Chambalkichugli.com

Mahakaleshwar Temple: VIP दर्शन में अब लाइव मॉनिटरिंग से पता चलेगा — कौन, कब और किसने कराया दर्शन…

Mahakaleshwar Temple

Mahakaleshwar Temple: उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब VIP और प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए टेक्नोलॉजी की मदद ली जा रही है। मंदिर प्रशासन ने अब एक ऐसी प्रणाली लागू की है, जिससे यह रियल टाइम में पता चल सकेगा कि कौन वीआईपी दर्शन के लिए आया, कितने लोग साथ थे और उन्हें किसने रिसीव किया।

अब मंदिर में लाइव ट्रैकिंग सिस्टम

मंदिर (Mahakaleshwar Temple) प्रशासक प्रथम कौशिक के निर्देशन में शुरू हुई इस नई व्यवस्था के तहत, शंख द्वार पर मौजूद कर्मचारी VIP श्रद्धालुओं की जानकारी Google Docs में दर्ज करते हैं। ये डाटा सीधे प्रशासक और सहायक प्रशासक आशीष पलवड़िया के मोबाइल पर लाइव अपडेट होता है।

इसमें यह दर्ज किया जाता है कि :

श्रद्धालु कब मंदिर पहुंचे
किस गेट से एंट्री ली
कितने समय तक दर्शन किए
उनके साथ कितने लोग आए
किस अधिकारी या कर्मचारी ने उन्हें रिसीव किया

तीन स्तर पर चेकिंग और मॉनिटरिंग

मंदिर प्रशासन (Mahakaleshwar Temple) ने तीन स्तरों पर चेकिंग पॉइंट्स बनाए हैं, जिनकी लाइव फीड अधिकारियों के मोबाइल पर जाती है। इसके जरिए दिनभर में प्रोटोकॉल दर्शन करने वालों की पूरी जानकारी मॉनिटर की जाती है।

क्यों पड़ी इस सिस्टम की जरूरत?

दरअसल, पिछले सालों में VIP दर्शन में कई गड़बड़ियां सामने आई थीं। मंदिर समिति की जांच में पाया गया कि कई बार फर्जी नामों से एंट्री कराई गई और अवैध वसूली हुई। कुछ कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं से 1100 से 2000 रुपए तक वसूले और राशि मंदिर के खाते में नहीं पहुंची।

करीब 10 महीने पहले एक बड़ा रैकेट पकड़ा गया था, जिसमें मंदिर (Mahakaleshwar Temple) के कर्मचारी, पुजारी और गार्ड शामिल थे। इसके बाद 13 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई और 6 कर्मचारियों को निलंबित किया गया।

READD MORE: अब PWD करेगा सभी सड़कों और पुलियों की डिजिटल मैपिंग, जानिए नया सर्वेक्षण ऐप कैसे करेगा काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News