Chambalkichugli.com

India vs Pakistan : पाकिस्तानी बल्लेबाज़ का हिंसक सेलिब्रेशन, बंदूक की तरह लहराया बल्ला

India vs Pakistan

Sahibzada Farhan shameful gun celebration: एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में रविवार रात भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर एक बार फिर अपनी बादशाहत दिखाई । बता दें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने एक ऐसी हरकत कर दी, जिसने मैच के नतीजे से ज़्यादा चर्चा उनकी शर्मनाक सेलिब्रेशन को लेकर छेड़ दी।

फरहान का अर्धशतक

पाकिस्तान के बल्लेबाज़ साहिबजादा फरहान ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मात्र 34 गेंदों पर दो महत्वपूर्ण साझेदारियों के दम पर अर्धशतक पूरा किया। जैसे ही उन्होंने यह मील का पत्थर छुआ, उनका सेलिब्रेशन विवाद में आ गया । फरहान की उस शर्मनाक हरकत की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे भारतीय क्रिकेट प्रेमियों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।

फरहान का विवादित सेलिब्रेशन

अर्धशतक पूरा करते ही साहिबजादा फरहान ने बल्ला बंदूक की तरह पकड़कर सेलिब्रेशन किया, जो भारतीय फैंस को बिलकुल पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस हरकत को न सिर्फ भारतीय टीम को चिढ़ाने वाला कदम बता रहे हैं, बल्कि इसे एक असंवेदनशील इशारा भी करार दे रहे हैं।

 

 

 

यह भी पढ़ें : समय श्रीवास्तव बने भारत के खिलाफ खेलने वाले भोपाल के पहले क्रिकेटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *