Chambalkichugli.com

Diwali 2025: MP में इन कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, तीन महीने तक काम से इनकार पर लगेगा एस्मा…

Diwali 2025

Diwali 2025:भोपाल। दीपावली के दौरान प्रदेश में बिजली आपूर्ति सुचारू बनी रहे, इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य की छह बिजली कंपनियों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। साथ ही इन सभी पर आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (ESMA) लागू किया गया है।

Diwali 2025: तीन महीने तक काम से इनकार पर लगेगा एस्मा

इस आदेश के तहत कोई भी कर्मचारी तीन महीने तक काम करने से इनकार नहीं कर सकेगा। यानी त्योहारी सीजन में सभी बिजलीकर्मी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे ताकि प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

गृह विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। आदेश के मुताबिक, नियमित कर्मचारियों के साथ संविदा पर कार्यरत कर्मियों को भी इसका पालन करना होगा। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर किसी को भी अवकाश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सरकार का कहना है कि दीपावली और त्योहारों के दौरान बिजली की मांग तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में आपूर्ति व्यवस्था में किसी तरह की बाधा न आए। इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

READ MORE: चलती कार पर बाइक सवारों ने किया एसिड अटैक, युवती बुरी तरह झुलसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *