Chambalkichugli.com

Guna News: इटारसी, बीना और गुना रेलवे स्टेशनों पर छठ गीतों की गूंज, यात्रियों ने त्योहार का अनुभव किया

Guna News

Guna News: इटारसी। भारतीय रेलवे ने छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों को त्योहार की भावना से जोड़ने और उनकी यात्रा को सुखद बनाने के लिए देशभर के प्रमुख स्टेशनों पर पारंपरिक छठ गीतों का प्रसारण शुरू किया है।

इस पहल के तहत पटना, दानापुर, हाजीपुर, भागलपुर, जमालपुर, सोनपुर, नई दिल्ली, गाज़ियाबाद, आनंद विहार टर्मिनल समेत 30 से अधिक प्रमुख स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से छठ गीत बजाए जा रहे हैं।

इटारसी, बीना और गुना में भक्तिमय माहौल

भोपाल मंडल के तहत रानी कमलापति, बीना, गुना और इटारसी रेलवे स्टेशनों पर बिहार की ओर जाने वाली छठ पूजा विशेष ट्रेनों के रवाना होने से पहले छठ गीतों का प्रसारण किया जा रहा है।

यात्रियों ने बताया कि “केलवा के पात पर उगेलन सुरुजदेव”, “कांच ही बांस के बहंगिया”, “छठी मइया के करब हम वरतिया” और “मांगेला हम वरदान हे गंगा मइया” जैसे पारंपरिक गीत सुनकर उन्हें अपने घर और आस्था से जुड़ने का अनुभव हुआ।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के आराम और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। प्रमुख स्टेशनों पर प्रतीक्षा स्थल बनाए गए हैं, जहाँ यात्री आराम से अपनी ट्रेनों का इंतजार कर सकते हैं।

इसके अलावा आरपीएफ कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है। इस पहल से स्टेशन परिसर भक्तिमय और उत्सवमय माहौल में बदल गया, जिससे यात्रियों को त्योहार का सजीव अनुभव प्राप्त हुआ। (Guna News)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *