Chambalkichugli.com

Guna News: गुना में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, कार से 27 पेटियां बरामद…

Guna News

Guna News: गुना जिले की मधुसूदनगढ़ पुलिस ने सोमवार देर रात अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से देसी शराब की 27 पेटियां जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार, जब्त की गई शराब और कार की कुल कीमत करीब 5.43 लाख रुपये है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक

डिग्गी से मिलीं 1350 क्वार्टर बोतलें

गश्त के दौरान पुलिस ने गुंजारी नदी पुलिया के पास संदिग्ध कार MP04 YS 2808 को रोका। जांच में कार की डिग्गी से 27 पेटियां मिलीं, जिनमें 23 पेटी देसी मसाला और 4 पेटी प्लेन शराब थी। कुल 1350 क्वार्टर बरामद किए गए।

कार चला रहा युवक वीरेंद्र गुर्जर (28) निवासी ग्राम बागुची, थाना नरसिंहगढ़, जिला राजगढ़ मिला। जब पुलिस ने उससे परिवहन संबंधी कागजात मांगे, तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम

1.43 लाख की शराब

बरामद शराब की कीमत करीब 1.43 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल कार की कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई गई। पुलिस ने दोनों को जब्त कर लिया है।

SP के निर्देश पर कार्रवाई

एसपी अंकित सोनी के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। ASP मानसिंह ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय और प्रभारी एसडीओपी जमीलउद्दीन सिद्दिकी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। अब पुलिस तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच कर रही है।

READ MORE: ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, मुख्य सरगना आजाद खान का करीबी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *