Chambalkichugli.com

ये कैसी हैवनियातन… दांतों से काटकर अलग कर दी पत्नी की नाक, जानिए क्या है पूरा मामला

MP NEWS

Husband Bites Off Wife’s Nose(MP NEWS): शिवपुरी। सतनवाड़ा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पति ने चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी की नाक काट दी। अपने जीजा की मदद से पति ने पत्नी पर हमला कर उसकी नाक काट ली। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

अलग हो गई नाक

पीड़िता आरती आदिवासी (23) ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर की रात करीब 10 बजे उसका पति राजेश आदिवासी और उसका जीजा सलीम खान घर आए। दोनों ने उसे गालियाँ दीं। सलीम ने उसके हाथ पकड़ लिए। तभी राजेश ने दांतों से उसकी नाक काट दी,जो पूरी तरह कटकर अलग हो गई।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

महिला की शिकायत पर थाना प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए राजेश आदिवासी (25) और सलीम खान (35) को आदिवासी बस्ती के टपरिया से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट का अहम फैसला: विधवा को मिलेगा पारिवारिक पेंशन का अधिकार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News