Chambalkichugli.com

MAHASHIVRATRI 2026: महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल मंदिर को शीघ्र दर्शन से 62.50 लाख रुपये की आय

MAHASHIVRATRI 2026: उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा विशेष शीघ्र दर्शन व्यवस्था लागू की गई, जिसका दो दिनों में 25 हजार श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया।

महाराष्ट्र, बंगाल, बिहार और हरियाणा समेत 10 राज्यों के लिए राज्यसभा चुनाव की घोषणा, 16 मार्च को होगा मतदान

महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 फरवरी को 20,700 श्रद्धालुओं ने शीघ्र दर्शन टिकट प्राप्त किए, जिससे मंदिर समिति को 51 लाख 75 हजार रुपये की आय हुई। वहीं 16 फरवरी को 4,300 टिकटों के माध्यम से 10 लाख 75 हजार रुपये की आय अर्जित की गई। इस प्रकार केवल दो दिनों में शीघ्र दर्शन टिकट से कुल 62 लाख 50 हजार रुपये की आय मंदिर प्रबंधन को प्राप्त हुई।

लड्डू प्रसाद की रिकॉर्ड बिक्री

महाशिवरात्रि और शिव नवरात्रि के दौरान मंदिर में प्रसाद की भी व्यापक व्यवस्था की गई थी। 6 फरवरी से 16 फरवरी तक श्रद्धालुओं के लिए रागी और बेसन के लड्डुओं का प्रसाद उपलब्ध कराया गया। इस अवधि में मंदिर समिति ने कुल 410.6 क्विंटल लड्डुओं का विक्रय किया।

MP WEATHER: MP में मौसम बदला, 22 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मंदिर प्रशासन के अनुसार, लड्डू प्रसाद की बिक्री से लगभग 1 करोड़ 95 लाख रुपये की आय हुई। महाशिवरात्रि पर्व पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में बाबा महाकाल के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए थे, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *