Chambalkichugli.com

गुना में IAS Santosh Verma का पुतला फूंका, ब्राह्मण समाज में आक्रोश

IAS Santosh Verma

IAS officer Santosh Verma: गुना। IAS अधिकारी संतोष वर्मा के कथित आपत्तिजनक बयान के बाद शहर में विरोध की आग भड़क उठी है। बुधवार को सवर्ण आर्मी, जिला ब्राह्मण सभा, करणी सेना और सर्व सनातन समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौराहे पर संतोष वर्मा का पुतला फूंककर अपना रोष जाहिर किया।

पुतले पर बरसाए जूते-चप्पल (IAS officer Santosh Verma)

कार्यकर्ता हनुमान चौराहे पर एकत्र हुए और IAS संतोष वर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतले पर जूते-चप्पलों की बौछार की गई, इसके बाद पुतला फूंक दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने इसे “ब्राह्मण समाज और महिलाओं का घोर अपमान” बताया।

READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक

अजाक्स सम्मेलन में दिया था विवादित बयान (IAS officer Santosh Verma)

विवाद की जड़ अजाक्स के एक सम्मेलन में संतोष वर्मा का बयान है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था –

“कोई ब्राह्मण अपनी बेटी को मेरे बेटे के लिए दान दे दे या मेरे बेटे से कोई ब्राह्मण कन्या अवैध संबंध बना ले, तब तक आरक्षण जारी रहेगा।”

इस बयान को ब्राह्मण समाज ने अपनी बेटियों और पूरे समुदाय के खिलाफ घोर आपत्तिजनक और अभद्र बताया है।

कलेक्ट्रेट पहुंच राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन (IAS officer Santosh Verma)

पुतला दहन के बाद प्रदर्शनकारी रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि:

ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने कहा, “कोई भी अधिकारी चाहे किसी भी जाति का हो, अगर सामान्य वर्ग या महिलाओं के खिलाफ इस तरह की गंदी और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करता है तो उसे नौकरी से लेकर जेल तक जाना पड़ेगा। यह सिविल सेवा नियमों का खुला उल्लंघन है।”

READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *