Chambalkichugli.com

Gwalior News: अवैध खनन की शिकायत पर भतीजे पर हमला, चाचा समेत 4 पर मामला दर्ज…

Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर। अवैध खनन की शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। शहर के थाटीपुर क्षेत्र निवासी युवक आनंद यादव ने अपने चाचा बहादुर सिंह उर्फ बल्ली यादव की अवैध खदान की शिकायत पुलिस से की थी। इससे नाराज होकर चाचा ने अपने बेटे और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी हथियार के साथ नजर आ रहे हैं। घायल युवक ने पुलिस को फुटेज और पूरी घटना की जानकारी दी है। CSP स्तर के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अगर फुटेज की पुष्टि होती है, तो FIR में गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की जाएगी।

अवैध खदान की शिकायत से नाराज था चाचा

22 जुलाई को आनंद यादव ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत देकर बताया था कि उनके चाचा बहादुर सिंह इलाके में अवैध खनन कर रहे हैं। बता दें न तो उनके पास खदान चलाने की अनुमति है और न ही लाइसेंस। वह चोरी-छिपे ब्लास्टिंग करके पत्थर बेच रहे हैं।

आनंद यादव 29 सितंबर को बिलौआ थाना क्षेत्र के जौरासी में नाश्ता कर रहे थे। उसी दौरान बहादुर सिंह अपने बेटे आयुष यादव और दो अन्य साथियों के साथ कार से वहां पहुंचे। आनंद का आरोप है कि एक व्यक्ति के पास बंदूक थी। उसी से उस पर हमला किया गया। बंदूक के बट से उसके सिर पर वार किया गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। हमलावर मौके से फरार हो गए।

आनंद यादव ने घटना के CCTV फुटेज पुलिस को सौंपे हैं, जिनमें चाचा और उनका साथी बंदूक के साथ नजर आ रहे हैं। थाने में फिलहाल मामूली धाराओं में FIR दर्ज की गई है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद धाराओं में इजाफा हो सकता है।

READ MORE : किसानों के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, 24 अक्टूबर से होगी सोयाबीन खरीदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News