Guna News : गुना जिले के विजयपुर स्थित GAIL प्लांट की पार्किंग में शनिवार सुबह खड़े एक गैस टैंकर में अचानक आग लग गई। तेज लपटें उठने लगीं, लेकिन गनीमत रही कि टैंकर खाली था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही समय में आग बुझा दी गई। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड
सुबह पार्किंग में मौजूद ड्राइवरों ने टैंकर के अगले हिस्से से उठती चिंगारी देखी। कुछ ही मिनटों में आग फैल गई। ड्राइवरों ने तत्काल प्रबंधन और फायर टीम को सूचना दी। फायर ब्रिगेड और GAIL प्रबंधन का स्टाफ मौके पर पहुंचा और त्वरित कार्रवाई कर आग पर नियंत्रण पा लिया।
शुरुआती जानकारी में पता चला कि चिंगारी टैंकर के फ्रंट हिस्से में निकली थी। आग की लपटें तेजी से उठीं, लेकिन गैस न होने के कारण विस्फोट का खतरा नहीं बन सका।
विजयपुर थाना प्रभारी TI रितुराज सिंह ने बताया कि घटना में किसी को चोट नहीं आई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है।
Read More: इंदौर से शुरू हुई PM Heli का रिस्पॉन्स फीका, दूसरे दिन भी सभी सीटें खाली