Chambalkichugli.com

INDORE NEWS: इंदौर में नगर निगम ने तीन जर्जर मकान तोड़े, 26 नवंबर तक अस्थायी रोक लागू

INDORE NEWS

INDORE NEWS: मंगलवार को नगर निगम का अमला दलबल के साथ जर्जर मकानों पर कार्रवाई करने पहुंचा। निगम ने कुल 5 जर्जर मकानों को चिह्नित किया था, लेकिन इनमें से दो मकानों को कोर्ट से अस्थायी राहत मिल गई। ऐसे में निगम ने तीन मकानों पर ही जेसीबी चलाते हुए कार्रवाई की।

जोन-11 के वार्ड 60 में स्थित इन 5 मकानों पर कार्रवाई के लिए भवन अधिकारी गीतेश तिवारी, रिमूवल सुपरवाइजर बबलू कल्याणे, भवन निरीक्षक और अन्य स्टाफ मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान तीन जेसीबी मशीनों का उपयोग किया गया। सावधानी के तहत संबंधित मार्ग को बंद कर दिया गया, ताकि कोई यातायात प्रभावित न हो।

Read More: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन

पांच में से तीन मकानों पर कार्रवाई

भवन अधिकारी गीतेश तिवारी ने बताया कि रानीपुरा, दौलतगंज और सियागंज क्षेत्रों में स्थित 5 जर्जर मकानों को चिह्नित किया गया था। इनमें से दो भवन स्वामियों ने कोर्ट का रुख किया था, जिन्हें 26 नवंबर तक की अस्थायी राहत मिली है। इसलिए इन दो भवनों पर कार्रवाई नहीं की गई, जबकि शेष तीन मकानों को तोड़ा गया।

जेसीबी से तोड़े गए जर्जर ढांचे

निगम की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और पूरी सावधानी के साथ जर्जर मकानों को ढहाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया।

Read More : राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के बाद Ravindra Jadeja ने तोड़ी चुप्पी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News