Chambalkichugli.com

Karni Sena Protested: भिंड में करणी सेना का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, गौ हत्या और तस्करी पर कार्रवाई की मांग

Karni Sena Protested

Karni Sena Protested: भिंड में शनिवार को श्री राजपूत करणी सेना ने गौ संरक्षण को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता रैली के रूप में पहुंचकर तहसीलदार रंजीत सिकरवार को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने जिले में गौ माता के साथ हो रही अमानवीय घटनाओं, गौ हत्या और तस्करी पर चिंता जताई।

करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष संतोष भदौरिया ने कहा कि जिले में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं और जिम्मेदार विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि हाल ही में गौ माता के साथ गंभीर अपराध होने से समाज आहत है और प्रशासन को इस दिशा में तत्काल कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

Read More: दतिया में 6 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

ज्ञापन में क्या लिखा गया है

ज्ञापन में कहा गया कि कई क्षेत्रों में गौ तस्करी और गौ हत्या का सिलसिला जारी है। संगठन ने आरोप लगाया कि गौचर भूमि पर प्रभावशाली लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे गायों के चरने की जमीन सिकुड़ रही है।

कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच की जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और गौचर भूमि को कब्जों से मुक्त कराया जाए। साथ ही पुलिस गश्ती बढ़ाने और बेसहारा गायों के लिए सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था करने की भी मांग उठी।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों में प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो करणी सेना जिले में व्यापक आंदोलन शुरू करेगी। प्रदेशाध्यक्ष भदौरिया ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप गौ संरक्षण के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा

Read More: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *