Chambalkichugli.com

Gwalior News: सर्वर डाउन का झांसा देकर छात्रा से 76 हजार की ठगी

Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर में एक 17 वर्षीय छात्रा साइबर ठगों की चाल में फंस गई। रविवार शाम जब वह पिता के ATM कार्ड से पैसे निकालने पहुंची, तभी दो युवकों ने उसे सर्वर डाउन होने का बहाना बनाकर बातों में उलझा लिया। मौके पर ही ठगों ने कार्ड बदल दिया और उसके खाते से ₹76 हजार निकाल लिए।

यह मामला गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के धर्मवीर पेट्रोल पंप के पास स्थित एसबीआई ATM का है। छात्रा वंदना, जो 11वीं कक्षा में पढ़ती है, अपने पिता गजेंद्र सिंह बघेल के कहने पर ATM से कैश निकालने गई थी। ATM के अंदर पहले से मौजूद दो युवकों ने उसे “सर्वर डाउन” बताकर भ्रमित किया।

Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी

पासवर्ड देखकर कार्ड किया रिप्लेस

पुलिस के मुताबिक, वंदना ने जैसे ही कार्ड इंसर्ट किया और PIN डाला, दोनों युवकों ने पासवर्ड देख लिया। इसके बाद उन्होंने चुपके से कार्ड बदल दिया। वंदना के बाहर निकलते ही ठगों ने कार्ड से ₹76,000 की निकासी कर ली।

Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

घर पहुंचकर खुला ठगी का राज

वंदना के घर लौटने के कुछ देर बाद पिता गजेंद्र सिंह को बैंक से मैसेज मिला। उन्होंने जब बेटी से पूछा तो सारा मामला साफ हो गया। परिजनों को समझते देर नहीं लगी कि एटीएम कार्ड बदलने की चाल चली गई है।

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार गोला का मंदिर थाने पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। टीआई हरेंद्र शर्मा ने बताया कि ठगों की पहचान के लिए ATM के फुटेज जांचे जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा ( Gwalior News)।

READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *