Chambalkichugli.com

Chhath Mahaparv: CM डॉ. मोहन यादव ने विक्रम सरोवर घाट पर सूर्य को दिया अर्घ्य…

Chhath Mahaparv

Chhath Mahaparv: उज्जैन। छठ महापर्व के आखिरी दिन मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन हुआ। इस दौरान उज्जैन के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विक्रम सरोवर पर आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में पहुंचे और सूर्यदेव को जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्रद्धालुओं से मुलाकात की और भगवान सूर्यदेव से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि छठ पूजा आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था की थी। विक्रम सरोवर घाट पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम दिखाई दिया। (Chhath Mahaparv)

इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के मनकामनेश्वर महादेव उद्यान में आयोजित छठ महोत्सव में शामिल हुए थे। वहां उन्होंने जलाभिषेक कर छठी मैया की पूजा की। साथ ही प्रदेशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी थीं।

READ MORE: आज दिया गया उगते सूर्य को अर्घ्य, पूरा हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *