MP News : दिल्ली से भोपाल आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6364 बुधवार दोपहर यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गई, जब लैंडिंग से ठीक पहले विमान ने अचानक हवा में यू-टर्न ले लिया। निर्धारित समय पर भोपाल पहुंचने के बावजूद विमान को डायवर्ट कर इंदौर उतार दिया गया, जिससे भोपाल एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों और परिजनों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
कुछ मिनटों की दूरी पर था विमान
फ्लाइट को दोपहर करीब 1:15 बजे भोपाल उतरना था। परिजन आगमन स्क्रीन देखते रहे और उम्मीद करते रहे कि विमान किसी भी समय लैंड करेगा, लेकिन अचानक स्क्रीन पर स्थिति बदलकर ‘इंदौर में उतरी’ दिखने लगी।
Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा
क्यों डायवर्ट हुई फ्लाइट?
भोपाल एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि डायवर्जन पायलट का फैसला था और संभवतः विमान में ईंधन भरने की जरूरत के कारण यह कदम उठाया गया।
दूसरी ओर, विमान में मौजूद यात्रियों को क्रू की तरफ से बताया गया कि भोपाल में तेज और अनुकूल न होने वाली हवा के कारण विमान उतर नहीं सकता, इसलिए इंदौर ले जाया जा रहा है।
Read More: कोचिंग जाने का बहाना बनाकर निकली छात्रा, माता-पिता की रोक-टोक से थी नाराज
इंदौर में ईंधन भरने के बाद दोबारा रवाना
सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट को इंदौर में ईंधन भरने के बाद दोबारा उड़ान भरनी पड़ी। यात्रियों को लगभग 1:30 से 1:45 घंटे की कुल देरी का सामना करना पड़ा।
इंडिगो की ही एक अन्य उड़ान 6E 6365, जिसे दोपहर 1:45 बजे भोपाल से दिल्ली उड़ान भरनी थी, डायवर्जन और संचालन में बदलाव के कारण देरी से रवाना हुई।
एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार
राजा भोज एयरपोर्ट पर मौजूद लोग लगातार अपडेट चेक करते रहे।
एक यात्री, जो अपनी बहन को लेने आया था, ने बताया कि पहले उन्हें लगा यात्रियों को डायवर्जन के बाद खुद अपनी व्यवस्था करनी होगी। बाद में एयरपोर्ट स्टाफ ने बताया कि विमान इंदौर में ईंधन भरकर वापस भोपाल आएगा।
Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा