Chambalkichugli.com

Gwalior News: ग्वालियर में आज 1.26 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर करेंगे सड़कों और पार्कों का भूमिपूजन

Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर। शहर के उपनगर ग्वालियर क्षेत्र में आज (शुक्रवार) 1 करोड़ 26 लाख रुपए से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का शुभारंभ होगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर इन कार्यों का भूमिपूजन कर शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड-31 की आरपी कॉलोनी में बड़े पार्क के पास होगी। यहां आरपी कॉलोनी और अशोक बिहार कॉलोनी की विभिन्न गलियों में क्रमशः 61 लाख 12 हजार 254 रुपए और 42 लाख 96 हजार 581 रुपए की लागत से डामरीकरण कार्य किए जाएंगे। (Gwalior News)

इसके बाद मंत्री तोमर वार्ड-31 के साकेत नगर पहुंचेंगे, जहां आरोग्य सदन वाली रोड पर 23 लाख 78 हजार 881 रुपए की लागत से सीमेंट-कंक्रीट सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। (Gwalior News)

कार्यक्रम के अंतिम चरण में ऊर्जा मंत्री रेलवे कॉलोनी स्थित गुम्मट वाली दरगाह के पास भी पहुंचेंगे। यहां कॉलोनी की गलियों में डामरीकरण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।

इन विकास कार्यों से स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधा और स्वच्छ परिवेश का लाभ मिलेगा।

READ MORE: नकली पान मसाला फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में फर्जी पैकिंग सामग्री जब्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *