Chambalkichugli.com

IRCTC Down Today: दिवाली से पहले IRCTC प्लेटफॉर्म डाउन, यात्रियों को टिकट बुकिंग में भारी परेशानी

IRCTC Down Today

IRCTC Down Today: दिवाली से ठीक पहले, 17 अक्टूबर को IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल एप अचानक डाउन हो गए, जिससे लाखों रेल यात्रियों को टिकट बुकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 9 बजे से यूजर्स रेल टिकट नहीं बुक कर पा रहे हैं। बता दें IRCTC की अन्य सर्विसेज का इस्तेमाल भी बाधित हो गया।

IRCTC के अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी कारणों से यह दिक्कत आई है। इसे जल्द ठीक करने की कोशिश की जा रही है।

दिवाली से पहले IRCTC प्लेटफॉर्म डाउन

डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, सुबह 9 बजे से शिकायतें दर्ज होना शुरू हुईं और 11 बजे तक करीब 6,000 लोगों ने अपनी समस्या रिपोर्ट की। शिकायतों में 49% लोग वेबसाइट, 37% मोबाइल एप और 14% लोग स्टेशन पर टिकटिंग से जुड़ी परेशानियों की जानकारी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

यात्रियों को टिकट बुकिंग में भारी परेशानी

IRCTC प्लेटफॉर्म तत्काल टिकट बुकिंग के समय से पहले ही डाउन हो गए। AC क्लास की तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 10 बजे शुरू होती है, जबकि स्लीपर क्लास के लिए यह 11 बजे होती है। आज धनतेरस के मौके पर तत्काल कोटे की बुकिंग के लिए लोग तैयारी कर रहे थे, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

IRCTC वेबसाइट डाउन होने पर यात्री कस्टमर केयर नंबर 14646, 08044647999 और 08035734999 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल के माध्यम से [etickets@irctc.co.in](mailto:etickets@irctc.co.in) पर भी अपनी समस्या भेजी जा सकती है।

READ MORE: महाकाल मंदिर में वायरल AI वीडियो मामला, प्रशासन ने तुरंत लिया एक्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *