Chambalkichugli.com

Datia News: दतिया में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने विवाद के बाद की आत्महत्या

Datia News

Datia News: दतिया। भांडेर थाना क्षेत्र के खिरिया साहब गांव में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 65 वर्षीय सुखनंदन दोहरे ने अपने कच्चे घर की मेयार पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी।

READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक

विवाद के बाद लौटकर उठाया खौफनाक कदम

जानकारी के अनुसार, घटना से कुछ समय पहले सुखनंदन का गांव की बुजुर्ग महिला सावित्री दोहरे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि महिला का हाथ फ्रैक्चर हो गया। इससे दुखी और तनाव में आए सुखनंदन सीधे घर लौटे और आत्मघाती कदम उठा लिया।

दिल दहला देने वाला दृश्य

घटना के समय परिवार के लोग घर से बाहर थे। जब वे शाम करीब 7:30 बजे लौटे तो उन्होंने सुखनंदन को मेयार से लटका हुआ पाया, जिसके बाद पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भांडेर अस्पताल भेजा।

Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा

दो बेटों के सहारे चलता था परिवार

मृतक सुखनंदन दोहरे के दो बेटे हैं, जो मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। घटना के बाद परिवार सदमे में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विवाद की वजहों की भी तहकीकात की जा रही है। (Datia News)

READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *