Chambalkichugli.com

CM Mohan Yadav ने एक क्लिक में 3 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में डाले 238.78 करोड़

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav: श्योपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को बड़ौदा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एक क्लिक कर प्रदेश के 3 लाख 5 हजार 410 किसानों के खातों में 238 करोड़ 78 लाख रुपये की राहत राशि ट्रांसफर की। सबसे बड़ा हिस्सा श्योपुर जिले को मिला।

जिले-जिले बंटे इतने करोड़

– श्योपुर: 10,078 धान किसान → 100.83 करोड़
– हरदा: 95,989 सोयाबीन किसान→ 71.52 करोड़
– विदिशा: 51,830 किसान → 29.15 करोड़
– नर्मदापुरम: 22,779 किसान → 19.84 करोड़
– धार: 19,173 किसान → 10.31 करोड़
– खंडवा: 12,961 किसान→ 7.13 करोड़

READ MORE: दिल्ली से बरामद हुई घर से भागी 16 साल की नाबालिग

कुल 2148 गांवों के किसानों को फसल खराबे का मुआवजा सीधे खाते में पहुंचा।

मंच से मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा:

“कान खोलकर सुन लो कांग्रेसी… 70 साल राज किया, किसान के पसीने की कीमत कभी नहीं समझी। चवन्नी तक नहीं दी। हम 16 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर दे रहे हैं, वो तीन हजार भी नहीं देते थे।”

READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश

“पप्पू और पप्पू की मम्मी की सरकार खत्म”

“कांग्रेस वाले भावांतर का पैसा नहीं देंगे कहते थे – आओ देख लो, जो कहा वो कर दिखाया। पप्पू और पप्पू की मम्मी की सरकार अब खत्म हो चुकी है। राम मंदिर का प्रमाण मांगने वाले आज मंदिर जगमगाता देख रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा:

“किसान सम्मान निधि 70 साल कांग्रेस ने नहीं दी, मोदी जी ने दी। मध्य प्रदेश में हमने इसे दोगुना किया। खेत से मंडी तक, सीमा से खलिहान तक – किसान और जवान की चिंता सिर्फ भाजपा करती है।”

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद, विधायक और हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे। (CM Mohan Yadav)

READ MORE: परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *