुली की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू कांग्रेस का पलटवार: “लोकतंत्र पर हमला” कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए कहा कि विधानसभा सचिवालय का दुरुपयोग किया गया है। पार्टी का कहना है कि वह इस फैसले के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ाई लड़ेगी। hanuman jayanty mela : शिवपुरी झांसी लिंक रोड पर हनुमान जयंती के अवसर पर मेले की धूम आगे क्या? अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या राजेंद्र भारती को उच्च न्यायालय से राहत मिलती है या दतिया में उपचुनाव की तैयारी शुरू होगी। आने वाले दिनों में यह मामला मध्यप्रदेश की राजनीति की दिशा तय कर सकता है।  

Dabra MLA Suresh Raje car fine : हूटर लगा तो नहीं मिली छूट, डबरा विधायक की कार पर 10 हजार का चालान

MLA CAR FINE

HIGHLIGHTS: विधायक की कार पर अवैध हूटर मिलने पर 10 हजार का चालान मौके पर हूटर हटाकर जब्त किया गया बेटे को बुलाकर विधायक ने भरवाया जुर्माना सिविल मजिस्ट्रेट की निगरानी में चला अभियान सैकड़ों वाहनों पर भी की गई कार्रवाई Dabra MLA Suresh Raje car fine : ग्वालियर। जिले के डबरा में चल रहे मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान के दौरान नियम तोड़ने पर कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की कार पर भी कार्रवाई की गई। बता दें कि कार पर अवैध रूप से हूटर लगाए जाने पर प्रशासन ने 10 हजार रुपये का चालान लगाया था। मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान-आंद्रे रसेल की कमी नहीं भर सकते कैमरून ग्रीन पुलिस ने की वाहनों की सघन जांच चेकिंग अभियान सिविल न्यायालय मजिस्ट्रेट की निगरानी में चलाया जा रहा था, जिसमें पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान डबरा विधायक की गाड़ी को रोका गया, जहां वाहन पर लगे हूटर को नियमों के खिलाफ पाया गया। आयुष्मान योजना बनी वरदान देवास में मरीजों को मिल रहा मुफ्त डायलिसिस.. वाहन से हूटर को हटाया नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही हूटर को हटाया गया और जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही विधायक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। बताया जा रहा है कि विधायक ने मौके पर ही अपने बेटे को बुलाकर चालान की राशि जमा करवाई। पेट्रोल डीजल की किल्लत की अफवाह फेल तेल कंपनियों ने कहा देश में भरपूर स्टॉक और अन्य कारों के भी काटे चालान इस अभियान के दौरान सिर्फ एक ही वाहन पर कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सैकड़ों लोडिंग वाहनों और अन्य कारों के भी चालान काटे। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए लगातार जारी रहेगा। हरीश की 13 साल के संघर्ष की जंग खत्म… दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी गई अतिम विदाई नियमों का उललंफन करने पर नहीं मिलेगी छूट प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि कानून सबके लिए बराबर है, चाहे आम नागरिक हो या जनप्रतिनिधि। नियमों का उल्लंघन करने पर किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी।

GUNA BRIEB CASE : CM मोहन यादव का ऑन द स्पॉट एक्शन, काम नहीं करने वाले अफसरों के लिए दो टूक; लापरवाह अफसरों को मैदान से हटा देंगे… गुना रिश्वत कांड के एक्शन पर बोले CM यादव

GUNA BRIBE CASE

HIGHLIGHTS: गुना में 1 करोड़ नकद वाली कार पर 20 लाख रिश्वत का आरोप SP अंकित सोनी को तत्काल प्रभाव से हटाया गया चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच जारी CM मोहन यादव ने लापरवाह अफसरों पर कड़ा रुख दिखाया योग्य अफसरों को मिलेगा मौका, सुशासन सुनिश्चित GUNA BRIEB CASE : मध्यप्रदेश। गुना जिले में 19 मार्च की रात रूठियाई चौकी क्षेत्र में पुलिस ने गुजरात के एक जीरा व्यापारी की कार रोकी, जिसमें लगभग 1 करोड़ रुपए नकद पाए गए। आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने 20 लाख रुपए रिश्वत लेकर वाहन छोड़ दिया। अगले दिन आईपीएस अधिकारी के कॉल के बाद ये पैसे वापस कर दिए गए। Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी को मामले की जानकारी 20 मार्च को मिली, लेकिन उन्होंने न वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और न ही दोषियों पर कार्रवाई की। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 मार्च को SP को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया और उनकी जगह आईपीएस हितिका वासल को गुना का नया SP नियुक्त किया। Chaitra Ashtami Special: ऐसे बनाएं काला चना का प्रसाद, जानें आसान रेसिपी पुलिसकर्मियों पर सख्ती और प्रशासनिक संदेश धरनावदा थाना प्रभारी प्रभात कटारे, रूठियाई चौकी प्रभारी साजिद हुसैन, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिकरवार और आरक्षक सुंदर रमन को सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि प्रशासनिक शिथिलता, लापरवाही या भ्रष्टाचार किसी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होंगे। ऊर्जा और कृषि पर सरकार का फोकस, Narendra Modi बोले-भारत आत्मनिर्भरता की राह पर काम करने वालों को मौका, लापरवाहों को मैदान से हटाया जाएगा मुख्यमंत्री ने कहा, जो काम नहीं करेगा उसे हटाया जाएगा, काम करने वालों को मौके दिए जाएंगे। उन्होंने प्रशासनिक निरंतरता और सुशासन के लिए प्रतिबद्धता जताई। सफलता के मंत्र कार्यक्रम पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह सिलसिला तब से शुरू हुआ जब वे शिक्षा मंत्री थे और बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

SUPREME COURT ORDER : MP कांग्रेस को राहत: मुकेश मल्होत्रा विधायक बने रहेंगे, SC ने ग्वालियर HC के आदेश पर लगाया स्टे

SUPREME COURT

HIGHLIGHTS: • सुप्रीम कोर्ट ने 23 जुलाई तक स्टे दे दिया • विवेक तन्खा ने की पैरवी • हाईकोर्ट ने 9 मार्च को चुनाव रद्द किया था • चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामले छुपाने का आरोप • राहत के बावजूद वोटिंग और सैलरी पर रोक SUPREME COURT ORDER : ग्वालियर । मध्यप्रदेश के बहुचर्चित कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई। कोर्ट ने उनके चुनाव को रद्द करने वाले ग्वालियर हाईकोर्ट के फैसले पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी। ग्वालियर में तानसेन होटल तिराहा पर तेल फैलने से बाइक सवार घायल, ट्रैफिक बाधित वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने मुकेश मल्होत्रा की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने याचिका पर सुनवाई करते हुए अंतरिम राहत दे दी। किसानों के खाते में बड़ी राहत, PM-Kisan Yojana की कुल राशि 4.27 लाख करोड़ के पार हाईकोर्ट ने क्या किया था? 9 मार्च 2025 को ग्वालियर हाईकोर्ट ने चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामले छुपाने के आरोप में मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया था। कोर्ट ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए 15 दिन का समय भी दिया था। इसी फैसले को चुनौती देते हुए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। डीपफेक के खिलाफ सख्त कदम, Gautam Gambhir ने Delhi High Court में लगाई गुहार राहत के साथ लगे प्रतिबंध सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बावजूद मुकेश मल्होत्रा पर कुछ शर्तें लागू रहेंगी। वे राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं डाल सकेंगे, उन्हें विधायक मानदेय नहीं मिलेगा। हालांकि वे विधानसभा की कार्यवाही में पूरी तरह शामिल हो सकेंगे।  

BHIND MLA HEMANT KATARE: भिंड के अटेर पुल पर विधायक नाराज: हेमंत कटारे ने कहा – “पुल जल्द चालू करें, सिंचाई परियोजना की समय-सीमा बताएं”

BHIND ATAIR BRIDGE

HIGHLIGHTS: अटेर विधायक हेमंत कटारे ने पुल निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई लोक निर्माण विभाग को पुल जल्द चालू करने के निर्देश कनेरा उद्वहन सिंचाई योजना की प्रगति पर समय-सीमा तय करने को कहा बैठक में कई विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा अधिकारियों को जनता से जुड़े कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश BHIND MLA HEMANT KATARE: ग्वालियर। भिंड जिले के अटेर विधायक हेमंत सत्यदेव कटारे ने चंबल नदी पर बन रहे अटेर पुल के निर्माण में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई। बता दें कि अटेर के आईटीआई परिसर में आयोजित विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने सेतु निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल का कार्य शीघ्र पूरा किया जाये और आम जनता के लिए उसे चालू किया जाए। ऊर्जा आपूर्ति को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर गया एलपीजी लेकर आ रहा ‘नंदा देवी’ जहाज सिंचाई योजना पर समय-सीमा तय करने के निर्देश विधायक ने कनेरा उद्वहन सिंचाई परियोजना की प्रगति पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों से स्पष्ट समय-सीमा तय करने को कहा। उन्होंने कहा कि समय पर परियोजना पूरी होने से क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। उज्जैन में गैस संकट: रेस्टोरेंट संचालकों ने डीजल लकड़ी भट्टियों का सहारा लिया, 10 दिन की वेटिंग सभी विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में विधायक ने राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, ऊर्जा, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, कृषि, खाद्य नागरिक आपूर्ति, सहकारिता और नगर परिषद सहित अन्य विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की। 3 बार ‘तलाक’ बोलकर पत्नी को छोड़ा, दूसरी शादी कर लाया पति: खंडवा में ट्रिपल तलाक केस, पति समेत सास-ससुर पर FIR अधिकारियों को जनता सेवा में निर्देश हेमंत कटारे ने अधिकारियों को जनता से जुड़े सभी कार्य समय-सीमा में पूरा करने और लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि शिकायतें मिलती हैं, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उच्च स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। GWALIOR LAND DISPUTE: ग्वालियर में 200 करोड़ की जमीन पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक: गुप्तेश्वर सोसायटी के पक्ष में फैसले पर फिलहाल ब्रेक सामाजिक कल्याण और राशन वितरण पर ध्यान महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को टीएचआर वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के तहत आर्थिक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में पीडीएस राशन वितरण में किसी भी गड़बड़ी से बचने की चेतावनी दी गई।