Khandwa Harsud case: खंडवा के हरसूद क्षेत्र के फोकटपुरा इलाके में कथित धर्म परिवर्तन दबाव के मामले में मृत मिली दलित युवती का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव है ।
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अरबाज के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उसके परिवार के सात सदस्यों पर भी अलग-अलग केस दर्ज हुए हैं। फिलहाल अरबाज फरार है। उसके परिवार के दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है।
गुरुवार देर रात विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी। पुलिस का कहना है कि उपद्रव करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। सभी आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
मृत युवती की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक धर्म परिवर्तन और शादी का दबाव बनाता था। शिकायत करने पर परिवार की ओर से भी परेशान किया गया। मामला सामने आने के बाद दलित संगठनों ने कड़े कदम उठाने की मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतिम संस्कार में मौजूद रहे और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की बात कही। (Khandwa Harsud case)
READ MORE: MPPSC भर्ती में रिश्वत का झांसा देने वालों से सावधान, आयोग का अलर्ट जारी..