Chambalkichugli.com

Coldrif Syrup Scandal : जहरीले सिरप से गई 24 बच्चों की जान, न्यायिक हिरासत में कंपनी मालिक रंगनाथन..

Coldrif Syrup Scandal

Coldrif Syrup Scandal : मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप से 24 मासूमों की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। तमिलनाडु की श्रीसन फार्मा कंपनी के मालिक रंगनाथन गोविंदन को अदालत ने न्यायिक हिरासत (Coldrif Syrup Scandal) में भेज दिया है। इससे पहले एसआईटी ने उन्हें पूछताछ के लिए कांचीपुरम ले जाकर 10 दिन की पुलिस रिमांड पर रखा था।

एसआईटी प्रमुख जितेंद्र सिंह जाट ने बताया कि रिमांड खत्म होने के बाद रंगनाथन को परासिया के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गौतम गुर्जर के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में सिरप लिखने वाले डॉक्टर प्रवीण सोनी, उनके भतीजे और थोक विक्रेता राजेश सोनी, तथा डॉक्टर की पत्नी के मेडिकल स्टोर (Coldrif Syrup Scandal) के फार्मासिस्ट सौरभ जैन पहले से ही जेल में हैं।

जांच में खुलासा हुआ कि छिंदवाड़ा और आसपास के जिलों में बच्चों की मौत कोल्ड्रिफ सिरप में मौजूद जहर के कारण हुई। सिरप पीने के बाद कई बच्चों की किडनी फेल हो गई थी। इस घातक लापरवाही के बाद प्रशासन ने कंपनी की फैक्ट्री को सील कर दिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने दो औषधि निरीक्षकों और एफडीए के एक उप निदेशक को निलंबित कर दिया। इसके अलावा राज्य औषधि नियंत्रक का भी तबादला कर दिया गया है। वहीं, स्थानीय अदालत ने डॉक्टर सोनी की जमानत याचिका खारिज कर दी है, जिसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में अपील दायर की है। (Coldrif Syrup Scandal)

READ MORE: बेदखली नोटिस से फीकी पड़ी दिवाली, झुग्गी बस्ती के निवासियों में भय का माहौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *