Chambalkichugli.com

Madhya Pradesh cricketer: मध्य प्रदेश की बेटी ने पाकिस्तान को मात दी, जानिए कौन हैं वर्ल्ड कप में कहर बरपाने वाली Kranti Gaur?

Madhya Pradesh cricketer

Madhya Pradesh cricketer: महिला वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 88 रन से हराते हुए अपने वर्ल्ड कप रिकॉर्ड को 12-0 कर दिया। टीम इंडिया ने 247 रन का स्कोर बनाया, जबकि पाकिस्तान की टीम केवल 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत में क्रांति गौड़ का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा। क्रांति ने 10 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।

क्रांति मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के घुवारा गांव से आती हैं। उनके पिता एक रिटायर्ड पुलिस कांस्टेबल हैं। कठिन परिस्थितियों और संघर्षों के बावजूद, क्रांति ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। वह 6 भाई-बहनों में से एक हैं और उनके परिवार ने हमेशा उनके क्रिकेट करियर में उनका समर्थन किया।

क्रांति को उनके बचपन के कोच राजीव बिलथरे ने प्रशिक्षित किया। राजीव बिलथरे, जो जिला क्रिकेट संघ के सचिव भी हैं, ने बताया कि उन्होंने क्रांति को 2017 से कोचिंग दी।

क्रांति ने मध्य प्रदेश के सभी आयु वर्ग के टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया और पिछले सीजन में नेशनल वुमेन चैंपियनशिप का खिताब भी मध्य प्रदेश के लिए जीताया। फाइनल में उन्होंने बंगाल के खिलाफ 4 विकेट लिए, जिसमें भारत की विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष का विकेट भी शामिल था।

क्रांति के क्रिकेट करियर में पूर्व भारतीय विकेटकीपर चंद्रकांत पंडित का भी अहम योगदान रहा। MPCA के कैंप में पंडित ने उनकी गेंदबाजी में सुधार किया। यह सब सिर्फ एक साल में हुआ।

क्रांति गौड़ की यह यात्रा यह दिखाती है कि कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत और प्रतिभा से किसी भी सपने को सच किया जा सकता है।

READ MORE: रजत पाटीदार बने मध्यप्रदेश रणजी टीम के कप्तान, देखें खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *