Datia News: दतिया। शराब पार्टी के दौरान गोलीबारी के मामले में घायल हुए युवक की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने कलेक्टर बंगले के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया।
शराब पार्टी में हुआ विवाद
दरअसल, दतिया की पुरानी जेल निवासी चंद्रशेखर रायकवार रविवार रात अपनी दोस्त गिट्टे कोरी के साथ शराब पार्टी कर रहे थे। देर रात नशे में दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद गिट्टे ने कट्टा निकालकर चंद्रशेखर को गोली मार दी। (Datia News ) प्राथमिक उपचार के बाद चंद्रशेखर को परिजन दिल्ली ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने कलेक्टर बंगले पर किया प्रदर्शन
चंद्रशेखर का शव आज दतिया पहुंचा। गुस्साए परिजनों ने कलेक्टर बंगले के सामने शव रखकर सड़क जाम लगा दिया। (Datia News ) आरोपी की गिरफ्तारी के साथ-साथ दो अन्य आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।
सूचना मिलने पर एसडीओपी विनायक शुक्ला और कोतवाली टीआई धीरेन्द्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। (Datia News ) उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम शांतिपूर्वक समाप्त हुआ।
कोतवाली पुलिस ने आरोपी गिट्टे कोरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
READ MORE: MP युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका