Chambalkichugli.com

Gwalior News: मौत से 10 मिनट पहले बनाया था आखिरी वीडियो, समोसा खाते और स्मोकिंग करते दिखे 5 दोस्त

Shivpuri News

Gwalior News: ग्वालियर में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर आगे चल रही रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शहर के पांच युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई। कार में बैठे किसी भी युवक को अपनी सीट से हिलने तक का मौका नहीं मिला।

घटना से केवल 10 मिनट पहले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पांचों दोस्त जौरासी हनुमान मंदिर के सामने समोसा खाते और स्मोकिंग करते नजर आ रहे हैं। दुर्घटना स्थल इस जगह से केवल 7 किलोमीटर दूर था।

इन पांचों ने ओवरनाइट पार्टी की थी। इस दौरान कुछ युवकों ने नशा भी किया था। सुबह करीब 4 बजे एक युवक ने जौरासी मंदिर के सामने नाश्ता कॉर्नर का समोसा खाने की जिद कर दी। इसी समोसे की चाह पूरी टोली को मौत के मुहाने तक ले आई। सभी युवक हाईवे पर तेज रफ्तार से जौरासी मंदिर पहुंचे।

वहां समोसा खाया और 10 सेकंड का एक वीडियो रिकॉर्ड किया। इसके बाद सफर शुरू किया तो सिकरौदा के ब्लाइंड स्पॉट पर हादसा हो गया। इस पॉइंट पर पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं।

Read More: दतिया में 6 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

19 सेकंड के दो वीडियो आए सामने (Gwalior News)

रविवार को पांच दोस्तों की मौत की खबर के बीच उनके दो वीडियो चर्चा में हैं। पहला वीडियो 10 सेकंड का है जिसमें सभी दोस्त दिखाई दे रहे हैं। एक युवक को छोड़कर बाकी सभी स्मोकिंग कर रहे हैं। वीडियो शूट करने वाले युवक की आवाज लड़खड़ा रही है, जिससे नशे का अंदाजा लगता है। टेबल पर समोसे रखे हैं। दूसरे वीडियो की अवधि 9 सेकंड है जिसमें फॉर्च्यूनर कार नंबर MP07 CG 9006 दिखाई देती है। इसके पीछे जौरासी वाला हनुमान मंदिर नजर आता है जिसके पट बंद हैं।

हादसे से पहले परिजन कॉल करते रहे (Gwalior News)

मृतकों में शामिल प्रिंस के परिवार वाले रात 11 बजे से उसे कॉल कर रहे थे, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। सभी दोस्त सिरोल में ग्वालियर बायपास पर पार्टी कर रहे थे। सुबह घर लौटने के लिए निकले थे कि समोसा खाने की जिद ने सफर बदल दिया। हाईवे के ब्लाइंड स्पॉट के पास पहुंचते ही उनकी फॉर्च्यूनर रेत से भरी ट्रॉली में जा घुसी और पांच परिवारों की खुशियां एक पल में उजड़ गईं। हादसे के समय कार कौशल चला रहा था।

ब्लाइंड स्पॉट पर 6 महीने में 15 मौतें (Gwalior News)

ग्वालियर झांसी हाईवे का सिकरौदा चौराहा ब्लाइंड पॉइंट कहलाता है। यहां लगातार सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। यह तिराहा चार दिशाओं के ट्रैफिक का मेल है जहां सभी वाहन तेज रफ्तार में आते हैं। तिराहा पार करने की जल्दबाजी अचानक हादसों को जन्म देती है। पिछले छह महीनों में इसी इलाके में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। यही वजह है कि स्थानीय सांसद भारत सिंह कुशवाह ने मेहरा टोल प्लाजा को सिकरौदा पर शिफ्ट करने का प्रस्ताव भी रखा था ताकि दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।

Read More: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News