Chambalkichugli.com

Maoist Hidma Killed : माओवादी संगठन को बड़ा झटका, मोस्ट वांटेड हिडमा मुठभेड़ में ढेर

Maoist Hidma Killed

Maoist Hidma Killed : आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में छह माओवादी मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मारे गए माओवादियों में मोस्ट वांटेड मदवी हिडमा के भी शामिल होने की संभावना जताई गई है। हिडमा को कई बड़े नक्सली हमलों का मुख्य मास्टरमाइंड माना जाता था।

मुठभेड़ सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच मरेदुमिल्ली मंडल के घने जंगल में हुई। पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने बताया कि यह सुरक्षाबलों की कई शाखाओं का संयुक्त अभियान था। घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि बाकी छिपे माओवादियों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

रिपोर्ट के अनुसार विशेष पुलिस बलों के साथ हुई इस कार्रवाई में हिडमा के ढेर होने की खबर सामने आई है। हिडमा देश के हाई प्रोफाइल माओवादी कमांडरों में गिना जाता था। पिछले पंद्रह वर्षों में सुरक्षा बलों पर हुए कई बड़े हमलों के पीछे उसी की भूमिका बताई जाती है।

READ MORE : CCTV कैमरे में दिखी फॉर्च्यूनर की रफ्तार, 300 मीटर पहले का फुटेज आया सामने

बड़े नक्सली हमलों के पीछे हिडमा का नाम

हिडमा को कई भीषण नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है।
2010 दंतेवाड़ा हमला जिसमें 76 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए।
2013 झीरम घाटी हमला जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं समेत 27 लोग मारे गए।
2021 सुकमा बीजापुर हमला जिसमें 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए।

Read More: पति के दोस्त ने किया रेप, मारपीट कर कमरे में की वारदात

1 करोड़ रुपये का इनामी था हिडमा

हिडमा पीएलजीए बटालियन नंबर 1 का प्रमुख था जिसे माओवादियों की सबसे खतरनाक हमलावर यूनिट माना जाता है। वह बस्तर का इकलौता आदिवासी कमांडर था जिसने सीपीआई माओवादी की केंद्रीय समिति तक अपनी जगह बनाई थी। उसके सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के बाद अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है।

Read More: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *