Chambalkichugli.com

27 नवंबर को बड़ौदा पहुंचेंगे CM Mohan Yadav, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav:  श्योपुर। श्योपुर जिले के बड़ौदा तहसील मुख्यालय पर 27 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन कार्यक्रम की हर व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सोमवार को बड़ौदा पहुंचकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने चन्द्रसागर तालाब के पास सौरती मैदान में बनाए जा रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयसीमा में सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक

थाना परिसर के पीछे तैयार हो रहे सभा स्थल का भी अवलोकन किया गया। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में बारिश से प्रभावित किसानों को धान फसल नुकसान का मुआवजा वितरित करेंगे।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन और विजय शाक्य सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न विभागों को मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। (CM Mohan Yadav)

कलेक्टर ने नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। इसके बाद तहसील कार्यालय में राजस्व अमले के साथ बैठक कर निर्देश दिए गए। प्रशासन का दावा है कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। (CM Mohan Yadav)

READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *