Chambalkichugli.com

Gwalior News: हिट एंड रन में एक शख्स की मौत, ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा

Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर। शहर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हिट एंड रन केस सामने आया। महिंद्रा ऑटोमोबाइल कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसा सुबह 7 बजे एमपीसीटी कॉलेज के पास हुआ।

25 वर्षीय सूरज सिंह धाकरे, निवासी पृथ्वी नगर, अपनी एक्टिवा से ड्यूटी के लिए निकले थे। घर से करीब एक किलोमीटर दूर खाद्य गोदाम के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घायल सूरज को तुरंत जेएएच के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Read More: ठंड में क्यों बढ़ते हैं pneumonia के केस? जानिए बचाव के लिए 11 जरूरी सावधानियां

CCTV फुटेज में दिखी काली कार

हादसे वाली जगह पर CCTV नहीं था, लेकिन थोड़ी दूरी पर लगे कैमरे में एक काले रंग की तेज रफ्तार कार दिखी। पुलिस को अंदेशा है कि यही कार दुर्घटना में शामिल हो सकती है। पुलिस कार और चालक की तलाश में लगी है।

सूरज सिंह परिवार में अकेले कमाने वाले थे। सुबह घर से निकलते समय उन्होंने जल्दी लौटने की बात कही थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस जांच में जुटी

विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने कहा कि युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हुई। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *