Chambalkichugli.com

Karva Chauth: करवा चौथ पर मच गया घमासान, पत्नी ने ऐसी ज़िद की थाने पहुंचा मामला

करवा चौथ पर मच गया घमासान

Karva Chauth: ग्वालियर। करवा चौथ जैसे पावन अवसर पर जहां महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं। वहीं ग्वालियर से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने सिर्फ इस बात पर पति से झगड़ा कर लिया कि उसने उसे करवा चौथ पर साड़ी नहीं दिलाई। मामला इतना बढ़ गया कि महिला थाने तक पहुंच गया। हालांकि, काउंसलिंग के बाद दोनों में सुलह हो गई।

ग्वालियर के महिला थाने में करवा चौथ से जुड़े ऐसे तीन मामले सामने आए हैं, जहां साड़ी न दिलाने की वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। सबसे चौंकाने वाला मामला उस महिला का था जो आमतौर पर सूट पहनती हैं, लेकिन करवा चौथ पर साड़ी पहनने की इच्छा जताई। जब पति ने साड़ी दिलाने से इनकार किया, तो बात थाने तक जा पहुंची।

अखिरकार सुलझ गया मामला

महिला थाने के काउंसलर्स के मुताबिक, इन मामलों में काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी को समझाया गया कि रिश्तों में संवाद और समझ जरूरी है। संबंधित पति को समझाया गया कि करवा चौथ जैसे त्योहार पर पत्नी की भावनाओं को समझना चाहिए है।

काउंसलिंग के बाद पति ने पत्नी को साड़ी खरीदने के लिए पैसे दे दिए, जिससे मामला शांत हो गया और दोनों के बीच सुलह हो गई। इस कदम से उनका रिश्ता टूटने से बच गया।

READ MORE: आरएसएस प्रचारक पर जानलेवा हमला, सड़क पर उतरे लोग, जानें पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *