Gwalior News: ग्वालियर। संभाग के सबसे बड़े शासकीय जयारोग्य अस्पताल में सफाईकर्मियों ने सैलरी और दीपावली बोनस न मिलने के कारण हड़ताल कर दी है। इससे अस्पताल की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है।
हड़ताल पर हैं 350 से ज्यादा सफाईकर्मी
जयारोग्य अस्पताल समूह में 350 से अधिक सफाईकर्मी काम छोड़कर हड़ताल पर चले गए हैं। ये सभी कर्मचारी एंजल हाइट्स नाम की आउटसोर्सिंग कंपनी के तहत काम करते हैं। कंपनी द्वारा समय पर सैलरी और बोनस न देने के कारण सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन शुरू किया है।
अस्पतालों में सफाई पूरी तरह बंद
हड़ताल के कारण जयारोग्य अस्पताल, कमलाराजा अस्पताल, एक हजार बिस्तर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में सफाई का काम पूरी तरह से बंद हो गया है। इससे अस्पताल के मरीजों और कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सैलरी आज जारी करने का वादा
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आउटसोर्स कंपनी से बातचीत कर सफाईकर्मियों की समस्या पर चर्चा की है। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि आज सभी कर्मचारियों की सैलरी रिलीज कर दी जाएगी। सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी है कि अगर सैलरी समय पर नहीं मिली तो वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।
READ MORE: महिला को जंजीरों से पीटा, माथे पर चिपकाया गर्म सिक्का, जानिए पूरा मामला