Electricity In Datia: दतिया। शहर में सोमवार को पोस्ट-मानसून मेंटेनेंस कार्य की वजह से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने जानकारी दी कि 33 केवी और 33/11 केवी सबस्टेशनों पर रिपेयर और तकनीकी सुधार कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण अलग-अलग समय पर फीडरों में बिजली बंद रहेगी।
कंपनी के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक अधिकांश इलाकों में सप्लाई बाधित रहेगी, जबकि कुछ क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी।
कहां-कहां बिजली रहेगी बंद
- 33 केवी नयाखेड़ा फीडर से जुड़े बसई सबस्टेशन क्षेत्र
सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पूर्ण रूप से सप्लाई बंद - 11 केवी गंधरी आबादी फीडर क्षेत्र
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित - शास्त्री नगर, दुरसा, रिछार, पिपरआ कला, बेहरुका, खोदन और जिगना क्षेत्र
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सप्लाई बंद - 11 केवी रिधारी और मादीना फीडर क्षेत्र
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली बंद
कंपनी का आग्रह
वितरण कंपनी ने कहा कि बिजली बहाली का समय मेंटेनेंस प्रगति के अनुसार बदल सकता है। उपभोक्ताओं से अपील है कि निर्धारित समय में आवश्यक तैयारियां कर लें और असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था रखें।
READ MORE: रेप केस में डीएनए रिपोर्ट छिपाने पर हाईकोर्ट सख्त, पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश