Crime News: इंदौर । शहर में एक युवती के साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर फर्जी पहचान बनाकर युवती से संबंध बनाने, ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने के गंभीर आरोप हैं।
पुलिस के मुताबिक, युवती ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने खुद को दूसरे नाम से परिचित कराकर दोस्ती की थी। इसके बाद उसे होटल में बुलाया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने उसका वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया ( Crime News)।
Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी
पीड़िता ने किया खुलासा
पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी उसे अपने दोस्तों के संपर्क में लाया और उन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है( Crime News)।
विजयनगर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। इस मामले में साइबर साक्ष्यों और युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
होटल बुलाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात आरोपी इरफान अली से साल 2023 में तब हुई जब वह नौकरी की तलाश में थी। इरफान ने खुद को एक अन्य नाम से परिचित कराकर उससे दोस्ती की। युवती ने बताया कि दोनों की पहली मुलाकात 21 मॉल के पीछे हुई थी, जहां से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।
कुछ समय बाद इरफान ने उसे होटल में मिलने के लिए बुलाया। वहीं उसने उसे सिगरेट पीने के लिए दी, जिसके बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता ने बताया कि तब आरोपी उसे हॉलिडे होटल ले गया, जहां उसने नशे की हालत में रेप किया। उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार ब्लैकमेल करता रहा ।
READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें