Chambalkichugli.com

Mahakal Mandir AI Video : महाकाल मंदिर में वायरल AI वीडियो मामला, प्रशासन ने तुरंत लिया एक्शन…

Mahakal Mandir AI Video

Mahakal Mandir AI Video : उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर की पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वाले एआई जनरेटेड वीडियो ने शहर में सनसनी मचा दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में कार्टून किरदार डोरेमॉन को दिखाया गया है, साथ ही गर्भगृह के बाहर सुरक्षाकर्मी को जूते पहने हुए चित्रित किया गया, जिससे भक्तों में गुस्सा भड़क उठा।

मंदिर प्रबंध समिति ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि वीडियो पूरी तरह एआई से निर्मित प्रतीत होता है और इसे असली दिखाने की कोशिश की गई है। उन्होंने महाकाल थाने को पत्र भेजकर वीडियो बनाने और फैलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अपील की है। (Mahakal Mandir AI Video)

प्रशासक कौशिक ने कहा कि महाकाल मंदिर करोड़ों लोगों की श्रद्धा का प्रतीक है और एआई के जरिए ऐसी गलतफहमियां फैलाना अपराध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर की पवित्रता की रक्षा के लिए किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी और आरोपी के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE: नंदलालपुरा के सभी किन्नरों का होगा मेडिकल टेस्ट, चार महीने से जांच में सुस्ती पर उठे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *