Chambalkichugli.com

Dhurandhar 2 collection: धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

 
 Dhurandhar 2 collection:  नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने आते ही सिनेमाघर में धमाल मचा दिया था इस फिल्म ने काफी अच्छा खासा कलेक्शन कर दिखाया था। इसकी कहानी इस फिल्म के किरदार और रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की एक्टिंग को दशकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। वहीं अब इसका पार्ट 2 यानी ‘धुरंधर 2’ दस्तक देने को तैयार है जिसकी एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट सामने आई है।

एडवांस बुकिंग में भी रचा इतिहास
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका करना शुरू कर दिया है। इसके बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है की फिल्म काफी कमाल कर दिखाएगी और फिर से काफी अच्छा रिकॉर्ड बनाएगी। ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग के मामले से इतिहास रच दिया है और बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रीमियर का नया रिकॉर्ड बना डाला है। फिल्म के प्रीमियर शो के लिए अभी तक 2 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ ने ‘स्त्री 2’ भी पछाड़ दिया है। इसी आंकड़े के साथ रणवीर सिंह की फिल्म ने ‘स्त्री 2’ के 10 करोड़ रुपये के सबसे बड़ प्रीमियर ग्रॉस रिकॉर्ड को धूल चटा दी है. ‘धुरंधर 2’ के सिर्फ प्रीमियर के लिए ही अब तक 2,05,856 टिकट बिक चुकी हैं और पूरे भारत में इसके लिए करीब 7510 शोज रखे गए हैं।

कब है फिल्म का स्पेशल प्रीमियर
फिल्म ‘धुरंधर 2′ स्पेशल प्रीमियर 18 मार्च को और दुनिया भर में थिएटर में 19 मार्च को रिलीज होना है। ऐसे में घरेलू और इंटरनेशनल दोनों मार्केट से एडवांस बुकिंग के मामले में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुरुआती ट्रैकिंग डेटा एक बड़ी ओपनिंग की ओर इशारा कर रहे हैं। बता दें कि, इस बार मेकर्स ने पेड प्रीमियर शो प्लान किए हैं, क्योंकि फिल्म तेलुगु समेत कई भाषाओं में रिलीज हो रही है, इसलिए एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो गई है और रिस्पॉन्स शानदार रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News