Chambalkichugli.com

Gwalior News: भाजपा नेता और भाई पर फावड़े से हमला, बदमाशों ने की फायरिंग

Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव गुलाबपुरी में शुक्रवार रात जमीन विवाद को लेकर बड़ा विवाद हिंसा में बदल गया। चार बदमाशों ने भाजपा से जुड़े पूरन सिंह भदौरिया और उनके भाई पर हमला कर दिया। आरोपियों ने फावड़ा मारकर विनोद सिंह का पैर तोड़ दिया। हमले के बाद आरोपी दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।

जमीन देखने पहुंचे थे भाजपा नेता

भिंड के उदोतपुरा निवासी 38 वर्षीय पूरन सिंह भदौरिया दिल्ली में भाजपा बूथ प्रभारी हैं। उनकी जमीन बड़ागांव गुलाबपुरी में है, जिस पर अमन यादव, कपिल यादव, अमित यादव और रामू यादव से विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है।

शुक्रवार को पूरन अपने भाई और साथियों के साथ जमीन देखने पहुंचे। यहां उन्होंने आरोपियों को पत्थर डालकर सड़क बनवाते देखा। विरोध करने पर आरोपियों ने अचानक हमला शुरू कर दिया।

READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक

लाठी-डंडों से की मारपीट

हमले के दौरान आरोपियों ने पास रखा फावड़ा उठाकर विनोद सिंह पर वार किया, जिससे उनका पैर टूट गया। इसके बाद लाठी-डंडों से दोनों भाइयों को बुरी तरह पीटा गया। हमलावरों ने मौके से भागते समय हवाई फायरिंग भी की, जिससे अन्य लोग डरकर वहां से भाग गए।

Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा

घायल अस्पताल में भर्ती

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी कपिल यादव एक कुख्यात बदमाश है, जिसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और उस पर पहले भी एनएसए लगाया जा चुका है।

पुलिस ने घरों पर दी दबिश

घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी अनु बेनीवाल, सीएसपी अतुल सोनी और थाना टीम ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन सभी फरार मिले। पुलिस अब उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *