Chambalkichugli.com

दतिया के किसानों को बड़ी सौगात, रबी सीजन में मिलेगी बिना कटौती बिजली

datita news

Datia News: दतिया जिले के किसानों को रबी सीजन में अब सिंचाई के लिए बेहतर और बिना रुकावट बिजली मिलेगी। एमपी ट्रांसको ने भांडेर के 132 केवी सबस्टेशन पर 50 MVA का नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर उसे शुरू कर दिया है।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से दतिया जिले की बिजली पारेषण क्षमता मजबूत हुई है। नए ट्रांसफॉर्मर के लगने से सबस्टेशन की क्षमता 63 MVA से बढ़कर अब 113 MVA हो गई है। इससे किसानों को ज्यादा समय तक और स्थिर बिजली मिल सकेगी।

READ MORE: गुना अपहरण मामले में नया खुलासा, हथियार लहराते आरोपी की फोटो वायरल

भांडेर सबस्टेशन की क्षमता बढ़ी  

एमपी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता राजीव तोतला ने बताया कि इस ट्रांसफॉर्मर से न सिर्फ किसान, बल्कि पिछौर, डबरा, सीतापुर, डगराई, भांडेर, राजघाट और दतिया के घरेलू उपभोक्ता भी लाभान्वित होंगे। इसके अलावा 33 केवी इंडस्ट्रियल फीडर को भी बेहतर सप्लाई मिलेगी।

READ MORE:  शिवपुरी में एम्बुलेंस की कमी का बड़ा असर, प्रसूता ने सड़क पर बच्ची को दिया जन्म

रबी में लगातार बिजली सप्लाई

एमपी ट्रांसको दतिया जिले में कुल 5 एक्सट्रा हाईटेंशन सबस्टेशनों के जरिए बिजली सप्लाई करता है। नए ट्रांसफॉर्मर के बाद जिले की कुल क्षमता 796 MVA से बढ़कर 846 MVA हो गई है।

कुल मिलाकर, दतिया जिले के किसानों के लिए यह कदम बड़ी राहत लेकर आया है। रबी सीजन में उन्हें अब अधिक और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल सकेगी। (Datia News)

READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *