Chambalkichugli.com

India Vs AUS: रो-को के सामने नतमस्तक हुआ ऑस्ट्रेलिया, भारत ने 9 विकेट से दी करारी शिकस्त…

India Vs AUS

India Vs AUS : सिडनी वनडे में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर सीरीज में शानदार अंत किया। कप्तान शुभमन गिल के 24 रन पर आउट होने के बाद मैदान पर उतरे विराट कोहली और रोहित शर्मा ने ऐसा तूफान मचाया कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड “रो-को” के नाम से गूंज उठा।

237 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दोनों दिग्गज बल्लेबाजों ने नाबाद 168 रन की साझेदारी कर भारत को एकतरफा जीत दिलाई। रोहित शर्मा ने 121 रनों की धमाकेदार शतकीय पारी खेली जबकि विराट कोहली 74 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इस जीत के साथ ही रोहित ने अपने वनडे करियर का 33वां शतक लगाया, वहीं कोहली ने कुमार संगकारा को पीछे छोड़ वनडे इतिहास के दूसरे सबसे कामयाब बल्लेबाज बन गए। उनसे आगे अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं।

कैसा रहा गेंदबाज़ो का प्रदर्शन

इस मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने भी कमाल दिखाया। ऑस्ट्रेलिया की टीम जो 3 विकेट पर 183 रन पर थी, वह सिर्फ 236 रन पर सिमट गई। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाए और आलोचकों को करारा जवाब दिया।

भारत के सभी 6 गेंदबाजों ने विकेट झटके, जिनमें वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल शामिल थे।

सिडनी में यह मुकाबला शायद आखिरी बार था जब विराट कोहली और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलियाई धरती पर साथ बल्लेबाजी कर रहे थे, और उन्होंने फैंस को यादगार शाम दी। मैदान में मौजूद करीब 30 हजार भारतीय समर्थक “रो-को शो” का गवाह बने और हर रन पर झूम उठे।

READ MORE:  इंदौर की बहू बनेंगी किक्रेटर Smriti Mandhana, टीम इंडिया का 19 अक्टूबर को इंग्लैंड से मुकाबला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *