Datia News: दतिया। जिले में पुलिस विभाग के तबादलों की प्रक्रिया एक बार फिर तेज हो गई है। गुरुवार रात एसपी सूरज कुमार वर्मा ने एक सब इंस्पेक्टर सहित 11 पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए आदेश जारी किए। इस फेरबदल में सबसे बड़ा बदलाव एसआई भास्कर शर्मा का है।
READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक
एसआई भास्कर शर्मा को मिली सिविल लाइन थाने की कमान
शर्मा लंबे समय से पुलिस लाइन में तैनात थे। उससे पहले वे उनाव सहित कई थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। अब उन्हें सिविल लाइन थाना प्रभारी बनाकर महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है।
महिला आरक्षकों के तबादले
• आशा कुशवाह – दुरसड़ा से उनाव
• अंजू राजे – लांच से पुलिस लाइन
Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा
प्रधान आरक्षकों के तबादले
• राहुल भार्गव – पुलिस लाइन से बड़ौनी
• महेंद्र शर्मा – सिनावल से गोराघाट
• सुरेश कुशवाह – गोदन से लांच
• परशुराम प्रजापति – लांच से पुलिस लाइन
• सिया चरण परिहार – महिला थाना से शिकायत शाखा
• उत्तम जाटव – गोराघाट से सोनागिर
आरक्षकों के तबादले
• भूपेंद्र राणा – इंदरगढ़ से सिविल लाइन
• गजेंद्र कुशवाहा – पुलिस लाइन से दुरसड़ा
एसपी द्वारा जारी ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।
Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत