Chambalkichugli.com

Mohan Cabinet Decision: किसानों को 0% ब्याज पर 3 लाख तक ऋण, अस्पतालों में बढ़ेंगे बेड…

Mohan Cabinet Decision

Mohan Cabinet Decision: भोपाल। मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन सरकार ने गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि किसानों को 0% ब्याज पर 3 लाख रुपये तक का ऋण मिलता रहेगा। इससे किसानों को खेती और कृषि गतिविधियों में आर्थिक सहारा मिलेगा।

स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए प्रदेश के अस्पतालों में बेहतर बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसमें टीकमगढ़, नीमच, सिंगरौली, श्योपुर और डिंडोरी के अस्पताल शामिल हैं। इन अस्पतालों में कुल बेड संख्या 1000 से बढ़ाकर 1800 की जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में 810 नए पद सृजित किए जाएंगे।

सस्टेनेबल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बेहतर काम करने वाले जिलों को पुरस्कार देने की घोषणा की। प्रथम पुरस्कार पाने वाले जिले को एक करोड़ रुपये, और दूसरे स्थान वाले जिले को 75 लाख रुपये दिए जाएंगे (Mohan Cabinet Decision) ।

न्यायिक व्यवस्था में सुधार के लिए सागर जिले में नवीन सिविल जज न्यायालय की स्थापना की स्वीकृति भी मिली है। इसके साथ ही सागर जिले में नया न्यायालय का खंड बनेगा, जिससे वहां के न्यायिक मामलों की प्रक्रिया तेज होगी (Mohan Cabinet Decision) ।

READ  MORE: ससुराल वालों की हैवानियत, महिला को गर्म लोहे से जलाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *