Chambalkichugli.com

India Vs Pakistan: चेक फेंकने से लेकर नकवी की थू-थू तक…ऑपरेशन तिलक के साइड इफेक्ट्स…

India Vs Pakistan

India Vs Pakistan: एशिया कप 2025 का रोमांचक फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई में खेला गया, जहां भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के ज़रिए शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “ऑपरेशन सिंदूर खेल के मैदान पर भी जारी है। नतीजा वही है…भारत की जीत। हमारे क्रिकेटरों को ढेरों बधाइयां।”…

नकवी से ट्रॉफी लेने से टीम इंडिया का इनकार

दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार खिताब अपने नाम किया। मगर इस जीत के बाद जो दृश्य सामने आया, उसने खेल को एक बड़े राजनीतिक और नैतिक संदेश में बदल दिया।

भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। मोहसिन नकवी पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं।

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्टेज पर पहुंचकर ट्रॉफी लेने की बजाय हाथों से खाली इशारा करते हुए ऐसा संकेत दिया मानो वे ट्रॉफी खुद लेकर आ रहे हों।

यह कदम भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद आया है, जो कि कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था। इस हमले में भारतीय जवानों की शहादत के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश था।

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने आतंकियों को करारा जवाब दिया था, लेकिन पाकिस्तान ने इसे उल्टा प्रचारित करते हुए अपनी जीत बताने की कोशिश की।

 

एशिया कप 2025 के फाइनल में हार झेलने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा अपना संयम खो बैठे। पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन समारोह के दौरान जब उन्होंने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रतिनिधि अमीनुल इस्लाम से उपविजेता चेक स्वीकार किया, तो कुछ पल बाद उन्होंने उसे गुस्से और निराशा में मंच पर ही फेंक दिया।

मैच के बाद मीडिया से बातचीत में आगा ने माना कि यह हार “सहने के लिए कठिन” थी और उन्होंने भावनाओं में बहकर प्रतिक्रिया दी।

हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों को उनका यह व्यवहार पसंद नहीं आ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *