Chambalkichugli.com

शादीशुदा महिला से ‘लव जिहाद’ का मामला, प्यार के जाल में फंसाकर मंगलसूत्र तक रखवाया गिरवी…

लव जिहाद

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक शादीशुदा महिला से धोखे और जबरदस्ती संबंध बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मिस्त्री ने टाइल्स लगाने के काम के दौरान महिला को प्रेमजाल में फंसाया। उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने महिला का मंगलसूत्र लेकर उसे गिरवी भी रखवा दिया। पदमनगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रफीक नाम का व्यक्ति टाइल्स लगाने के काम से महिला के घर गया था। काम के दौरान उसने महिला से दोस्ती बढ़ाई और फिर उसे अपने झूठे प्रेमजाल में फंसा लिया।

इस बीच उसने महिला को 5 हजार रुपये उधार दिए। बदले में उसका मंगलसूत्र अपने पास रख लिया। इसी बहाने वह महिला से बार-बार मिलने लगा और शारीरिक शोषण करता रहा। महिला ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे धमकाया।

आरोपी ने किया ब्लैकमेल

एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर ने बताया कि रफीक पेशे से मिस्त्री है। किसी काम के सिलसिले में महिला के घर गया था। इस दौरान दोनों के बीच जान-पहचान हुई, जिसे उसने गलत इरादों से इस्तेमाल किया। आरोपी ने महिला का शारीरिक शोषण करने की कोशिश की ।

बाद में वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पर एट्रोसिटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। फिलहाल केस की जांच अजाक थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News