Chambalkichugli.com

गौतम गंभीर ने डर के मारे खाया था बत्तख का मांस, गेंदबाज आशीष नेहरा ने किया था सावधान !


नई दिल्ली। IPL Story Gautam Gambhir three ducks in a row: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने वाले कोच गौतम गंभीर के इंडियन प्रीमियर लीग 2014 का एक मजेदार किस्सा सामने आया है. उन्होंने एक बार बताया था कि कैसे तीन मैच में शून्य पर आउट होने के बाद उन्होंने आशीष नेहरा के डराने के बाद बत्तख का मांस चखा था.
आशीष नेहरा के चिढ़ाने पर गौतम गंभीर ने चखा था बत्तख का मांस
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने आईपीएल का एक मजेदार किस्सा साझा किया था. 2014 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन की शुरुआत उनके लिए कितनी खराब रही थी. उस समय कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गंभीर टूर्नामेंट की शुरुआत में लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट हो गए थे. गंभीर ने एक मजेदार घटना का जिक्र किया जिसमें पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा शामिल थे. गंभीर ने बताया कि आशीष नेहरा ने उनसे कहा था कि वह रात के खाने में डक ऑर्डर करें ताकि चौथी बार शून्य पर आउट होने से बच सकें.
गंभीर ने हरभजन सिंह के शो पर खुलासा किया था, “दिल्ली के चार-पांच लड़के डिनर टेबल पर बैठे थे. आशीष नेहरा ने डक ऑर्डर किया. उन्होंने मुझसे कहा कि डिनर में डक खा लो, नहीं तो अगले मैच में फिर से डक मिल सकता है. मैंने बस थोड़ा सा चखा. उस मैच में मैंने एक रन बनाया और नेहरा ने मुझे उसके बाद मैसेज भी किया.”

लगातार तीसरी बार डक पर आउट होने के बाद गंभीर ने बताया कि उनकी टीम के को-ओनर शाहरुख खान से बातचीत हुई थी. गंभीर ने कहा कि वह खुद को प्लेइंग 11 से बाहर करना चाहते थे, लेकिन शाहरुख इसके खिलाफ थे. “2014 में अबू धाबी में मैंने आईपीएल की शुरुआत लगातार तीन डक के साथ की थी. चौथे मैच में मैंने एक रन बनाया. हमने अपने पहले पांच में से चार मैच हार दिए थे. हम गेम हारने के बाद रिट्ज कार्लटन लौट रहे थे. वह लॉबी में खड़े थे. उन्होंने मुझे साइड में ले जाकर पूछा कि क्या हो रहा है. मैंने कहा कि मैं खुद को बाहर करने का सोच रहा हूं.

गंभीर ने याद किया, “उन्होंने मुझसे कहा, ‘जब तक तुम यहां हो और खेलना चाहते हो, खुद को बाहर नहीं कर सकते.’ उन्होंने मुझसे वादा लिया कि जब तक मैं टीम में हूं, हर मैच खेलूंगा. उसके बाद मैंने लगातार दो-तीन हाफ सेंचुरी लगाईं और 2014 मे हम जीते. कप्तानी के सात सालों में शाहरुख के साथ मेरी यही एक क्रिकेट की बातचीत थी.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *