Chambalkichugli.com

Chhindwara News: 1.37 लाख उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, समाधान योजना में सरचार्ज होगा माफ

Chhindwara News

Chhindwara News: छिंदवाड़ा। बिजली बिल बकाया चुकाने में मुश्किलों का सामना कर रहे उपभोक्ताओं के लिए मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बड़ी राहत दी है। दिवाली के बाद कंपनी ने “समाधान योजना 2025–26” की शुरुआत कर दी है।

इस योजना के तहत एकमुश्त बकाया राशि जमा करने पर उपभोक्ताओं को पूरा सरचार्ज माफ या भारी छूट दी जाएगी। योजना का पहला चरण 1 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा।

कंपनी के अनुसार छिंदवाड़ा वृत्त में लगभग 1 लाख 37 हजार 552 उपभोक्ता इस योजना के पात्र हैं। इन उपभोक्ताओं पर कुल 32 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया दर्ज है। इसमें घरेलू, व्यवसायिक, औद्योगिक और कृषि उपभोक्ता शामिल हैं। हालांकि सरकारी विभागों को योजना के दायरे से बाहर रखा गया है।

READ MORE: छठे सिंहस्थ की तैयारी में जुटा उज्जैन, 65 साल पुराना ज्योति नगर सबस्टेशन होगा हाई-टेक

मैदान में उतरी टीम

योजना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए कंपनी ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कैंप लगाना शुरू कर दिया है। अब तक 122 शिविर लगाए जा चुके हैं। शुरुआती चरण में ही 514 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया और 12.27 लाख रुपये का बकाया जमा किया। इस पर उन्हें 73 हजार रुपये से अधिक का सरचार्ज माफ हुआ।

READ MORE:  माओवादी संगठन को बड़ा झटका, मोस्ट वांटेड हिडमा मुठभेड़ में ढेर

जल्दी जमा करने पर अधिक छूट

बिजली कंपनी ने बकायेदारों से अपील की है कि योजना की अंतिम तिथि 31 दिसंबर से पहले अपना बकाया जमा कर लाभ उठाएं। अधिकारियों के अनुसार जितनी जल्दी राशि जमा की जाएगी, उतनी अधिक छूट मिलेगी। योजना खत्म होने के बाद फिर सरचार्ज सहित पूरी राशि चुकानी होगी और कनेक्शन कटने की कार्रवाई भी हो सकती है।

जो उपभोक्ता कैंप तक नहीं पहुँच पाए हैं, वे नजदीकी वितरण केंद्र या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी योजना का लाभ ले सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह उपभोक्ताओं के लिए बकाया चुकाने का सबसे आसान और लाभदायक मौका है।

Read More: पति के दोस्त ने किया रेप, मारपीट कर कमरे में की वारदात

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *